फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Murder Case: साहिल-मुस्कान का नया वीडियो, चेहरे पर दिखा 'बेशर्म रंग'; एक दूसरे की बाहों में जमकर झूमे

Fri, 21 Mar 2025 06:05 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Saurabh Murder Case : पुलिस की माने तो यह वीडियो कसोल का है। दोनों ने 13 मार्च को वहीं होली मनाई थी। दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे पर किसी तरह का डर या खौफ नजर नहीं आ रहा है। 
विज्ञापन
1 of 10
मस्ती में झूमते मुस्कान और साहिल - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के चर्चित सौरभ हत्याकांड में हर रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं। वारदात को लेकर जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे नई कहानियां सामने आ रही हैं। अब इस मामले में एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल शुक्ला होली खेलते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 10
कसोल में मनाई थी होली - फोटो : अमर उजाला
एक दूसरे को बाहों में थामे हैं दोनों
वीडियो को देखकर साफ समझ आ रहा है कि दोनों ने नशे में हैं और मस्ती के मुड में थे। इसे देखकर कोई यह नहीं कह सकता कि जो महिला इस वक्त होली का जश्न मना रही है वो अपने पति का इतनी बेदर्दी से हत्या करके आई होगी। दोनों के चेहरे पर रंग लगा हुआ है और एक दूसरे को बाहों में थामे हुए हैं। इस बीच साहिल शुक्ला अपनी उंगलियों से कुछ बनाते हुए भी नजर आ रहा है।  
विज्ञापन

3 of 10
दोनों के चेहरे पर नहीं कोई खौफ - फोटो : अमर उजाला
कहां का है ये वीडियो
जैसा कि हम पहले भी बता चुके हैं कि सौरभ की हत्या करने के बाद साहिल और मुस्कान ने 54 हजार रुपये में कैब बुक कर शिमला चले गए थे। वहां से फिर दोनों मनाली और फिर कसोल भी गए थे। पुलिस की माने तो यह वीडियो कसोल का है। दोनों ने 13 मार्च को वहीं होली मनाई थी। दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे पर किसी तरह का डर या खौफ नजर नहीं आ रहा है। बस अपनी ही धुन में नाच रहे हैं।
 

4 of 10
ब्रह्मपुरी में शास्त्री की कोठी के पास युवक सौरभ कुमार की हुई हत्या के बाद मौके पर पुलिस - फोटो : संवाद
शिमला, मनाली और कसोल जाएगी पुलिस
पुलिस शिमला और कसोल से जुड़े साक्ष्य भी जुटाएगी। आरोपी कहां-कहां रुके, इसको भी केस डायरी में शामिल करेगी। इसके लिए एक टीम जल्द कसोल और शिमला के लिए रवाना होगी। वहां से सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस कब्जे में लेगी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि वहां दोनों ने किस-किस होटल में कितने दिन बिताए, कहां-कहां घूमे, इन बिंदुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है। वहां से साक्ष्य जुटाने के बाद विवेचना में शामिल करेगी। वहीं दूसरी ओर डीआईजी कलानिधि नैथानी ने भी जल्द चार्जशीट दाखिल कर आरोपियों को सजा दिलाने के निर्देश ब्रह्मपुरी पुलिस को निर्देश दिए हैं।


 
विज्ञापन

5 of 10
Meerut Murder Case - फोटो : अमर उजाला
'लड़की ही बदतमीज थी हमारी'
मुस्कान की मां ने अपनी बेटी को ही बदतमीज कहा है। मां ने कहा कि जब से सौरभ लंदन गए थे तब से मुस्कान रेंट पर रहती थी। जब से शादी हुई तब से ही ऐसे ही अलग-अलग रहते थे दोनों। मुस्कान की ससुराल में भी नहीं बनी। एक साल ससुराल में रहे, अब मुस्कान ने सौरभ को क्या पट्टी पढ़ाई, वो तो यह दोनों ही जानते होंगे। मुझे यह पता है कि सौरभ इससे ब्लाइंड लव करता था। लड़की ही हमारी बदतमीज थी। हम यह चाहते हैं कि न्याय मिले सौरभ के परिवार को। सौरभ को न्याय मिलना चाहिए। सौरभ ने मुस्कान के लिए अपने परिवार को छोड़ दिया था, लेकिन इसने उसके साथ गलत किया।
विज्ञापन

6 of 10
Meerut saurabh murder case - फोटो : अमर उजाला
पिता ने फांसी की मांग की
मुस्कान के पिता ने कहा कि उसे फांसी होनी चाहिए। मुस्कान ने जीने का हक खो दिया है। ऐसे इंसान को जीने का हक नहीं है। सौरभ हमेशा मुस्कान का सपोर्ट करता था। मां ने कहा कि जब सौरभ लंदन जा रहा था तो हमने कहा कि मुस्कान को हमारे पास छोड़कर जाओ, लेकिन मुस्कान नहीं चाहती थी कि यहां रहे। क्योंकि मुस्कान को पता था कि मां-बाप किसी न किसी चीज के लिए रोकटोक करेंगे। 
विज्ञापन

7 of 10
आरोपी मुस्कान रस्तोगी - फोटो : संवाद
सौरभ का मुस्कान रस्तोगी से हुआ था प्रेम विवाह
सौरभ कुमार मर्चेंट नेवी में काम करता था। वह अक्सर विदेश में जाता रहता था। वर्ष 2020 में लंदन के एक मॉल में नौकरी करने लगा था। वर्ष 2016 में सौरभ का मुस्कान रस्तोगी से प्रेम विवाह हुआ था। दोनों की पांच साल की बेटी पीहू है। सौरभ पत्नी और बेटी के साथ इंदिरानगर में ओमपाल के मकान में तीन साल से किराये पर रह रहा था। पिता मुन्नालाल, भाई बबलू और मां रेनू ब्रह्मपुरी में ही अलग रह रहे हैं। 

8 of 10
meerut murder - फोटो : अमर उजाला
सौरभ ने देख ली थी पत्नी की चैटिंग
करीब दो साल पहले वर्ष 2023 में मुस्कान और साहिल की फोन पर चैटिंग सौरभ ने देख ली थी। जिसको लेकर दंपती में अक्सर विवाद रहने लगा। उधर, इसकी जानकारी लगने पर साहिल भी मुस्कान से शादी करने की जिद करने लगा। सौरभ ने पत्नी को तलाक नहीं दिया और लंदन में नौकरी करते रहे।

9 of 10
Meerut Murder Case - फोटो : अमर उजाला
पति को बेहोश कर प्रेमी को घर बुलाया
सौरभ को पत्नी मुस्कान के साहिल से संबंधों की जानकारी हुई। इस कारण कई दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद में 4 मार्च की रात मुस्कान ने सौरभ को खाने में नशीली दवा मिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद प्रेमी साहिल को घर पर बुला लिया। दोनों ने सौरभ के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव के लगभग 15 टुकड़े कर इन्हें प्लास्टिक के ड्रम में भर दिया। इसी ड्रम में ऊपर से सीमेंट और डस्ट का घोल बनाकर शव के टुकड़ों को छिपा दिया।
विज्ञापन

10 of 10
Meerut murder - फोटो : अमर उजाला
हत्या के बाद प्रेमी के साथ घूमने चली गई
चार मार्च को हत्या करने के बाद पांच मार्च को मुस्कान प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ शिमला घूमने चली गई। 17 मार्च को लौटने के बाद उसके परिजनों ने दामाद सौरभ के बारे में पूछा, तो मुस्कान ने सबकुछ बता दिया। इसके बाद मंगलवार को प्रमोद कुमार अपनी बेटी मुस्कान के साथ ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे। पुलिस ने मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को गिरफ्तार कर सौरभ के शव को बरामद किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें