शामली के असलम हत्याकांड में सीसीटीवी फुटेज से चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। असलम आरोपी इंतजार के टैंपों में बैठकर जाता दिखा था। इसके साथ ही असलम की पत्नी और उसके प्रेमी के बीच व्हाटसएप चैटिंग भी सामने आई है।
यूपी के शामली में कांधला निवासी असलम की हत्या का खुलासा करने में सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल फोन की कॉल डिटेल अहम साबित हुईं। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को सुराग हाथ लगा जबकि मोबाइल कॉल डिटेल से शक और पुख्ता हो गया।
मृतक की पत्नी के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली तो इंतजार के फोन नंबर पर लंबी बातचीत होने का पता चला। व्हाटसएप चैटिंग भी मिली। चैटिंग में लिखा था कि अंतिम काम कर देंगे, जो भी रास्ते में आएगा वह बच नहीं पाएगा। पुलिस ने प्रेमी इंतजार और पत्नी से पूछताछ की तो हत्या का राज खुलकर सामने आया गया।
असलम की हत्या के मामले में अललम के पिता आबिद की तरफ से कैराना कोतवाली में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। किसी का नाम न होने से पुलिस के लिए यह केस उलझा हुआ था लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली।
विज्ञापन
3 of 15
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि पुलिस टीमों ने कांधला से लेकर कैराना मार्ग पर लगे कई सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो इंतजार टैंपो से असलम को ले जाते हुए नजर आया।
4 of 15
कैराना में असलम की हत्या में गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह साफ हो गया कि असलम इंतजार के साथ गया था। इसके बाद पुलिस ने इंतजार के मोबाइल फोन की लोकेशन देखी तो रात में घटनास्थल क आसपास मिली।
विज्ञापन
5 of 15
कांधला में विलाप करते मृतक असलम के परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार
कांधला निवासी असलम का शव पोस्टमार्टम के बाद रविवार देर शाम को पहुंचा। शव को देखकर परिजन बिलख उठे। परिजनों को रोता बिलखता देकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई। इसके बाद गमगीन माहौल में शव को कब्रिस्तान ले जाकर सुपुर्दे खाक किया गया।
विज्ञापन
6 of 15
कांधला में विलाप करते मृतक असलम के परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतक असलम की बहन शाहिस्ता ने बताया कि वह कांवड़ यात्रा के दौरान अपने भाई असलम के पास आठ दिन रहकर गई थी। उसने बताया कि चार दिन पूर्व उसके पास असलम का फोन आया था तथा उसने उससे मिलने की इच्छा जाहिर करते हुए उसे कांधला आने के लिए कहा था।
विज्ञापन
7 of 15
कांधला में विलाप करते मृतक असलम के परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसने उस समय आने में असमर्थता जाहिर की और 10 अगस्त को उसके पास आने का वादा किया गया था। असलम ने उसे जरूर आने के लिए कहते हुए बस इतना कहा था कि बहन घर का नाश हो गया।
8 of 15
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसने अपने भाई से बहुत पूछा था लेकिन उसने मिलकर ही बात बताने की बात कही थी। मृतक की बहन का कहना है कि उसे नहीं पता था कि आज उसके भाई की जगह उसकी लाश उसे देखने को मिलेगी।
9 of 15
कैराना कोतवाली में पति की हत्या के षड़यंत्र में शामिल आरोपी पत्नी
- फोटो : पुलिस
कैराना में प्रेमी और साले ने किया कत्ल, पत्नी ने दिया साथ
कैराना कोतवाली इलाके में कांधला मार्ग स्थित बाग में असलम (32) की गला रेतकर हत्या कर दी। सुबह आम के बाग में उसका शव मिला। पुलिस ने 12 घंटे में हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और साले को गिरफ्तार किया है।
10 of 15
मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी लेते एसपी रामसेवक गौतम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस का दावा है कि प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर पत्नी ने अपने प्रेमी और भाई के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छूरा और घटना में प्रयुक्त टैंपो बरामद किया है।
11 of 15
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आम के बाग में सड़क किनारे मिला युवक का शव
रविवार सुबह करीब सवा नौ बजे कांधला मार्ग पर स्थित नसीम कुरैशी के आम के बाग में सड़क किनारे युवक का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। एसपी रामसेवक गौतम, एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ कैराना श्याम सिंह पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
12 of 15
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
युवक की छूरे से गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस को मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। युवक के पिता आबिद ने शव की पहचान अपने पुत्र असलम निवासी मोहल्ला खैल खालापार के रूप में की।
13 of 15
shamli murder
- फोटो : अमर उजाला
पिता की तरफ से कैराना कोतवाली में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया गया। आबिद ने बताया कि असलम कांधला में कैराना बस स्टैंड के निकट इरफान की बिरयाना की दुकान पर नौकरी करता था। वह शनिवार शाम चार बजे घर से गया था।
14 of 15
असलम की फाइल फोटो और जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद घर नहीं लौटा था। एसपी ने इस घटना के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस और क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया था। एसपी रामसेवक गौतम ने देर रात पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर बताया कि इस घटना का खुलासा किया।
हत्यारोपी पत्नी, प्रेमी और साला।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार
एसपी ने बताया कि मृतक की पत्नी आसमीन, उसके प्रेमी इंतजार निवासी मोहल्ला ईदगाह के पास कांधला और साला हारुन निवासी गांव फतेहपुर पुट्टी थाना बिनौली जनपद बागपत को गिरफ्तार किया गया है।