मेरठ के रोहटा थानाक्षेत्र में थाने से चंद कदम की दूरी पर बारूद के ढेर पर दर्जनों जिंदगी लगातार काम कर रही थीं, लेकिन पुलिस को इसकी जरा भी भनक नहीं थी। शुक्रवार दोपहर जैसे ही फैक्टरी में धमाका हुआ तो फैक्टरी के भीतर पटाखों में बारूद भरने का काम करे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। मजदूरों में कई महिलाएं भी शामिल थीं जो आठ फुट ऊंची दीवार कूदकर जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर भागीं।
फैक्टरी में जहां एक तरफ एक के बाद एक धमाके हो रहे थे, वहीं भीतर फंसे रहे गए एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं। तकरीबन आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं हादसे में कई मजदूर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे जानें कैसे आग लगते ही इलाके में दहशत फैल गई।