kanwar yatra 2022
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार से आने वाले कांवड़ियों की भीड़ बढ़ी
शामली में सावन के पहले सोमवार को शिवमंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पिछले दो दिनों में हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों की भीड़ भी बढ़ी है। राजस्थान और हरियाणा के कांवड़ियों का रैला बढ़ता जा रहा है। रविवार को ढ़ाई हजार से ज्यादा शिवभक्त हरियाणा और राजस्थान की ओर रवाना हुए। कांवड़ मार्ग पर बोल बम-बम का जयघोष गूंज रहा है।
कांवड सेवा शिविरों में भोले के भजन पर कांवड़िये थिरक रहे हैं। शिविरों में कढ़ी-चावल, हलवा, पूड़ी व अन्य कई प्रकार के व्यंजन शिवभक्तों को परोसे जा रहे हैं। दूध, चाय और दवा दी जा रही हैं। कांवड़ मार्ग पर हरियाणा और राजस्थान के शिवभक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। वहीं पुलिस-प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में जुटा हुआ है।