फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव जेहाद : शोएब कुरैशी ने रिमांड पर आते ही उगला ज़हर, मां-बेटी की हत्या का खुला राज

Thu, 27 Apr 2017 04:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
नेहा हत्याकांड का खुलासा
मेरठ में 20 दिनों से पुलिस को गुमराह करते आ रहे हत्यारोपी शोएब कुरैशी ने रिमांड पर आते ही क्राइम ब्रांच ऑफिस में एक घंटे में सच उगल दिया। उसने दावा किया कि नेहा ब्लैकमेल करने लगी थी, इसलिए उसे मारा। नेहा की हत्या का राज छुपाने के लिए उसकी मां सुमनलता को भी मार डाला था। 
विज्ञापन

2 of 8
पुलिस ने किया खुलासा
आदित्य गुप्ता बनकर शोएब कुरैशी ने फर्जी फाइनेंस कंपनी की आड़ में कई महिलाओं को ठगा तो ब्यूटी पार्लर संचालिका सुमनलता से अपना सही नाम और धर्म छुपाकर हाथ पर कलावा बांधकर मिलता था। छह माह पूर्व सिविल लाइन थाने में उसके खिलाफ फाइनेंस के नाम पर महिलाओं से धोखाधड़ी करने का केस दर्ज हुआ था। 
विज्ञापन

3 of 8
राख में मिले सुमनलता के जले अवशेष
नेहा और सुमनलता की हत्या के मामले में शोएब इसी केस में जमानत तुड़ाकर गुपचुप तरीके से कोर्ट में सरेंडर कर जेल गया था। जेल में एसपी सिटी व इंस्पेक्टर लालकुर्ती ने शोएब से घंटों पूछताछ की थी। लेकिन वह उनको गुमराह करता रहा। 

4 of 8
जांच करती पुलिस
कोर्ट में भी शोएब झूठ बोलता रहा कि उसने मां-बेटी की हत्या नहीं की। पुलिस अधिकारी जानते थे कि शोएब पुलिस रिमांड पर भी गुमराह करने का प्रयास करेगा। रिमांड पर आते ही पुलिस उसको दोपहर 2:45 बजे क्राइम ब्रांच ऑफिस ले आई।
विज्ञापन

5 of 8
विलाप करती सुमनलता की बेटी
क्राइम ब्रांच प्रभारी संजीव यादव व इंस्पेक्टर राजेश वर्मा और उनकी टीम ने शोएब कुरैशी से करीब एक घंटे गहन पूछताछ की। जिसके बाद शोएब ने तोते की तरह बोलना शुरू कर दिया। पूछताछ में शोएब ने मां-बेटी की हत्या कबूल की और सुमनलता की लाश के बारे में भी जानकारी दी। इस दोहरे हत्याकांड से संबंधित हर सवाल का जवाब वह तुरंत देता गया। 
विज्ञापन

6 of 8
क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची
सुमनलता के अवशेष बरामद करने के बाद क्राइम ब्रांच, लालकुर्ती पुलिस ने मां-बेटी की हत्या का क्राइमसीन कराया। शाम को पुलिस शोएब को उसके ऑफिस सिटी सेंटर पर लेकर गई। जहां पर शोएब ने बताया कि उसने कैसे नेहा की हत्या की और फिर उसकी लाश को कैसे कार में रखकर ले गया। उसने नेहा की हत्या में पार्टनर अमित को भी शामिल बताया। उसके बाद सुमनलता को उसके घर से लाना, फिर होटल में खाना खिलाना और फिर मार देने की बात बताई। पुलिस उसे आबूलेन स्थित होटल में भी लेकर गयी।
विज्ञापन

7 of 8
सुमनलता की बेटी का रो-रोकर बुरा हाल
पुलिस ने शोएब का सामना सुमनलता के पति पवन और बेटी श्वेता से कराया। श्वेता ने उससे पूछा कि बता तेरा हमने क्या बिगाड़ा था। शोएब चुप्पी साधे रहा। पिता-पुत्री बार बार शोएब से पूछते रहे कि आखिर तूने हमारा परिवार बर्बाद क्यों किया। करीब 10 मिनट तक दोनों आमने-सामने बैठे रहे। उसके बाद पुलिस दोनों को वहां से ले गई।
 
विज्ञापन

8 of 8
जांच करते पुलिसकर्मी
पुलिस के मुताबिक शोएब ने दावा कि नेहा ने उसकी अश्लील वीडियो बनाई थी। नेहा यू ट्यूब पर वीडियो डालना जानती थी। वह बार-बार धमकी देती थी कि अगर उसकी डिमांड पूरी नहीं की तो वह उसकी अश्लील वीडियो यू ट्यूब पर डाल देगी। इस धमकी में नेहा का दोस्त अंकित उसका साथ देता था। अंकित का बार-बार नेहा से मिलना उसको अच्छा नहीं लगता था। इसलिए नेहा को मार डाला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें