मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को महिलाओं ने शराब का ठेका बंद कराने को लेकर हंगामा किया। परतापुर के छज्जूपुर गांव में देसी शराब का ठेका है जिसे बंद कराने के लिए महिलाएं हाथों में लाठी-डंडे लेकर पहुंची और ठेके में घुस गईं। इस दौरान उन्होंने ठेके पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
2 of 4
ठेके पर लाठी-डंडे लेकर पहुंची महिलाएं
वहीं महिलाओं को देख सेल्समैन ताला लगाकर भाग गया। इसके बाद महिलाओं ने ताला तोड़कर ठेके में घुसने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और महिलाओं को शांत करा दिया। इसके बाद महिलाएं लाठी-डंडे लिए ठेके के बाहर धरना देकर बैठ गईं।
विज्ञापन
3 of 4
ठेके को बंद कराने पहुंची महिलाएं
गौरतलब है कि गुरुवार को मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में शराब के ठेकों को लेकर महिलाओं ने जमकर हंगामा किया था। इस दौरान महिलाओं ने कई ठेके बंद कराए और सख्त चेतावनी दी थी कि अगर क्षेत्र में अवैध शराब ठेके खुले मिले तो अंजाम बुरा होगा।
इसके अलावा थाना टीपीनगर क्षेत्र के सरस्वती विहार में भी महिलाओं ने शराब के ठेके को लेकर हंगामा किया था। यहां तो महिलाओं ने ठेके में जमकर उत्पात मचाया और ठेके में आग लगाने की कोशिश की थी।