फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ बवाल की Live तस्वीरें, 500 वाहनों में तोड़फोड़, दर्जनों बसों को फूंका

Mon, 02 Apr 2018 10:01 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
मेरठ में भारी बवाल - फोटो : अमर उजाला
एससी-एसटी एक्ट में बदलाव होने पर भारत बंद के समर्थन में सोमवार को उपद्रवियों ने मेरठ में जमकर बवाल काटा। कंकरखेड़ा बाईपास, कचहरी और शहर के कई हिस्सों में पेट्रोल पंप और दुकानों समेत 500 से ज्यादा वाहनों में तोड़फोड़ कर दी गई। पुलिस चौकी, जीप और कई बसें फूंक दी गईं। उपद्रवियों द्वारा की गई फायरिंग से दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

2 of 8
मेरठ में भारी बवाल - फोटो : अमर उजाला
वहीं पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। करीब पांच घंटे पूरे जिले में अराजकता का माहौल रहा। दंगे जैसे हालात बनने पर पुलिस फोर्स, आरएएफ और पीएसी ने मोर्चा संभाला। पूर्व विधायक बसपा नेता योगेश वर्मा समेत 50 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

3 of 8
मेरठ में भारी बवाल - फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह आठ बजते ही शहर और देहात में दलितों की भीड़ उमड़ने लगी। दलितों ने अपने-अपने इलाकों की दुकानें जबरन बंद करा दीं। करीब दस बजे दलितों की भीड़ शहर की तरफ आना शुरू हो गई। कंकरखेड़ा बाईपास पर दलितों को रोकने का प्रयास किया तो वह उग्र होने लगे।

पढ़ें : भारत बंद: मेरठ में भारी बवाल, वाहनों में आगजनी-तोड़फोड़, पूरा शहर जाम, देखें तस्वीरें

4 of 8
मेरठ में भारी बवाल - फोटो : अमर उजाला
उपद्रवियों ने कंकरखेड़ा थाने की शोभापुर पुलिस चौकी फूंकने के बाद पथराव और फायरिंग शुरू कर दी। एसपी सिटी, एसपी क्राइम और एसपी ट्रैफिक फोर्स लेकर पहुंचे। लेकिन अराजक तत्वों द्वारा वाहनों में तोड़फोड़ और पथराव किया जाता रहा।
विज्ञापन

कचहरी में की उपद्रवियों ने फायरिंग, तोड़फोड़

5 of 8
मेरठ में भारी बवाल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस फोर्स ने कंकरखेड़ा बाईपास पर बवाल को कंट्रोल करना शुरू किया तो दलितों की भीड़ कचहरी स्थित अंबेडकर चौराहे पर इकट्ठा हो गई। करीब आधा घंटे तक यहां भाषण चला। बसपा और सपा समेत कई दलों के नेता यहां पहुंच गए। भीड़ में उपद्रवी भी शामिल थे।

पढ़ें : भारत बंद का असर: मेरठ में नहीं थम रहा बवाल, मुजफ्फरनगर में कई गाड़ियां फूंकी
विज्ञापन

6 of 8
मेरठ में भारी बवाल - फोटो : अमर उजाला
इन उपद्रवियों ने कचहरी को बंद कराने की बात कहकर पथराव कर दिया। वकीलों के विरोध करने पर उपद्रवियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। कचहरी में भी एक युवक को गोली लगी है।
विज्ञापन

7 of 8
मेरठ में भारी बवाल - फोटो : अमर उजाला
उपद्रवियों द्वारा चलाई गई एक गोली अंकुर (25) पुत्र सौदान निवासी हसनपुर, भावनपुर के पेट में जा लगी। जवाब में वकीलों और पुलिस ने भी गोलियां चलाई। पुलिस की गाड़ी सहित पांच गाड़ियों में आग लगा दी गई। उपद्रवियों ने कचहरी में घुसकर 300 से अधिक वाहनों में तोड़फोड़ कर आगजनी का प्रयास किया। बेबस पुलिस उपद्रवियों को देखती रही और बवाल बढ़ता गया।
विज्ञापन

हालात काबू में

8 of 8
मेरठ में भारी बवाल - फोटो : अमर उजाला
बवाल करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। इन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था को किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। हालात काबू में हैं। पुलिस ने गोली सीधी नहीं चलाई। मेरठ में दोनों युवक को उपद्रवियों की गोली लगी है।- प्रशांत कुमार, एडीजी मेरठ जोन

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें