फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था हत्याकांड में खुलासा: मां व नाबालिग भाई ने गला दबाया, ममेरे-मौसेरे भाइयों ने सिर काटकर नहर में बहाया

Fri, 06 Jun 2025 01:18 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में छात्रा आस्था की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। एसएसपी ने खुलासा किया कि मां और नाबालिग भाई ने गला दबाकर हत्या की, जबकि ममेरे और मौसेरे भाइयों ने सिर काटकर गंग नहर में फेंका। पुलिस अब सिर की तलाश में जुटी है।

 

विज्ञापन
1 of 5
आस्था की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

मेरठ की छात्रा आस्था उर्फ तनिष्का की हत्या का पुलिस द्वारा खुलासा कर दिया गया है। इस हत्याकांड ने फिर एक बार पूरे शहर को हिला कर रख दिया है। जिस मां ने जन्म दिया, उसी ने अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। आज पुलिस लाइन में घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने प्रेस कांफ्रेंस कर हत्याकांड की सच्चाई बताई।

विज्ञापन

2 of 5
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा ने बताया कि हत्या दादरी स्थित घर में हुई थी। इसके बाद आस्था के ममेरे और मौसेरे भाइयों ने मिलकर शव को ठिकाने लगाने की साजिश रची।

विज्ञापन

3 of 5
आस्था की मां को परतापुर थाने में लाकर पूछताछ करती पुलिस आस्था उर्फ तनिष्का का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

उन्होंने आस्था के शव को कार में रखा और मेरठ लाकर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। धड़ को बहादुरपुर के रजवाहे में फेंका गया, जबकि सिर को जानी क्षेत्र की गंग नहर में फेंक दिया गया।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 6 जून को आपके शहर में क्या हुआ

4 of 5
छात्रा की सिर कटी लाश रजबहे में मिली - फोटो : संवाद

पुलिस ने जब शव की जेब से मिले मोबाइल नंबर की जांच की तो युवती की पहचान दादरी निवासी आस्था के रूप में हुई। इसके बाद मां, नाबालिग भाई और दो ममेरे भाइयों को हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
meerut murder - फोटो : संवाद

फिलहाल, पुलिस गंग नहर में सिर की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है। फोरेंसिक टीम ने भी जांच में कई साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें