फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्कान की बेवफाई: सौरभ की हत्या के बाद जश्न! कसोल में होली खेली, मनाली में केक काटा, पब में शराब पीकर डांस

Fri, 21 Mar 2025 07:41 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Meerut Murder Case Latest Update: मेरठ के ब्रह्मपुरी में रहने वाले सौरभ राजपूत का उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी संग जिस बेरहमी से कत्ल किया, उसे देखकर पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर, चीफ फार्मासिस्ट और अन्य स्टाफ भी दंग रह गए हैं। पति के शव को ठिकाने लगाकर दोनों ने खूब अय्याशी की। दोनों को लेकर हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
मुस्कान का व्हाटसएप ऑडियो, होली पर मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में साैरभ हत्याकांड को लेकर एक और नया खुलासा हुआ है। साैरभ की क्रूरता से हत्या कर शव के टुकड़ों ठिकाने लगाने के बाद आरोपी मुस्कान अपने प्रेमी के लिए सरप्राइज प्लान किया था। उसने पहाड़ों की वादियों में प्रेमी संग होली मनाई तो केक भी काटा। पब में डांस किया, नशा किया और जमकर अय्याशी की। आगे जानिए आखिर शुक्रवार को इस हत्याकांड से जुड़े और क्या नए खुलासे हुए।
विज्ञापन

2 of 7
साहिल और मुस्कान। - फोटो : अमर उजाला
प्रेमी के लिए क्या था मुस्कान का सरप्राइज प्लान
पति का कत्ल करने के बाद प्रेमी संग वादियों में घूमने गई मुस्कान को लेकर आज एक और बड़ा खुलासा हुआ। सोशल मीडिया पर मुस्कान का कसोल से एक वीडियो वायरल हुआ तो एक व्हाट्सएप ऑडियो भी वायरल हुआ, जिसमें वह प्रेमी साहिल को सरप्राइज देने की बात कह रही है। अब यह सरप्राइज क्या था आगे जानिए।
विज्ञापन

3 of 7
पत्नी मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
पति के रुपयों से प्रेमी संग जमकर की अय्याशी
सौरभ का कत्ल करने के बाद मुस्कान ने साैरभ के दिए हुए एक लाख रुपयों से जमकर अय्याशी की। उसने मेरठ से 54 हजार में एक कैब पांच से छह दिनों के लिए बुक की। इसके बाद उसने पांच दिन प्रेमी साहिल के साथ शिमला, मनाली और कसोल में गुजारे। यहां उसने प्रेमी के साथ होली खेली, पब में एन्ज्वाय किया और साहिल के साथ केक भी काटा।

4 of 7
होली खेलते साहिल और मुस्कान। - फोटो : अमर उजाला
कैब ड्राइवर ने पुलिस को साैंपा ऑडियो
दरअसल शुक्रवार को मुस्कान और साहिल को जो कैब ड्राइवर घुमाने ले गया था उसने एक ऑडियाे पुलिस को साैंपा। इस ऑडियो में कैब ड्राइवर से मुस्कान प्रेमी साहिल के लिए केक की मांग कर रही है। पुलिस के अनुसार कैब ड्राइवर ने और भी कई जानकारियों पुलिस को दी हैं।
विज्ञापन

5 of 7
हत्यारोपी मुस्कान की मांग में सिंदूर। - फोटो : अमर उजाला
मनाली में साहिल के जन्मदिन पर काटा सरप्राइज केक
जिन दिनों मुस्कान प्रेमी साहिल के साथ पहाड़ों में घूम रही थी उसी दाैरान साहिल का जन्मदिन भी था। मुस्कान रस्तौगी ने बॉयफ्रेंड साहिल शुक्ला के लिए मनाली में शाम सात बजे केक मंगाया था।  

विज्ञापन

6 of 7
ऑडियो वायरल, मुस्कान, साैरभ हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
भैया कहीं से भी एक केक लाकर हमारे रूम में रख देना..
इस ऑडियो में मुस्कान कैब ड्राइवर को कह रही है कि भैया आप न मुझे एक केक कही से भी ले आना। काॅल मत करना, मैसेज में ही बता देना मिला या नहीं। केक लेकर आप हमारे रूम पर आ जाना और कहना कि यह मेरा सामान है इसे रख लो, मैं कल सुबह इसे ले लूंगा।  बस आपको इतना करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मस्ती में झूमते मुस्कान और साहिल - फोटो : अमर उजाला
कसोल के पब में किया एन्ज्वाय, खेली होली
सौरभ की हत्या करने के बाद मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल शुक्ला शिमला और कसोल चले गए थे। काफी दिन तक घूमकर मौज-मस्ती की। कसौल में ही दोनों ने होली खेली। एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दोनों रंगे हुए नजर आ रहे हैं। 

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि हत्या करने के बाद दोनों शातिर 54 हजार रुपये की कैब बुक करके हिमाचल चले गए। वहां पर शिमला और कसोल में घूमे। वहां किस-किस होटल में कितने दिन बिताए, कहां-कहां घूमे, इन बिंदुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें