मेरठ में त्यागी समाज के चल रहे धरना-प्रदर्शन में शुक्रवार को उस समय उबाल आ गया, जब सीएम योगी शहर में समीक्षा बैठक करने पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कमिश्नरी सभागार में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे थे तो वहीं त्यागी समाज बाहर श्रीकांत के मामले में इंसाफ की गुहार लगा रहे थे।
यही नहीं श्रीकांत की पत्नी अनु त्यागी चिल्ला-चिल्ला कर सीएम योगी से मुलाकात कराने की गुहार लगा रही थी। लेकिन पुलिस अधिकारियों ने अनु त्यागी की एक न सुनी और उनके हाथ से माइक भी छीन लिया। इस दौरान धरना-प्रदर्शन में भाजपा मुर्दाबाद के भी जमकर नारे लगे।