शामली में प्रेम प्रसंग के चलते बागपत के गांव ककड़ीपुर निवासी राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी मोनू उर्फ गुल्लू (22) की कांधला इलाके के नाला गांव में दो गोली मारकर हत्या कर दी। शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। वारदात के चार घंटे बाद पुलिस ने युवती के पिता और चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
1 of 14
kabaddi player murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
शामली में राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी मोनू की हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने के बजाय सीधे अपने गांव लौट गए। पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी कार्तिक ने बताया कि उसे बिल्कुल भी अंदेशा नहीं था कि पुलिस इतनी जल्दी वारदात का खुलासा कर देगी।
सभी आरोपी सामान्य तरीके से गांव पहुंचे और अपने-अपने घरों में अपने जरूरी काम में लग गए। पुलिस ने तकनीकी जांच और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि गांव की एक युवती से मोनू के संबंध थे। जब पुलिस उसके घर पहुंची तो युवती के शरीर पर चोट के निशान मिले।
विज्ञापन
2 of 14
राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी मोनू की हत्या के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस और अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी बीच पुलिस ने मुख्य आरोपी कार्तिक की मोबाइल लोकेशन खंगाली, जो घटना के समय घटनास्थल के आसपास मिली। घटनास्थल से बरामद तीन चप्पलों ने भी पुलिस को आरोपियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कुछ ही घंटों में हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया।
विज्ञापन
3 of 14
राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी मोनू की हत्या का आरोपी दोस्त
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत और शामली से जुटाए थे तमंचे
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने तीन तमंचों का इंतजाम किया था। पूछताछ में उन्होंने बताया कि हथियार बागपत और शामली क्षेत्र से खरीदे गए थे। पुलिस अब उन लोगों की तलाश में जुट गई है जिन्होंने आरोपियों तक हथियार पहुंचाए।
4 of 14
राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी मोनू की हत्या का आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेइज्जती हो रही थी, इसलिए कर दी हत्या
पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी कार्तिक ने हत्या के पीछे अपनी सोच भी बताई। उसका कहना था कि बार-बार समझाने के बावजूद उसकी चचेरी बहन मोनू से बातचीत बंद नहीं कर रही थी। उसे लगने लगा था कि इससे परिवार की बेइज्जती हो रही है। इसी कारण उसने साथियों के साथ मिलकर मोनू की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया।
विज्ञापन
5 of 14
राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी मोनू की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी के चेहरे पर अपने कृत्य को लेकर कोई पछतावा नजर नहीं आया। वह पुलिस के सवालों का सामान्य तरीके से जवाब देता रहा और वारदात से जुड़े कई अहम तथ्य भी बताए।
विज्ञापन
6 of 14
राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी मोनू की हत्या के बाद मौके पर ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इंस्टाग्राम पर बनी चौधरी नाम की आईडी पर युवक से बात करती थी
एसपी के मुताबिक आरोपी कार्तिक ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसकी बहन उसके मोबाइल फोन में ही इंस्टाग्राम पर मोनू से चैटिंग करती थी। उसकी बहन के पास कोई फोन नहीं था। करीब ढाई माह पहले ही उसे पता चला कि उसके फोन में किसी चौधरी नाम से भी इंस्टाग्राम आईडी से चैट हो रही है। उस दिन युवती आइडी को लॉग आउट करना भूल गई।
विज्ञापन
7 of 14
राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी मोनू की हत्या के बाद ट्रॉफी दिखाते पिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार्तिक ने जांच की तो उसे पता चला की आईडी उसकी बहन ने फर्जी चौधरी के नाम से बनाई हुई है, जिससे वह मोनू से बात करती है। उसने मोनू से बात करने को बहन को मना किया था मगर वह नहीं मान रही थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी कार्तिक, सत्यम व अर्जुन 12वीं कर चुके हैं।
8 of 14
राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी मोनू की हत्या के बाद मौके पर विलाप करते पिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रेम प्रसंग ने दोस्ती को रंजिश में बदला
राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी मोनू और मुख्य आरोपी कार्तिक कभी गहरे दोस्त हुआ करते थे। पुलिस पूछताछ में कार्तिक ने बताया कि वे दोनों कई कबड्डी प्रतियोगिताओं में साथ हिस्सा ले चुके थे। यहां तक कि दोनों मध्य प्रदेश में आयोजित एक प्रतियोगिता में भी साथ खेलने गए थे।
9 of 14
राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी मोनू की बाइक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के अनुसार, कार्तिक ने बताया कि जब उसे अपनी चचेरी बहन और मोनू के बीच प्रेम प्रसंग का पता चला तभी से दोनों की दोस्ती में दरार आ गई। उसने पहले मोनू को समझाने और बातचीत बंद करने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो वह बर्दाश्त नहीं कर पाया। इसी रंजिश में उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर मोनू की हत्या की साजिश रची और उसे मार डाला।
10 of 14
राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी मोनू की हत्या के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस और अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्यारोपी की दिल्ली में बसने की थी तैयारी
राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी मोनू उर्फ गुल्लू की हत्या के बाद मुख्य आरोपी कार्तिक ने दिल्ली में जाकर रहने की योजना बना रखी थी। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वारदात के बाद वह अपने दोनों साथियों के साथ दिल्ली में किराये का फ्लैट लेकर रहने वाला था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह दोनों साथियों का पूरा खर्च भी खुद उठाने को तैयार था। हत्या के बाद तीनों इस योजना को सफल मानकर जश्न मनाने की तैयारी में थे।
11 of 14
shamli murder
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रेम प्रसंग के विरोध में कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या
शामली में प्रेम प्रसंग के चलते बागपत के गांव ककड़ीपुर निवासी राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी मोनू उर्फ गुल्लू (22) की कांधला इलाके के नाला गांव में दो गोली मारकर हत्या कर दी। शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। वारदात के चार घंटे बाद पुलिस ने युवती के पिता और चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपी फरार हैं। आरोपियों ने युवती की भी पिटाई करके हत्या की कोशिश की थी।
12 of 14
कबड्डी खिलाड़ी की हत्या
- फोटो : संवाद
शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि नाला गांव में रजबहे की पटरी के निकट गन्ने के खेत में युवक का शव पड़ा है। पास में बाइक पड़ी है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव की पहचान बागपत के ककड़ीपुर गांव निवासी मोनू उर्फ गुल्लू के रूप में हुई।
13 of 14
कबड्डी खिलाड़ी की हत्या
- फोटो : संवाद
मोनू के पिता सुरेंद्र की तरफ से कांधला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि हत्या के आरोप में गांव ककड़ीपुर निवासी कार्तिक और उसके ताऊ ओमपाल को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि कार्तिक की चचेरी बहन और मोनू के बीच प्रेम प्रसंग था।
राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी मोनू की हत्या के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार्तिक ने अपने ताऊ ओमपाल के कहने पर दो साथियों सत्यम निवासी गांव भारसी और अर्जुन निवासी गांव नाला के साथ मिलकर साजिश रची। मोनू कबड्डी खेलने के अलावा गन्ने की फसल में ट्रैक्टर से चलने वाली स्प्रे मशीन से कीटनाशक दवा का छिड़काव करने का कार्य करता था। इसके लिए वह नाला गांव में दो मजदूरों को लेने बाइक से जा रहा था। रास्ते में आरोपियों ने मोनू को घेर लिया और उसके सिर व सीने में दो गोली मारकर हत्या कर दी।