फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगा नियंत्रण: डीएम और एसपी ने दागे गोले, देखिए मॉक ड्रिल की ये तस्वीरें

Fri, 31 Jul 2020 01:35 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 5
निशाना लगाते डीएम और एसपी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में ईद उल अजहा, रक्षाबंधन के त्योहार और अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट पर हैं। शुक्रवार को डीएम जसजीत कौर और एसपी विनीत जायसवाल के नेतृत्व में कैराना के पब्लिक इंटर कॉलेज मैदान पर दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल की गई। आगे देखिए तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 5
दंगा नियंत्रण के लिए मॉक ड्रिल - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान डीएम और एसपी ने भी आंसू गैस के गोले दागे। कैराना, कांधला, झिंझाना आदि थानों की पुलिस के साथ पीएसी के जवान भी शामिल हुए। आंसू गैस के गोले, मिर्ची बम और कलर बम आदि दाग कर दंगा नियंत्रण का अभ्यास किया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
एसपी ने दागा गोला - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद कस्बे में फ्लैग मार्च किया गया। साथ ही नागरिकों से शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की गई।

4 of 5
दंगा नियंत्रण के लिए मॉक ड्रिल - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने और गलत गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निशाना लगाते हुए डीएम - फोटो : अमर उजाला
वहीं पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी दी है। अगर किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कख्त कार्रवाई की जाएगी। उसे कतई भी नहीं बख्शा जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें