फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलजार के मोबाइल का आतंकी कनेक्शन खंगालने में जुटी एजेंसियां, एलआईयू ने कई घंटे की पूछताछ

Tue, 21 May 2019 06:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 9
आरोपी गुलजार और शहजाद - फोटो : अमर उजाला
रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की पुलिस को ईमेल भेजने के आरोपी मेरठ के नंगलाताशी गांव के गुलजार और शहजाद का आठ दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर होने के बाद पुलिस दोनों आरोपी भाइयों को मंगलवार को सुबह पूछताछ के लिए लाया गया। यहां पुलिस और एलआईयू की टीम ने उनसे ढेरों सवाल किए। इसके बाद एटीएस और आईबी की टीमें भी उससे पूछताछ करेंगी। रिमांड के दौरान उनके गुरुओं से भी आमना -सामना कराया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 9
आरोपी गुलजार और शहजाद - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने कोर्ट में 10 दिन के रिमांड की अर्जी लगाई थी। सोमवार को इस पर सुनवाई हुई। एसपी अजय कुमार के अनुसार दोनों भाईयों का आठ दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड कोर्ट ने मंजूर कर लिया है। मंगलवार सुबह 10 बजे से  28 मई की शाम चार बजे तक रिमांड रहेगा। पुलिस जेल से उन्हें पूछताछ को लाएगी। शामली पुलिस ने एटीएस और आईबी को भी इसकी सूचना दे दी है। 

 
विज्ञापन

3 of 9
आरोपी गुलजार और शहजाद - फोटो : अमर उजाला
एसपी के अनुसार शामली पुलिस के अलावा  एटीएस ,आईबी एलआईयू और अन्य सरकारी सुरक्षा एजेंसियां इनसे पूछताछ करेंगी। कोतवाली प्रभारी के अनुसार सोमवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश करने से पहले और बाद में पुलिस ने उनका मेडिकल भी कराया।

 

4 of 9
आरोपी गुलजार और शहजाद - फोटो : अमर उजाला
उधर, एसपी अजय कुमार ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल में जो बातें उजागर हुई हैं, इस पर ये मामला राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर है। इसलिए पुलिस ने मजबूत केस बनाकर कोर्ट में कागजात दाखिल किए थे। आठ दिन का रिमांड मिला है । 

 
विज्ञापन

5 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी गुलजार व शहजाद - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा पुलिस, एसटीएस समेत कई सुरक्षा एजेंसियां अपने स्तर से पूछताछ करेंगी। उम्मीद है कि पूछताछ में कई बातें स्पष्ट होंगी और इनके नेटवर्क का पता चलेगा।

गैर जनपदों की पुलिस भी कर सकती है पूछताछ 
आरोपियों ने शामली के अलावा मेरठ, गाजियाबाद और लखनऊ के पुलिस कार्यालयों की मेल आईडी पर धमकी भरे ईमेल किए थे। ऐसे में उक्त जनपदों की पुलिस भी रिमांड के दौरान उनसे यहां आकर पूछताछ कर सकती है। 

 
विज्ञापन

6 of 9
स्टेशन और ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया। - फोटो : अमर उजाला
मजबूत केस बनाने से मिला लंबा रिमांड
पुलिस को पता था कि 10 दिन का लंबा पुलिस रिमांड लेना आसान नहीं होगा। लिहाजा पुलिस ने केस मजबूत करने को कई काबिल अधिकारियों को लगाया। साइबर टीम से आरोपियों से बरामद मोबाइल में दर्ज उनकी कॉल रिकॉडिंग में सुनाई दे रही बातचीत का शब्द कागजों में लिखवाया। कई गंभीर तथ्य दिए थे। पुलिस ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला मानकर मजबूत लिखापढ़ी की। इसी की वजह से आठ दिन का रिमांड कोर्ट से मंजूर हुआ। 
विज्ञापन

7 of 9
घटना का खुलासा करते एसएसपी अजय कुमार - फोटो : अमर उजाला
गुरुओं से भी हो सकता है आमना-सामना
दोनों भाइयों से पूछताछ के लिए पुलिस उन्हें मेरठ और गाजियाबाद भी ले जा सकती है। उनके गुरु इन्हीं जिलों में बताए जा रहे हैं। इनके मोबाइल में दर्ज लोगों के मोबाइल नंबर भी इन्हीं जनपदों के लोगों के हैं। इसके अलावा पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस पूछताछ में सबसे पहले ये पता करने का प्रयास करेगी कि उनके द्वारा मोबाइल में की जा रही बातों का मकसद क्या है। वे किसके लिए ये बातें कर रहे थे। इसके बाद पुलिस उन लोगों से भी उनका आमना सामना करा सकती है। उनके गुरुओं से भी आमना सामना हो सकता है।

8 of 9
धमकी के बाद रेलवे स्टेशन पर चैकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सवालों की लिस्ट तैयार 
दोनों भाइयों को लंबे पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने के बाद पूछताछ के दौरान उनसे पूछने वाले सवालों की लिस्ट तैयार की गई है। मोबाइल रिकार्डिंग की बातचीत सुनने के बाद ये लिस्ट अधिकारियों ने बनाई है। इनमें कई ऐसे सवाल हैं जिनके माध्यम से ये पता करने का प्रयास किया जाएगा कि आखिर दोनों भाईयों द्वारा की जा रही बातचीत का असल मकसद क्या है। ये बात किसके लिए की जा रही है। इनके द्वारा पूछताछ में कुछ बातें बताई गई, लेकिन ये बातें उनके मोबाइल में नहीं मिली हैं इसलिए पुलिस उक्त बातों का मकसद भी पता करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

9 of 9
एसपी अजय कुमार शामली
 ये थी घटना
14 मई को शामली पुलिस की ऑफिशियल मेल आईडी पर शामली, मेरठ और दिल्ली के हजरतगंज निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इस तरह की धमकी भरी मेल मेरठ और गाजियाबाद पुलिस की मेल आईडी पर भी भेजी गई थी। 16 मई को पुलिस ने मेल भेजकर धमकी देने वाले मेरठ के नंगलाताशी मेरठ निवासी दो भाईयों गुलजार राजा और शहजाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस का दावा है कि आरोपी भाइयों से बरामद मोबाइल के कॉल रिकॉर्डस में आपत्तिजनक और सनसनीखेज बातों का जिक्र किया गया है। उनकी बातें आतंक फैलाने जैसी प्रतीत हो रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें