यूपी में थाना से 50 मीटर दूर कत्ल का मामला सामने आया है। बाइक सवार हमलावरों ने बीच बाजार स्क्रैप कारोबारी की हत्या कर दी। कारोबारी का साथी गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
1 of 11
मेरठ में कारोबारी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ के नौचंदी थाना से करीब 50 मीटर दूरी पर जैदी फार्म गली नंबर के बाहर बाइक और स्कूटी पर सवार पांच-छह हमलावरों ने शुक्रवार शाम करीब चार बजे सरेआम स्क्रैप कारोबारी असलम (35) की हत्या कर दी। आरोपियों ने उसके साथी शोएब (22) को गोली मारकर घायल कर दिया।
डेढ़ वर्ष पूर्व हुए अरशद हत्याकांड का बदला लेने के लिए आरोपियों ने वारदात की। असलम अरशद की हत्या के मामले में तीन महीने पहले ही जेल से जमानत पर छूटकर आया था। उसके पिता इमरान ने नौचंदी थाने आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एक आरोपी समीर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीन टीम अन्य आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
2 of 11
असलम और शोएब को बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर गोली मारी, मौके पर लगी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नौचंदी थाना अंतर्गत जैदी फार्म की गली नंबर दो निवासी स्क्रैप कारोबारी असलम शुक्रवार शाम चार बजे जैदी फार्म की गली नंबर-एक निवासी कपड़े का कारोबार करने वाले अपने दोस्त शोएब से मिलने आया था। दोनों गली नंबर एक के बाहर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। तभी वहां बाइक व स्कूटी से पांच-छह हमलावर पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 11
दो लोगों को गोली मारने की घटना के बाद मौके पर पड़े मैगजीन और खाली खोखे तथा कारतूस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने असलम को टारगेट कर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान करीब चार गोलियां असलम के कमर, पेट, सीने और सिर में लगी, जबकि एक गोली शोएब के बाएं कंधे पर लगी। वारदात के बाद हमलावर भाग गए। वारदात के बाद मौके पर भीड़ लग गई।
4 of 11
जैदी फॉर्म निवासी शोएब को पुलिस जैदी फार्म की गली में आरोपियों की शिनाख्त कराने लाई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर असलम व शोएब को गढ़ रोड पर स्थित लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से असलम की नाजुक हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया था। वहां पहुंचने पर असलम की मौत हो गई। परिजन रात करीब 11 बजे शव लेकर वापस मेरठ आ गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
5 of 11
दो लोगों को गोली मारने की घटना के बाद मौके पर पड़े मैगजीन और खाली खोखे तथा कारतूस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घायल दोस्तों ने बताए हमलावरों के नाम
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह व सीओ सिविल लाइंस अभिषेक तिवारी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से वारदात की जानकारी ली। बाद में अस्पताल पहुंच कर शोएब से भी पूछताछ की। एसपी सिटी ने बताया कि वारदात अरशद हत्याकांड की रंजिश में हुई है। दोनों पक्ष अपराधी प्रवृति हैं।
विज्ञापन
6 of 11
व्यापारी असलम का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घायल शोएब ने हमलावरों में जैदी फार्म के ही आहद, आमिर, हाजी असद आदि के नाम बताए हैं। असलम के पिता इमरान की तहरीर के आधार पर आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्वाट समेत पुलिस की तीन टीम लगाई गईं हैं।
विज्ञापन
7 of 11
घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जैदी फार्म में पुलिस बल तैनात
दोनों पक्ष जैदी फार्म कॉलोनी के रहने वाले हैं। शुक्रवार देर रात असलम की मौत की खबर आने पर लोगों की भीड़ लग गई और तनाव की स्थिति हो गई। इसे देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आरोपी के परिजन भी मकान पर ताले लगाकर भाग गए।
8 of 11
घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली
एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में ले ली है। फुुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। पुलिस को मौके से सात खोखे और .32 बोर के दो कारतूस मिले हैं। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। हमलावरों ने आधुनिक हथियारों से फायरिंग की है।
9 of 11
घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्वीमिंग पूल में बच्चों के सामने की थी कपड़ा कारोबारी अरशद की हत्या
करीब डेढ़ साल पहले जैदी फार्म निवासी कपड़ा कारोबारी अरशद की हत्या कर दी गई थी। वह चार जून 2024 को लोहियानगर के जुर्रानपुर फाटक के पास स्वीमिंग पूल में नहाने गया था। साथ में उसका बेटा उमर फारूख (12), बेटी कुलसुम (8), आयत (5) और साल आहद (20) भी था।
10 of 11
शव को लेकर जाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किसी बात को लेकर उसकी बिलाल उर्फ डॉन से कहासुनी हो गई थी। कुछ देर बाद रात करीब दस बजे अरशद की उसके बच्चों के सामने ही कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
उसके पिता अमीर अहमद ने लोहियानगर थाने में बिलाल उसके भाई असलम, दाऊद, दानिश उर्फ लड्डू आदि के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सभी को पकड़ कर जेल भेज दिया था। पुलिस के अनुसार तीन महीने पहले असलम जमानत पर जेल से छूट कर आया था, जबकि उसका भाई बिलाल आदि अभी जेल में है।