हरियाणवी गायक और अभिनेता अंकित बालियान पर हमलावरों ने गाड़ी का दरवाजा खोलकर गोलियां बरसाईं। हमलावर पहले से घात लगाकर जिम के बाहर ही बैठे थे। पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि छह माह पहले रोहतक में एक सिंगर से कहासुनी हुई थी।
हरियाणवी सिंगर और अभिनेता अंकित बालियान हत्याकांड में की पुलिस जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वारदात से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आ रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हत्या से कुछ समय पहले जिम में कसरत के दौरान अंकित के मोबाइल पर किसी की कॉल आई थी। फोन पर बातचीत के दौरान अंकित की कॉल करने वाले से तीखी बहस भी हुई थी।
इसके बाद जैसे ही वह जिम से बाहर निकले, पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर पहले से ही जिम के बाहर मौजूद थे। जैसे ही अंकित जिम से बाहर निकले और अपनी स्कॉर्पियो में बैठने लगे, हमलावरों ने गाड़ी का गेट खोलकर उन पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
2 of 20
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताया गया कि ड्राइविंग सीट की तरफ दीवार होने के कारण अंकित उस ओर से बाहर नहीं निकल सके। उन्होंने स्कॉर्पियो के अंदर दूसरी तरफ जाने का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों ने गाड़ी का गेट जबरन खोल लिया और उन पर लगातार गोलियां चला दीं।
फायरिंग में तीन गोलियां गाड़ी के अगले शीशे में लगीं, जबकि पांच गोलियां अंकित के शरीर में जा लगीं। सिर और पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर गाड़ी के पास गिर पड़े। वारदात के बाद चारों बदमाश मौके से भाग गए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई।
4 of 20
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली के सिपाही नवाब सिंह भी रोजाना जिम करने पहुंचते थे। उन्होंने बताया कि गोलियों की आवाज सुनकर वह बाहर आए तो अंकित घायल अवस्था में पड़े थे। उन्होंने तत्काल अंकित को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब हत्या से पहले अंकित के मोबाइल पर आई कॉल को भी जांच का अहम बिंदु मान रही है।
विज्ञापन
5 of 20
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कॉल किसकी थी, बातचीत में क्या हुआ और कथित हॉटटॉक के बाद हुई हत्या के बीच कोई संबंध है या नहीं। एडीजी भानुभास्कर ने बताया कि हरियाणा में पुलिस टीम भेजी गई है। इसके अलावा शामली, मुजफ्फरनगर और बागपत की टीम भी लगाई गई है।
विज्ञापन
6 of 20
अंकित हत्याकांड के बाद जाम लगाते लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंकित की हत्या पर आक्रोश फूटा, लगाया जाम
हरियाणावी कलाकार अंकित बालियान की हत्या को लेकर हर तरफ आक्रोश दिखाई दिया। परिजनों व ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम हाउस पर पुलिस से शव छीन लिया और शहर में बीच सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। हंगामे को देखकर बाजार भी जल्दी बंद हो गया। भाजपा एमएलसी विरेंद्र सिंह व बाबा श्याम सिंह भी जाम स्थल पर पहुंच गए।
मामले की जानकारी होते ही एडीजी भानु भास्कर, डीआईजी सहारनपुर अभिषेक भी शामली पहुंच गए। रात 11 बजे तक जाम लगा रहा। अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर में चार घंटे तक हंगामा होता रहा।
8 of 20
जाम के दौरान पहुंचे एमएलसी वीरेंद्र और अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीण और परिजन पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताते रहे। ग्रामीणों ने कहा कि परिजनों के आने का इंतजार नहीं किया और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए शहर में अफरा तफरी का माहौल बन गया।
9 of 20
अंकित की मौत पर बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अन्य दिनों के मुकाबले आसपास की दुकानें, बाजार भी जल्दी बंद हो गए। रात में एमएलसी विरेंद्र सिंह, बहावड़ी निवासी बाबा श्याम सिंह भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों से जानकारी ली।
एहतियात के तौर पर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। एसपी एनपी सिंह लगातार स्थिति की निगरानी करते रहे। मेरठ से एडीजी और सहारनपुर से डीआईजी भी शहर कोतवाली पहुंचे और वारदात की जानकारी ली।
11 of 20
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छह माह पहले रोहतक में सिंगर से हुई थी कहासुनी
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस की जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस अब करीब छह माह पहले रोहतक में एक अन्य सिंगर के साथ हुई अंकित की कहासुनी को भी जांच के अहम बिंदु के रूप में देख रही है।
12 of 20
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गाड़ी के शीशे में लगी गोली के निशान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताया जा रहा है कि कहासुनी के बाद अंकित ने रोहतक में रहना कम कर दिया था और बंतीखेड़ा में आकर रहने लगा था। हालांकि, वह अपने काम के सिलसिले में रोहतक और आसपास के क्षेत्रों में आता-जाता रहता था।
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि छह माह पहले हुई उस कहासुनी का कोई विवाद या रंजिश आगे भी बनी रही थी या नहीं। पुलिस को आशंका है कि यदि उस विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच दुश्मनी कायम रही तो हत्याकांड के पीछे यह वजह भी हो सकती है। हालांकि, अभी इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई ठोस पुष्टि नहीं की गई है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
14 of 20
जाम लगा रहे लोगों को समझाते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसटीएफ भी जांच में जुटी, अहम सुराग मिलने का दावा
अंकित हत्याकांड की जांच में स्थानीय पुलिस के साथ एसटीएफ भी जुट गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच टीमों को कुछ अहम सुराग मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अंकित के संपर्क में रहे लोगों की जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि हत्याकांड से जुड़े सभी संभावित पहलुओं को खंगाला जा रहा है और जल्द घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
15 of 20
यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या
शामली शहर के बीच आर्यपुरी नाला पटरी पर कोतवाली के नजदीक बुधवार की देर शाम करीब 6:45 बजे बाइक से आए चार हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग करके हरियाणवी सिंगर व एक्टर अंकित बालियान (35) की हत्या कर दी। बावरी क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा निवासी अंकित के जिम से बाहर निकलते के बाद गाड़ी में बैठते ही हमला किया गया। अंकित के सिर, छाती और पेट में पांच गोलियां लगने के निशान मिले हैं।
16 of 20
अंकित की हत्या के बाद शव के पास बिलखती मां और अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। अंकित बालियान पिछले कुछ समय से हरियाणा के सोनीपत में रहे थे। पिछले करीब छह माह से वह शामली के अपने गांव में परिवार के साथ रह रहे थे। वह जिला पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। वार्ड तीन से संभावित प्रत्याशी के पोस्टर भी लगा दिए थे।
17 of 20
शामली में हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिम में आई कॉल पर हुई बहस, बाहर निकलते ही मार दी गोली
बुधवार की शाम को अंकित अपनी स्कार्पियो से गांव से नाला पटरी आर्यपुरी स्थित जिम गए थे। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जिम में अंकित को किसी ने फोन किया था। कॉल करने वाले से अंकित की तीखी बहस हुई थी।
18 of 20
शामली में हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद वह जिम से बाहर आकर अपनी गाड़ी में बैठ गए थे। इसी बीच चारों हमलावर आए और गाड़ी का गेट खोलकर अंकित पर पिस्टलों से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पांच गोलियां अंकित के शरीर में लगीं। कुछ गाड़ी के शीशे पर लगी हैं।
19 of 20
मौके पर पड़ा खोखा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
20 से ज्यादा राउंड फायरिंग करके हमलावर बाइक से भाग गए। घायल अंकित अपनी गाड़ी से नीचे गिर गए। उनके परिचित उन्हें सीएचसी शामली ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के बाद जिम में जानकारी लेते एसपी व एएसपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरियाणा के कुछ लोग मांग रहे रंगदारी, अंकित ने वीडियो की थी वायरल
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अंकित का एक महीने पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें उन्होने आरोप लगाया था कि हरियाणा के कुछ लोग मुझसे रंगदारी मांग रहे हैं, लेकिन मैं दूंगा नहीं। मैं ईमानदारी से काम करता रहूंगा। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।