फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आन की खातिर हत्या: कॉल पर थी आस्था, मां ने मोबाइल छीना, फिर बेटे संग मिलकर बेटी की सांसें भी छीन लीं

Fri, 06 Jun 2025 02:02 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में छात्रा आस्था उर्फ तनिष्का की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मां और नाबालिग भाई ने मिलकर हत्या की, जबकि ममेरे-मौसेरे भाइयों ने शव सिर काटकरनहर में बहा दिया। गंग नहर में सिर की तलाश जारी है।

 

विज्ञापन
1 of 5
मेरठ में आस्था हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

दिन बुधवार, दोपहर करीब एक बजे की बात है। दादरी की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा आस्था उर्फ तनिष्का अपने दोस्त से फोन पर बात कर रही थी। तभी मां राकेश देवी ने उसका मोबाइल छीन लिया।

इसी बात पर मां-बेटी के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो हाथापाई में बदल गई। इस दौरान मां ने अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर आस्था का गला दबा दिया। वहीं आस्था की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

2 of 5
आस्था हत्याकांड, मेरठ आस्था हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

हत्या के बाद मां राकेश देवी ने अपने मायके पक्ष को सूचना दी। इसके बाद महरौली गांव निवासी ममेरे भाई मंजीत उर्फ मोनू और मौसेरा भाई गौरव मौके पर पहुंचे। चारों ने मिलकर हत्या को छिपाने की साजिश रची। इसके लिए सहमति बनी कि सिर और धड़ को अलग अलग फेंका जाए ताकि शव की पहचान न हो सके।

मोनू और गौरव ने धारदार हथियार से आस्था का सिर काटा। फिर कार से शव को मेरठ लाकर धड़ को बहादरपुर के रजवाहे में और सिर को जानी क्षेत्र की गंग नहर में फेंक दिया गया।

विज्ञापन

3 of 5
आस्था हत्याकांड, मेरठ आस्था हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

शव की जेब से मिले मोबाइल नंबर ने खोला राज
जब पुलिस को आस्था का सिर कटा शव मिला, तो उसकी जेब से एक मोबाइल नंबर मिला। पुलिस ने उस नंबर से युवक तक पहुंच बनाई, जिसने शव को देखकर उसकी पहचान आस्था उर्फ तनिष्का के रूप में की।

इसके बाद पुलिस ने मां, नाबालिग भाई और दोनों भाइयों को उठाकर पूछताछ शुरू की। मंजीत उर्फ मोनू की निशानदेही पर पुलिस देर रात तक गंग नहर में सिर की तलाश करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। 

4 of 5
आस्था हत्याकांड, मेरठ आस्था हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

28 मई से था विवाद, दोस्त से बात बना वजह
परिवार को आस्था की दोस्ती मंज़ूर नहीं थी। 28 मई को उसका दोस्त घर आया था, जिसे छोटे भाई ने देख लिया। इसके बाद घर में लगातार विवाद हो रहा था। बुधवार को जब मां ने फिर उसे दोस्त से फोन पर बात करते देखा, तो वारदात को अंजाम दे दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छात्रा की सिर कटी लाश रजबहे में मिली - फोटो : संवाद
पुलिस ने ये साक्ष्य जुटाए 
-एक स्विफ्ट कार बरामद
-CCTV में कार की आवाजाही दर्ज
-सभी संदिग्धों के मोबाइल नंबरों की CDR निकाली गई
-पिता रमेश की कॉल डिटेल भी जांच में शामिल
-फोरेंसिक टीम ने मौके से अहम सबूत जुटाए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें