फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटर दादी ने सिनेमाघर में आज तक नहीं देखी एक भी फिल्म, अब खुद ही बड़े पर्दे पर आएंगी नजर

Tue, 12 Feb 2019 03:53 PM IST
Dimple Sirohi मदन बालियान, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 7
shooter dadi
जौहड़ी में शूटर दादी चंद्रो तोमर और प्रकाशो तोमर के घर में लोगों की भीड़ लगी है। कभी हीरोइन आती हैं और कभी गांव के लोग। शूटिंग शुरू हो चुकी है, लेकिन कुछ ही महीने बाद बड़े पर्दे पर  नजर आने जा रही शूटर दादियों ने सिनेमाघर में एक भी फिल्म नहीं देखी। हीरोइन का जिक्र छिड़ते ही हेमा मालिनी का नाम जरूर लेती हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 7
shooter dadi
शूटर दादी चंद्रो तोमर का जन्म मुजफ्फरनगर के मखमूलपुर और प्रकाशो तोमर का जन्म मुजफ्फरनगर के खरड़ गांव में हुआ । जेठानी-देवरानी ने परिवार को संभाला। घर और खेत के कार्य खुद किए। जीवन संघर्ष में वह देश की लाखों लड़कियों की आइडियल भी बन गईं। असल में इसी संघर्ष को बड़े पर्दे पर उतारने के लिए सांड की आंख नाम की फिल्म बनाई जा रही है, लेकिन शूटर दादियों की जिंदगी में कई  दिलचस्प मोड़ हैं। उनके जीवन पर भले ही फिल्म बन रही हो, लेकिन उन्होंने कभी खुद सिनेमाघर में जाकर एक भी फिल्म नहीं देखी। चंद्रो तोमर कहती हैं कि कभी फिल्म नहीं देखी। 

 
विज्ञापन

3 of 7
shooter dadi
पहले गांव में टीवी ही कम थे, सिनेमा तो दूर की बात है। रामायण और महाभारत का सीरियल आने लगा तो लोगों का टीवी की तरफ रुझान बढ़ा। बाद में बच्चे बड़े हुए तो घर में टीवी पहुंचा और यहां उन्होंने जरूर फिल्मों के कुछ हिस्से देखे, लेकिन कभी ज्यादा दिलचस्पी नहीं रही। शूटर दादी प्रकाशो तोमर कहती हैं कि गांव की महिलाओं को सिनेमाघर तक जाने की फुर्सत और मौका ही कहां मिलते हैं। अब दौर बदल गया है, लेकिन उनके समय में ऐसी कल्पना भी नहीं करते हैं। दिलचस्प बात यह है कि जिन नायिकाओं ने कभी सिनेमाघर नहीं देखा, अब उनके जीवन पर ही फिल्म का निर्माण शुरू हो चुका है। 

 

4 of 7
shooter dadi
शूटर दादी के परिवार के बचपन का सीन फिल्माया
शूटिंग में पहले दिन शूटर दादी चंद्रो तोमर के बेटे और बेटियों का सीन फिल्माया गया। इन बच्चों का चयन मेरठ और जौहड़ी गांव से ही किया। मेरठ के शारदा रोड की कीर्तिका, डिम्मी, भूपेंद्र, दिव्यांश और जौहड़ी के दिव्यांश कुमार का छत पर खेलते हुए सीन फिल्माया गया। फिल्म के गाने मुन्ना...मुन्ना में यह बच्चे खेलते हुए नजर आएंगे। इसके बाद शूटर दादी के परिवार में सबसे पहले निशानेबाजी सीखने वाली शेफाली तोमर के बचपन का किरदार निभा रही बाल कलाकार सारा अर्जुन पर कई शॉट फिल्माए गए। फिल्म के लिए बनाए सेट पर दिनभर बच्चों की आवाजाही रही। 
विज्ञापन

5 of 7
shooter dadi
शेफाली और सीमा भी सेट पर मौजूद रहीं
शूटर दादियों के अलावा फिल्म में शेफाली तोमर और अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज सीमा तोमर की खास भूमिका होगी। दोनों सेट पर मौजूद रहीं। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी यहां रहे। उधर, शूटिंग के दौरान किरदारों में ढलने के लिए हीरोइन गांव में ही रात को बिता सकती हैं। मेरठ से आने जाने में समय बर्बाद होने से रोकने के लिए माना जा रहा है कि अभिनेत्री तापसी पन्नू ने यह प्रस्ताव रखा था। इससे अभिनेत्रियों को शूटर दादी के निकट रहने और उनमें ढलने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन

6 of 7
शूटर दादी के साथ फिल्म के निर्देशक अनुराग कश्यप, तुषार हीरानंदानी व एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर व तापसी पन्नू
-जौहड़ी गांव की शूटर दादियों के हिस्से में एक और कामयाबी आई है। निशानेबाजी में योगदान के लिए दोनों को इस साल का आई वुमन ग्लोबल अवार्ड दिया जाएगा। 
-महिला दिवस पर आठ मार्च को पुणे में सम्मान समारोह आयोजित होगा। परिजनों ने दोनों दादियों का अवार्ड के लिए चयनित होने पर खुशी जताई। 
-महिला एवं बाल कल्याण विभाग की ओर से दिए जाने वाले इस अवार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे । शूटर दादी चंद्रो तोमर और प्रकाशो तोमर ने इसके लिए आवेदन किया। इसके बाद इंटरव्यू की प्रक्रिया हुई। -सोमवार को अवार्ड का एलान किया। निशानेबाजी में योगदान के लिए दोनों को यह अवार्ड दिया जाएगा। 
-शूटर दादी चंद्रो तोमर के परिवार के सदस्य सुमित राठी ने बताया कि महिला दिवस पर यह पुरस्कार दिया जाएगा। शूटर दादी चंद्रो तोमर एवं प्रकाशो तोमर ने अवार्ड के लिए चुने जाने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि खेलों के लिए जो योगदान दिया था, उसके लिए उन्हें चुना गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बॉलीवुड फिल्म 'सांड की आंख'
पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत, बार-बार जाम हटवाया गया 
बिनौली। दिनभर व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। एसओ बिनौली देवेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में यहां पुलिस टीम मौजूद रही। शूटिंग स्थल पर पहुंच रही भीड़ और जाम से बचाने के लिए पुलिस सक्रिय रही। बड़ौत-मेरठ मार्ग पर जाम लगने के दौरान जाम को हटवाया गया। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें