फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादें: खुद गाने तैयार करते, मुझसे प्राॅजेक्ट बनवाते थे अंकित, पत्नी बोली-फिटनेस के लिए छह साल से रोटी तक न खाई

Tue, 01 Sep 2026 11:12 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/शामली

सार

अंकित बालियान की पत्नी सीमा ने बताया कि दोनों मिलकर खुद गाने तैयार करते थे और आर्थिक स्थिति के कारण दो-तीन महीने में एक प्रोजेक्ट बना पाते थे। उन्होंने कहा कि हत्या के बाद हरियाणा का कोई गायक परिवार का हाल जानने नहीं आया।
विज्ञापन
1 of 10
अंकित बालियान हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
शामली के हरियाणवी गायक एवं अभिनेता अंकित बालियान की हत्या के बाद उनकी पत्नी सीमा ने अंकित के संघर्ष, गायकी, फिटनेस और भविष्य के सपनों से जुड़े कई पहलू साझा किए हैं।

सीमा ने बताया कि वह और अंकित पहले खुद गाने तैयार करते थे। गाने का पूरा सेट तैयार होने के बाद ही उसे प्रोजेक्ट के रूप में बनवाया जाता था। आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होने के कारण हर महीने नया गाना निकालना संभव नहीं था। ऐसे में दो-तीन महीने में एक प्रोजेक्ट तैयार हो पाता था।
विज्ञापन

2 of 10
अंकित बालियान की पत्नी सीमा। - फोटो : अमर उजाला
खुद गाने तैयार करते थे अंकित और सीमा
सीमा के अनुसार अंकित लगातार अपनी गायकी को आगे बढ़ाने के लिए मेहनत कर रहे थे। दोनों मिलकर पहले गाने तैयार करते थे और इसके बाद पूरे प्रोजेक्ट को तैयार कराया जाता था। सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद अंकित अपने काम को लेकर लगातार सक्रिय थे।
विज्ञापन

3 of 10
अंकित के परिजनों को सांत्वना देते संगीत सोम। - फोटो : अमर उजाला
12-13 साल की उम्र में शुरू की थी कबड्डी
सीमा ने बताया कि अंकित ने 12-13 वर्ष की उम्र में कबड्डी खेलना शुरू कर दिया था। 17 साल की उम्र तक वह राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी खेल चुके थे, लेकिन चोट लगने के कारण उन्हें खेल छोड़ना पड़ा। इसके बाद उन्होंने मोबाइल कारोबार शुरू किया। बाद में मॉडलिंग में भी कदम रखा, लेकिन वित्त के कारोबार में नुकसान होने के बाद उन्होंने गायकी और फिटनेस पर पूरा ध्यान देना शुरू कर दिया।

4 of 10
अंकित की पत्नी को सांत्वना देते राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला
फिटनेस को लेकर बेहद गंभीर थे
सीमा के मुताबिक अंकित फिटनेस को लेकर काफी गंभीर थे। वह सामान्य भोजन के बजाय बॉडीबिल्डिंग के लिए निर्धारित डाइट लेते थे। उन्होंने बताया कि पिछले पांच-छह साल से अंकित ने रोटी तक नहीं खाई थी। वह चावल, दाल और अपनी फिटनेस के हिसाब से तय आहार लेते थे।
विज्ञापन

5 of 10
अंकित बालियान के पिता सतवीर फौजी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरियाणा में मौका न मिलने का था मलाल
सीमा ने बताया कि अंकित को इस बात का मलाल था कि हरियाणा में उन्हें वह अवसर नहीं मिला, जिसके वह हकदार थे। उनका आरोप था कि हरियाणा में भाई-भतीजावाद के कारण कई हिट गाने देने के बावजूद अंकित को अपेक्षित पहचान और मौके नहीं मिले।

उनके अनुसार आर्थिक स्थिति भी ऐसी नहीं थी कि हर महीने नया गाना निकाला जा सके। इसलिए एक प्रोजेक्ट तैयार करने में दो-तीन महीने लग जाते थे।
विज्ञापन

6 of 10
गांव बनतीखेड़ा में अंकित बालियान की हत्या को लेकर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
‘हरियाणा का कोई गायक हाल जानने तक नहीं आया’
सीमा ने हरियाणा के म्यूजिक उद्योग के रवैये पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अंकित की हत्या के बाद हरियाणा का कोई गायक परिवार का हाल जानने तक नहीं पहुंचा और न ही किसी ने संपर्क किया।

उन्होंने कहा कि कलाकार गाने बनाने और साथ देने की बातें करते हैं, लेकिन जब अपने कलाकार के परिवार के साथ खड़े होने का समय आया तो कोई नजर नहीं आया। सीमा ने सवाल उठाया कि अगर हरियाणा का म्यूजिक उद्योग अपने कलाकार के लिए खड़ा नहीं हो सकता तो फिर वह क्या कर सकता है।
विज्ञापन

7 of 10
अंकित बालियान - फोटो : सोशल मीडिया
‘गाने से कोई बदमाश नहीं बन जाता’
अंकित के गानों को लेकर उठ रहे सवालों पर सीमा ने कहा कि अगर किसी गाने से किसी को आपत्ति थी तो चैनल वालों से उसे हटवाया जा सकता था। उन्होंने कहा कि किसी कलाकार का गाना सुनने या गाना बनाने से कोई बदमाश नहीं बन जाता। उनके मुताबिक किसी गाने को लेकर विवाद था तो उसे हटाया जा सकता था, लेकिन गोली मारना किसी समस्या का समाधान नहीं था।

8 of 10
अंकित हत्याकांड - फोटो : अंकित हत्याकांड
युवाओं के लिए स्टेडियम बनाना चाहते थे
सीमा ने बताया कि अंकित के सपने केवल गायकी तक सीमित नहीं थे। वह अपने क्षेत्र के युवाओं के लिए स्टेडियम या ऐसी सुविधा बनाना चाहते थे, जहां बच्चे खेलों में आगे बढ़ सकें। खुद कबड्डी खेल चुके अंकित चाहते थे कि क्षेत्र के युवाओं को खेलों के लिए बेहतर अवसर मिलें।

9 of 10
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : अमर उजाला
धार्मिक प्रवृत्ति के थे अंकित, सुबह पढ़ते थे रामायण
सीमा के अनुसार अंकित धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। वह सुबह उठकर करीब एक घंटे तक रामायण पढ़ते थे और इसके बाद अपना दिन शुरू करते थे। उन्हें किताबें पढ़ने का भी शौक था।

शुरुआत में उन्होंने प्रेरणा से जुड़े गाने भी बनाए। इसके अलावा दोस्ती और किसानों से जुड़े गीत भी तैयार किए। इनमें ‘किसानों के छोरे हैं बावड़े’ जैसे गाने शामिल थे, हालांकि यह गाना अपेक्षित रूप से नहीं चल पाया।
विज्ञापन

10 of 10
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : अमर उजाला
अमित सैनी के साथ नए प्रोजेक्ट की तैयारी
सीमा ने बताया कि अंकित का नया प्रोजेक्ट रोहतक के गायक अमित सैनी के साथ आने वाला था। इसे लेकर वह लगातार तैयारी कर रहे थे। फिटनेस पर भी मेहनत कर रहे थे और प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित थे। परिवार को उम्मीद थी कि यह प्रोजेक्ट उनके करियर को नई दिशा देगा, लेकिन इससे पहले ही उनकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें