घटना का खुलासा करते एसएसपी नितिन तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
मीडिया के सामने पेश किया हैवान
एसएसपी नितिन तिवारी, एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह व चाइल्ड लाइन मेरठ की निदेशिका अनिता राणा ने पुलिस लाइन में गुरुवार रात 10 बजे प्रेसवार्ता की। जिसमें जागृति विहार में बीमा कंपनी से रिटायर्ड अधिकारी विमल चंद का घिनौना कारनामा मीडिया के सामने उजागर किया। एसएसपी ने बताया है कि बुधवार रात दो बजे उनके पास कॉल आई व आरोपी की करतूत बताई गई। क्राइम ब्रांच प्रभारी वरुण शर्मा के नेतृत्व में टीम बनी और जागृति विहार भेजी गई।