फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

यूपी: लाठी-डंडे व हॉकी लेकर कॉलेज में घुसे हमलावर, जो भी दिखा उसी पर किए ताबड़तोड़ वार, जमकर आक्रोश

Tue, 21 May 2019 04:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
1 of 7
थाने में घायल छात्र को लेकर पहुंचे साथी - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में बीआईटी संस्थान के आयुर्वेदिक कॉलेज में सोमवार को हमलावरों ने छात्र-छात्राओं पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना से कॉलेज कैंपस में अफरा-तफरी का आलम हो गया। हमले में 20 से अधिक छात्र-छात्राएं घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीरी बनी है। 

कॉलेज मैनेजमेंट की तहरीर पर छह नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं छात्र व छात्राओं पर असामाजिक तत्वों द्वारा हमले में घायल छात्र व छात्राओं के समर्थन में अन्य छात्र व छात्राओं ने जबरदस्त हंगामा, प्रदर्शन किया और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। 

2 of 7
घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर स्थित बीआईटी कॉलेज के बी ब्लॉक में स्थित आयुर्वेदिक कॉलेज में सोमवार को छात्र-छात्राएं कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे थे। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे दो बोलेरो तेजी के साथ कॉलेज कैंपस में पहुंचकर रुकी। बोलरो से 15 से अधिक युवक हाथों में लाठी-डंडे व हॉकियां लेकर उतरे और सीधे कॉलेज बिल्डिंग में दाखिल हो गए। इसके बाद युवकों ने छात्र-छात्राओं पर हमला कर दिया। हमलावरों के सामने जो भी छात्र-छात्राएं सामने आए उसे पीटा गया।

3 of 7
अस्पताल में घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला
दुस्साहसिक हमले में बीएएमएस की पढ़ाई कर रहे 20 से अधिक छात्र-छात्राएं घायल हो गए, जिससे कॉलेज कैंपस में अफरातफरी मच गई। घायलों की चीख-पुकार सुनकर कॉलेज स्टाफ ने एकत्र होकर हमलावरों का विरोध करते हुए उनकी घेराबंदी शुरू की, जिस पर वे दोनों गाड़ियों में सवार होकर धमकियां देते हुए गांव कासमपुर खोला की तरफ फरार हो गए। 

4 of 7
घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला
बीएएमएस के छात्र-छात्राओं पर कॉलेज कैंपस में घुसकर किए गए हमले की दुस्साहसिक वारदात की सूचना पर पुलिस-प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इंस्पेक्टर पंकज त्यागी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायल छात्र-छात्राओं को एंबुलेंस से जानसठ सीएचसी पहुंचाया। वहां जानसठ के गांव भलवा निवासी महताब की हालत गंभीर बताई जा रही है। संस्थान के डिप्टी रजिस्ट्रार मुकुल जैन ने हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

5 of 7
हमले में घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला
घायल छात्र-छात्राएं
बीआईटी के आयुर्वेदिक कॉलेज में हमले में बीएएमएस की पढ़ाई कर रहे 20 से अधिक छात्र-छात्राएं घायल हुए हैं। घायल छात्र-छात्राओं में महताब निवासी गांव भलवा जानसठ, सलमान निवासी धामपुर, साकिब निवासी नयागांव ककरौली, जूबी जैदी निवासी चांदपुर, शकील निवासी मवाना, विकासराज निवासी नगीना, रविंद्र निवासी लखीमपुर, सोहनवीर निवासी हिसार और अक्षय निवासी चांदपुर समेत अन्य शामिल हैं। घायल छात्रों में से गांव भलवा निवासी महताब की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

6 of 7
हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग करते छात्र व छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
दहशत फैलाना था हमलावरों का मकसद, छात्राओं को भी नहीं बख्शा
बीआईटी के आयुर्वेदिक कॉलेज में हुए हमले को अंजाम देने वाले हमलावरों का मकसद दहशत फैलाना था। यही कारण रहा कि हमलावरों ने कॉलेज कैंपस में घुसने के बाद किसी विशेष छात्र को निशाना नहीं बनाया, बल्कि जो भी सामने आया, उसे ही लाठी-डंडों व हॉकियों से पीटा गया। छात्राएं भी सामने आईं तो उन्हें भी नहीं बख्शा। 
विज्ञापन

7 of 7
हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग करते छात्र व छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
इनके खिलाफ दर्ज की गई है रिपोर्ट
संस्थान के डिप्टी रजिस्ट्रार मुकुल जैन द्वारा दी गई तहरीर में रोहित निवासी पहाड़ी दरवाजा नगीना, विवेकपाल निवासी गांव कासमपुर खोला, सुंदरम निवासी मठिया मोहन चंपारण बिहार, शिवम भवानी निवासी छींपीवाला मेरठ, विपिन निवासी कासमपुर खोला और विकास पाल निवासी नगीना को नामजद किया गया है। इनके साथ ही 15-20 अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
Next
AU ऐप में पढ़ें