फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शहर पर टूटा मौत का कहर: पल भर में 18 परिवारों की खुशियां लील गई जहरीली शराब, देखें ये तस्वीरें

Fri, 08 Feb 2019 12:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 10
death
सहारनपुर में शुक्रवार को दिन निकलते ही दुख, मातम और कोहराम का मंजर था। यहां एक तरफ अलग अलग गांव में लोगों के जहरीली शराब के कारण मरने की खबर मिल रही थी वहीं दूसरी ओर लगातार लोगों की शराब पीने से हालत खराब हो रही थी। मृतकों के परिजनों में जहां कोहराम मचा था वहीं कुछ के परिजन अपनों की जिंदगी के लिए दुआ कर रहे थे। आपको बता दें कि यहां अलग अलग गांवों में तकरीबन 18 लोग जहरीली शराब पीने से मौत के मुहं में जा चुके हैं। आगे तस्वीरों में देखें दिल दहला देने वाली इन मौतों का मंजर: -
विज्ञापन

2 of 10
death
सहारनपुर में जहरीली शराब पीने से अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कुल 18 लोगों की मौत हो गई है। वहीं तकरीबन दस से भी ज्यादा लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौत से इलाके में हडकंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

3 of 10
death
बताया जा रहा है कि सभी लोगों की मौत शराब पीने के कारण हुई है। लोगों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है वहीं मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच पड़ताल की।

4 of 10
death
पुलिस के मुताबिक जहरीली शराब होने की वजह से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। लगातार हो रही मौत की सूचना पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसएसपी दिनेश कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से इस मामले में जानकारी ली।
विज्ञापन

5 of 10
death
सहारनपुर में नागल क्षेत्र के गांव ओमाही में शराब के सेवन से मरने वालों में 48 वर्षीय इमरान, 32 वर्षीय पिंटू व 32 वर्षीय कमरपाल और 30 वर्षीय अरविंद बताए जा रहे हैं। वहीं जहरीली शराब पीने से जिले के दस से भी ज्यादा लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

6 of 10
death
इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पिंटू नाम का युवक गुरुवार को बाहर से गांव में शराब लेकर आया था। पुलिस जांच में पता चला है कि ओमाही में अवैध रूप से शराब बेचने वाला दिव्यांग पिंटू जो खुद जहरीली शराब पीने से मर गया है उसे पूर्व में कैंसर हुआ था जिसके बाद ऑपरेशन कर उसकी आंत भी निकाली गई थी। बावजूद इसके वह शराब बेचता था और खुद भी पीता था।
विज्ञापन

7 of 10
death
गागलहेड़ी थानाक्षेत्र के गांव शरबतपुर में भी जहरीली शराब पीने से तीन लोगों मौत के मुहं में समा गए। 40 वर्षीय दीपचंद और पुत्र कुबूल सिंह निवासी गांव माली को पौने ग्यारह बजे मृत अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया।

8 of 10
death
नागल थानाक्षेत्र में भी जहरीली शराब का कहर
गांव सलेमपुर में भी जहरीली शराब पीने से सत्यवान पुत्र बलवंत और संजय पुत्र यशपाल की मौत हो गई है जबकि तीन लोगों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। इन्हें जॉलीग्रांट ले जाया गया है।

9 of 10
death
इसके अलावा देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव डंकोंवाली में भी एक व्यक्ति की शराब पीने से मौत हुई है। मृतक का नाम विजेंद्र पुत्र मोहहड है। गौरतलब है कि पुलिस ने जहरीली शराब पीने से गांव माली, शरबतपुर, सलेमपुर और गांव ओमाही में अब तक कुल 16 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

10 of 10
death
ताजा जानकारी के अनुसार थाना नागल के गांव ताजपुर में तीन और लोगों की शराब पीने से मौत हो गई है। मृतक भगवान दास 70 पुत्र बुद्धू, कंवरपाल 60 पुत्र मुखिया, ऋषिपाल 55 पुत्र स्वरूप है। इन्हें मिलकार मरने वालों की कुल संख्या बाईस हो चुकी है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें