फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...अधूरा न रह जाए सीएम योगी का सपना, इन तस्वीरों में छिपा है बीजेपी के वादों का राज

Thu, 27 Apr 2017 12:12 PM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, मेरठ, कपिल कुमार
विज्ञापन
1 of 6
मेरठ में घंटाघर के पास रोड खराब
मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ ने यूपी की कमान संभालते ही दना-दन फैसले लेने शुरू कर दिये थे। उस दौरान उन्होंने पीडब्लूडी समेत अन्य सभी विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा था कि 15 जून तक शहर से लेकर गांव-गांव की सड़कें गड्ढा मुक्त होनी चाहिए। लेकिन कुछ तस्वीरें 'अमर उजाला' की टीम ने कैमरे में ऐसी कैद की, जिन्हें देखकर लग रहा है कि कहीं सीएम योगी का सपना अधूरा न रह जाए। 
विज्ञापन

2 of 6
देखिए योगीराज में सड़कों का हालत
केस-1
ये तस्वीरें हैं मेरठ घंटाटर रोड की। जिसकी हालत देखकर आप अंदाजा लगा सकते है कि ऐसी गड्ढों वाली सड़कों पर लोगों को कितनी परेशनियों का सामना करना पड़ता होगा। खास बात यह है कि ये सड़क किसी कस्बे या गांव की नहीं है बल्कि मेरठ शहर के बीचोबीच की है। यहां से हजारों व्यापारी प्रतिदिन सामान लेकर जाते है और ऐसे में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।
विज्ञापन

3 of 6
सड़क में ऐसा गड्ढा देखा है कभी
केस-2
अब हम आपको जो तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, उन्हें देखकर आप चौंक जाएंगे। जी हां ये तस्वीरें किसी गांव या कस्बे की नहीं है बल्कि मेरठ की अच्छी कॉलोनियों में शामिल रामनगर के पास की है। जहां लंबे समय से सड़क के बीच में एक गड्ढा हुआ है।

4 of 6
योगीराज में सड़कों की हालत
इस गड्ढे के कारण यहां कई हादसे हो चुके है और रात में ज्यादातर लोगों को दिक्कत होती हैं, क्योंकि जो लोग यहां के लोकल के है उन्हें तो पता है कि यहां पर गड्ढा हुआ है लेकिन जो लोग पहली बार इस रोड पर वाहन लेकर आते हैं अक्सर उनके साथ हादसा हो जाता हैं। अब कहने को तो प्रदेश में बीजेपी की सरकार है जिसने चुनाव के वक्त बड़े-बड़े वादे किये थे, लेकिन उन वादों को पूरा करना योगी सरकार के लिए चुनौती बना हुआ है। उम्मीद है कि जल्द से जल्द बीजेपी के नेता नींद से जाग जाएंगे और इस समस्या का हल निकालने में कतई देर नहीं करेंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
योगीराज में सड़कों की हालत
​केस-3
अब जिस सड़क के बारे में हम बताने जा रहे हैं भले ही वो कई गांवों लखवाया, घसौली और जंगेठी से होकर गुजरती हो, लेकिन बड़ी बात यह है कि यह सड़क एक तरफ बड़ौत रोड से जुड़ रही है तो दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा बनवाए गए मेरठ करनाल हाईवे से जुड़ी हुई है। इस रोड की क्या हालत है यह तो आप फोटो में साफ देख सकते हैं। ऐसा लगता है कि यहां के नेताओं तक शायद अभी सीएम योगी के आदेश की आवाज नहीं पहुंची है। या फिर ऐसा भी हो सकता है कि शायद इस क्षेत्र के नेता अभी नींद से ही नहीं जागे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
योगीराज में सड़कों की हालत
इन सभी रूटों पर चलने वाले लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हमें उम्मीद है कि इस खबर को पढ़ने के बाद नेता जी जरूर एक्शन लेंगे और लोगों को हो रही समस्या से निजात दिलाएंगे। हमारा मकसद सिर्फ इतना है कि सीएम योगी के आदेश का पालन हो और लोगों को भी रोजाना की समस्याओं से छुटकारा मिल जाये।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें