फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में हरियाणवी सिंगर अंकित का कत्ल: 'मर्डर मार दे सड़क के ऊपर...', गाना इंस्टा पर डालने के 2 घंटे बाद हत्या

Thu, 27 Aug 2026 11:14 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

हरियाणवी सिंगर एवं अभिनेता अंकित बालियान की हत्या पूरी प्लानिंग के तहत की गई। बदमाश दो दिन से तैयारी में थे। रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों को पता था कि वह किस समय घर से निकलता है और जिम से कब बाहर आता है। इसी जानकारी के आधार पर हमलावरों ने जिम के बाहर मोर्चा संभाला और उसके बाहर निकलने का इंतजार किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
1 of 20
Shamli Haryanvi singer - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
शामली में हरियाणवी सिंगर एवं अभिनेता अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस की जांच में सनसनीखेज तथ्य सामने आए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हत्याकांड अचानक नहीं, बल्कि पूरी प्लानिंग के तहत अंजाम दिया गया। यूपी और हरियाणा के हमलावर वारदात से करीब दो दिन पहले से अंकित की रेकी कर रहे थे। 

बुधवार को भी बदमाशों ने अंकित की हर गतिविधि पर नजर रखी। घर से जिम जाने और जिम से बाहर निकलने तक उसका पीछा किया और मौका मिलते ही जिम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी।
 
विज्ञापन

2 of 20
अंकित की मौत पर बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के मुताबिक हमलावरों को अंकित की दिनचर्या की पूरी जानकारी थी। उन्हें पता था कि वह किस समय घर से निकलता है और जिम से कब बाहर आता है। इसी जानकारी के आधार पर हमलावरों ने जिम के बाहर मोर्चा संभाला और उसके बाहर निकलने का इंतजार किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

3 of 20
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस अब जिम और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। संदिग्ध वाहनों और युवकों की पहचान की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हमलावरों को अंकित की लोकेशन और दिनचर्या की जानकारी कौन उपलब्ध करा रहा था।
 

4 of 20
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गाड़ी के शीशे में लगी गोली के निशान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राणा ने दी थी धमकी, चाचा ने जताई हत्या में हाथ होने की आशंका
अंकित के चाचा चीकू ने पुलिस को बताया कि उन्हें जानकारी है कि अंकित के साथ काम करने वाले राणा नाम के व्यक्ति ने उसे धमकी दी थी। परिवार को आशंका है कि धमकी देने वाले व्यक्ति की हत्या में भूमिका हो सकती है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस धमकी के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ अंकित के साथ काम करने वाले लोगों और उसके पुराने विवादों की भी पड़ताल कर रही है।

 
विज्ञापन

5 of 20
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
21 से 26 साल के बताए जा रहे हमलावर
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात में शामिल हमलावरों की उम्र करीब 21 से 26 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस उनकी पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद ले रही है। यूपी और हरियाणा के संदिग्ध युवकों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। 

 
विज्ञापन

6 of 20
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस अब वारदात से पहले और बाद की पूरी गतिविधियों की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि हमलावर कहां ठहरे थे, किन लोगों के संपर्क में थे और अंकित की लोकेशन उन्हें किसने उपलब्ध कराई। पुलिस का कहना है कि मामले में कई अहम सुराग मिले हैं। अलग-अलग टीमें जांच में जुटी हैं।
 
विज्ञापन

7 of 20
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मर्डर मार दे सड़क के ऊपर... गाना इंस्टाग्राम पर डालने के दो घंटे बाद हत्या
हत्या के बाद उनकी सोशल मीडिया गतिविधियां चर्चा में आ गई हैं। हत्या से करीब दो घंटे पहले अंकित के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके गाने की वीडियो शेयर की गई थी। वीडियो में 'खास भाई की भड़क के ऊपर मर्डर मार दे सड़क के ऊपर...' जैसे बोल हैं। वीडियो शेयर करते हुए लोगों से इसे अधिक से अधिक शेयर करने की अपील की गई थी।

 

8 of 20
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या के बाद भी अकाउंट पर गतिविधि होने की बात सामने आई है। पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट की गतिविधि की टाइमलाइन खंगाल रही है। अंकित बालियान को हरियाणवी गाने 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे...' से खास पहचान मिली थी। 

 

9 of 20
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद वह लगातार म्यूजिक वीडियो और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे। हत्या के बाद हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर शोक जताते हुए पुलिस से जल्द घटना का खुलासा करने की मांग की।
 

10 of 20
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कबड्डी के चैंपियन से हरियाणवी स्टार बनने तक का सफर
शामली के बंतीखेड़ा निवासी अंकित बालियान ने कबड्डी के मैदान से हरियाणवी संगीत की दुनिया तक अपनी पहचान बनाई थी। प्रदेश स्तर पर कबड्डी खेल चुके अंकित के पैर में चोट लगी तो खेल का सफर थम गया। इसके बाद उन्होंने जिम से अपनी नई शुरुआत की और करीब वर्ष 2022 में हरियाणवी गायन की दुनिया में कदम रखा।

 

11 of 20
जाम के दौरान पहुंचे एमएलसी वीरेंद्र और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेहनत के दम पर उन्होंने 50 से अधिक गानों में काम किया। अब उनकी नजर जिला पंचायत सदस्य के चुनाव पर थी और इसके बाद बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी थी। हालांकि हत्या की वारदात ने उनके इन सपनों को हमेशा के लिए अधूरा छोड़ दिया। 

12 of 20
अंकित हत्याकांड के बाद जाम लगाते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंकित के भाई कपिल ने बताया कि वर्ष 2013-14 तक अंकित प्रदेश स्तरीय कबड्डी खिलाड़ी थे। हालांकि उन्हें संगीत का भी शौक था। दिल्ली, भोपाल समेत कई स्थानों पर हुई प्रतियोगिताओं में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। 
 

13 of 20
जाम लगा रहे लोगों को समझाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कबड्डी खेलते समय पैर में फ्रैक्चर होने के कारण उन्हें खेल छोड़ना पड़ा। इसके बाद उन्होंने जिम ज्वाइन किया और वर्ष 2022 में हरियाणवी सिंगर बनने के लिए मेहनत शुरू कर दी।

 

14 of 20
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंकित ने गोली-गोली के बारूद...., एक खटोला जेल के भीतर.... मोदी बड़ा गांव...... रुतबा जाट और जाटनी.... समेत 50 से अधिक हरियाणवी गानों में काम किया था। उनके गानों को लोगों ने पसंद किया। गायन के काम के चलते वह रोहतक के सेक्टर-14, सोनीपत और दिल्ली के खजूरी खास में रहते थे। 

15 of 20
यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने तीनों स्थानों पर कार्यालय भी बना रखे थे और एक-दो महीने में ही गांव आते थे। अंकित ने प्राथमिक शिक्षा गांव के विद्यालय से हासिल की थी। इसके बाद दिल्ली से बीपीएड किया। परिवार के अनुसार वह गांव से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटेथे। चुनाव के बाद बॉलीवुड में हाथ आजमाने की योजना थी। 

16 of 20
अंकित की हत्या के बाद शव के पास बिलखती मां और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुरानी रंजिश से लेकर सुपारी तक, हर एंगल पर जांच
पुलिस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी विवाद और अन्य संभावित कारणों की पड़ताल कर रही है। छह माह पहले रोहतक में हुई कहासुनी के अलावा अंकित को पूर्व में मिली कथित धमकी की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

 

17 of 20
शामली में हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हत्या के लिए हमलावरों को किसने भेजा और वारदात की साजिश कहां तैयार हुई। पुलिस का कहना है कि अभी किसी एक वजह को हत्या का कारण मानना जल्दबाजी होगी। जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। 
 

18 of 20
मौके पर पड़ा खोखा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या
शामली शहर के बीच आर्यपुरी नाला पटरी पर कोतवाली के नजदीक बुधवार की देर शाम करीब 6:45 बजे बाइक से आए चार हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग करके हरियाणवी सिंगर व एक्टर अंकित बालियान (35) की हत्या कर दी। बावरी क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा निवासी अंकित के जिम से बाहर निकलते के बाद गाड़ी में बैठते ही हमला किया गया। अंकित के सिर, छाती और पेट में पांच गोलियां लगने के निशान मिले हैं।
 

19 of 20
शामली में हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। अंकित बालियान पिछले कुछ समय से हरियाणा के सोनीपत में रहे थे। पिछले करीब छह माह से वह शामली के अपने गांव में परिवार के साथ रह रहे थे। वह जिला पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। वार्ड तीन से संभावित प्रत्याशी के पोस्टर भी लगा दिए थे।
विज्ञापन

20 of 20
शामली में हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरियाणा के कुछ लोग मांग रहे रंगदारी, अंकित ने वीडियो की थी वायरल
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अंकित का एक महीने पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें उन्होने आरोप लगाया था कि हरियाणा के कुछ लोग मुझसे रंगदारी मांग रहे हैं, लेकिन मैं दूंगा नहीं। मैं ईमानदारी से काम करता रहूंगा। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें