फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सोशल मीडिया और हेल्पलाइन से होगा रोजेदारों की शंकाओं का समाधान, ऐसे ले सकते हैं मदद

Fri, 03 May 2019 01:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 6
मस्जिद में रमजान माह में नमाज अदा करते रोजेदार अमर उजाला - फोटो : फाइल
पवित्र रमजान माह में रोजेदारों की शंकाओं को घर बैठे दूर किया जाएगा। रोजे के दौरान आने वाली परेशानियों को दूर करने की जानकारी हेल्पलाइन, व्हाट्सएप नंबर और ई-मेल आईडी के जरिए मुस्लिम विद्वान शरीयत के हिसाब से देंगे। जमीयत दावतुल मुस्लिमीन ने यह प्लान लागू करने की तैयारी कर ली है। 

 
विज्ञापन

2 of 6
दिनभर रोजा रखने के बाद शाम को इफ्तार करते रोजेदार। - फोटो : फाइल
इस बार पहला रोजा छह या सात मई को हो सकता है। इन दिनों मौसम भी लगातार गर्म होता जा रहा है। ऐसे में भूलवश रोजे के दौरान रोजेदार कुछ गलतियां कर बैठते हैं। इसी को देखते हुए जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के नेतृत्व में मुस्लिम विद्वानों ने रोजेदारों की परेशानी और शंका दूर करने के लिए हेल्पलाइन, व्हाट्सएप नंबर और ई-मेल आईडी जारी की है। इसके तहत वह पहले रोजे से ईद तक शरियत के हिसाब से रोजेदारों के सवालों के जवाब देंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
रमजान - फोटो : फाइल
जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक और इमाम कारी इसहाक गोरा ने बताया कि रमजान रहमत, बरकत और मगफिरत का महीना है। इस पूरे महीने में मुसलमान भूखा-प्यासा रहकर रोजा रखता है। खुदा की इबादत में खुद को ज्यादा से ज्यादा मशगूल रखने की कोशिश करता है। 

4 of 6
रमजान माह में दुआ मांगते रोजेदार। - फोटो : फाइल
रमजान में हर नेक काम 70 गुना अधिक सवाब मिलता है। मुसलमान अपने माल व दौलत की जकात निकलते हैं और ज्यादा से ज्यादा खैरात करते हैं। रोजेदारों को किसी तरह की दिक्कत न आएं, इसके लिए हेल्पलाइन चलाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

5 of 6
रमजान मुबारक - फोटो : फाइल
पहले रोजे से हेल्पलाइन शुरू कर दी जाएगी। दूरभाष, व्हाट्सएप नंबर और ईमेल के जरिए मौलाना कारी इसहाक गोरा के नेतृत्व में इमाम मुफ्ती अरशद गोरा, मुफ्ती जुल्फिकार कासमी, मुफ्ती शाकिर मजाहिरी और मौलाना दाऊद शरीयत के हिसाब से रोजेदारों के सवालों के जवाब देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रमजान
यह रहेंगे हेल्पलाइन, व्हाट्सएप नंबर एवं ईमेल आईडी 
इमाम कारी इसहाक गोरा ने बताया कोई भी रोजेदार दोपहर बारह से तीन बजे तक हेल्पलाइन 9897399207, 9557757705, 9319309995, 9319462031 पर फोन कर अपनी शंकाओं को दूर सकता है। इनमें 9897399207, 9557757705 व्हाट्सएप नंबर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें