फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के इस जिले में लोकसभा की तर्ज पर हो रहा स्कूल प्रबंधन समिति का चुनाव, दनादन पड़ रहे वोट

Sun, 15 Dec 2019 01:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 5
मतदान के लिए लाइन में खड़े मतदाता - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में स्कूल प्रबंधन समिति का चुनाव किसी लोकसभा चुनाव से कम नहीं है। यहां का नजारा देखकर आपको यही लगेगा कि यह किसी लोकसभा या विधानसभा का चुनाव ही तो नहीं।

आप असमंजस में आएं उससे पहले हम आपको बता दें कि भोपा थाना क्षेत्र के जनता हाई ग्राम शिक्षा सभा स्कूल में प्रबंधन समिति के चुनाव के लिए आज सुबह से ही वोटिंग प्रक्रिया जारी है जिसमें अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों की बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
मतदान करते बुजुर्ग व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
भोपा थानाक्षेत्र में जनता हाई ग्राम शिक्षा सभा स्कूल भोपा की प्रबंधन कमेटी का चुनाव विधानसभा व लोकसभा की तर्ज पर हो रहा है इसमें अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में हैं जबकि समिति के दस सदस्यों के लिए 12 लोगों द्वारा नामांकन किया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
मतदान केंद्र पर चल रही है गहमागहमी - फोटो : अमर उजाला
चुनाव अधिकारी विजय शर्मा ग्रेन चेंबर इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य हैं। उन्होंने बताया कि चयनित प्रबंध समिति ही जनता इंटर कॉलेज भोपा का संचालन करती है। इसके लिए लोकसभा की तर्ज पर चुनाव कराने का फैसला लिया गया। तकरीबन 768 कुल मतदाता हैं। 

4 of 5
मतदान करने पहुंची महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
मतदान केंद्र पर मतदाताओं की भारी भीड़ लगी हुई है। दोपहर 12 बजे तक 50% मतदान हो चुका है।  बैलेट पेपर के जरिए यहां वोट डाले जा रहे हैं। जिन पर सभी प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह अंकित हैं

मतदाता सुबह से ही मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने प्रत्याशी के लिए मतदान कर रहे हैं। क्षेत्र की महिलाएं भी प्रबंध समीति के अध्यक्ष के इस चुनाव के लिए वोट देने पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुदेश पाल व प्रत्याशी हरविंदर सिंह (बाएं) - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि अध्यक्ष पद की दौड़ में रहकड़ा निवासी सुरेश पाल और हरविंदर सिंह भोपा के बीच मुकाबला है। चुनाव को लेकर काफी गहमागहमी चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें