फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरभ हत्याकांड: बर्फ में खेले, होटल में किया ये काम, मुस्कान-साहिल 14 दिन कहां-कहां गए; कैब चालक ने बताई कहानी

Sun, 23 Mar 2025 10:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut Murder Case Update: मेरठ में पति सौरभ की हत्या करने वाली मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को कैब चालक परतापुर निवासी अजब सिंह 14 दिन तक घुमाता रहा। उसे पता ही नहीं चला कि दोनों ने सौरभ का इतनी बेरहमी से कत्ल किया। 19 मार्च को अखबार में दोनों के फोटो देखकर वह सन्न रह गया। 
विज्ञापन
1 of 15
meerut murder - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में सौरभ की हत्या के मामले में इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रमाकांत पचौरी की लापरवाही पाए जाने पर जांच शुरू की गई है। दरअसल आरोपी साहिल के कमरे को सील नहीं किया गया। कुछ लोगों ने कमरे पर पहुंचकर उसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी। एसएसपी ने इसको गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश एसपी सिटी को दिए हैं। 

सौरभ की हत्या करने के बाद साहिल सौरभ के सिर को अपने सिर पर लेकर चला गया था। पुलिस ने साहिल के कमरे से सिर को बरामद किया। इसके बावजूद पुलिस ने साहिल का कमरा सील नहीं किया। इतना ही नहीं जहां पर सौरभ की हत्या की गई, वहां पर भी लोगों ने अंदर पहुंचकर वीडियो बना बनाए। 
विज्ञापन

2 of 15
युवक की हत्या के बाद घर के बाहर लगी परिजन ऑन और पड़ोसियों की भीड़ - फोटो : संवाद
लापरवाही बरतने पर ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर की जांच शुरू 
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा और एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने इसे गंभीरता से लिया है। उन्होंने सबसे पहले साहिल के कमरे को सील कराया और पुलिसकर्मी को तैनात किया। इसके साथ ही इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रमाकांत पचौरी की जांच भी खोल दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि साहिल के कमरे तक लोगों का पहुंचना और वीडियो बनाकर वायरल करना बहुत बड़ी लापरवाही पुलिस की है। इसमें इंस्पेक्टर की भूमिका के खिलाफ जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन

3 of 15
कैब चालक अजब सिंह - फोटो : अमर उजाला
चालक को 14 दिन तक पता नहीं चला, कैब में साथ घूमते रहे आरोपी 
मुस्कान और साहिल को कैब चालक परतापुर निवासी अजब सिंह 14 दिन तक घुमाता रहा। उसे पता ही नहीं चला कि दोनों ने सौरभ का इतनी बेरहमी से कत्ल किया। 19 मार्च को अखबार में दोनों के फोटो देखकर वह सन्न रह गया। पुलिस ने उससे भी पूछताछ की है। अजब सिंह ने बताया कि मुस्कान ने 4 मार्च की सुबह उसकी कैब 14 दिन के लिए 54 हजार रुपये में बुक की थी। 

4 of 15
आरोपी साहिल और मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
कसोल में पांच दिन ठहरे
शाम करीब साढ़े सात बजे दिल्ली चुंगी से उसकी कैब में सवार हुए। सुबह शिमला पहुंचे और होटल में रुके। यहां तीन दिन तक दोनों घूमते-फिरते रहे। इसके बाद कसोल गए। यहां पांच दिन ठहरे। यहां घूमते-फिरते रहे और बर्फ में खेले। पब में जाकर दोनों डांस करते थे। 16 मार्च को मुस्कान ने उसे ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर किए और साहिल के लिए केक मंगाया। केक पर शंकर लिखा था। साहिल रोजाना दो बोतल शराब लाता था। 
विज्ञापन

5 of 15
आरोपी साहिल और मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
साहिल ने शामली में खरीदी थी बीयर
उसे पता नहीं था कि मुस्कान भी शराब पीती है। हिमाचल से वापस लौटते समय साहिल ने शामली में गाड़ी रुकवाई और दुकान से बीयर खरीदी। तब मुस्कान को उसने पहली बार बीयर पीते हुए देखा। दोनों ने गाड़ी में ज्यादा बातचीत भी नहीं की। जब बात करनी होती या किसी का फोन आता तो गाड़ी रुकवाकर उतर जाते थे। ज्यादातर बाहर ही बात करते थे। 
विज्ञापन

6 of 15
आरोपी साहिल और मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
कैब चालक ने भी वायरल किए वीडियो 
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि कैब चालक के मोबाइल में मुस्कान और साहिल के वीडियो मिले हैं। उसने भी कई वीडियो वायरल किए हैं। कैब चालक का मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है। केक वाली वीडियो और ऑडियो भी कैब चालक ने वायरल किए। 
विज्ञापन

7 of 15
थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के ब्रह्मपुरी में हुई युवक सौरभ कुमार की हत्या - फोटो : संवाद
मकान मालिक ने जताया खतरा 
सौरभ के मकान मालिक ओमपाल ने मुस्कान और साहिल से अपनी जान का खतरा जताया है। उन्होंने इस संबंध में ब्रह्मपुरी पुलिस से भी शिकायत की है। ब्रह्मपुरी पुलिस ने एक होमगार्ड की तैनाती मकान मालिक के घर पर की है। 

8 of 15
प्लास्टिक का वह ड्रम जिसमें हत्या कर शव को रखकर सीमेंट से सील किया गया - फोटो : संवाद
सौरभ का दोस्त बोला, मुस्कान ने कर दी हैवानियत की हदें पार 
सौरभ की गली में रहने वाले उसके बचपन के दोस्त अक्षय अग्रवाल ने घटना को हैवानियत की सारी हदें पार करनी वाली बताई है। अक्षय ने बताया कि सौरभ उसको बहुत पसंद करता था। 2016 में शादी की। ऐसी उम्मीद नहीं थी कि मुस्कान अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर सौरभ की हत्या कर देगी। मुस्कान के सभी महंगे शौक सौरभ पूरा करता था। 

9 of 15
वह ड्रम जिसमें रखा गया शव - फोटो : संवाद
ड्रम और सीमेंट के लिए बनाए जा रहे रील 
सौरभ हत्याकांड में आरोपी मुस्कान-साहिल को लेकर वीडियो तो वायरल हो ही रहे हैं। इनके साथ ही हत्या में शव के टुकड़े कर उसे छिपाने के लिए इस्तेमाल किए गए ड्रम और सीमेंट को लेकर भी रील्स बनाई गई हैं। इंस्टाग्राम और एक्स पर इन्हें वायरल किया जा रहा है। एक रील में नीले रंग का ड्रम लेकर युवक मोबाइल पर बात करता दिख रहा है। इसमें वह कहता है भईया ड्रम और सीमेंट ले जा। हमें नहीं चाहिए। न हमें इसके बदले कोई पैसे चाहिएं। बस तू किसी तरह ड्रम और सीमेंट को उठाकर यहां से ले जा। इस तरह की कई रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

10 of 15
Meerut Murder Case - फोटो : अमर उजाला
क्रिकेट मैच में जुए से जीते पैसों से की मौजमस्ती 
सौरभ हत्याकांड में नए-नए खुलासे सामने आ रहे है। साहिल क्रिकेट मैच और आईपीएल में सट्टे के पैसे लगाकर रकम जीतता था। इन रुपयों से खुद और मुस्कान को भी मौजमस्ती कराता था। साहिल सट्टे के पैसे किस बुकी के पास लगाया करता था, इसकी भी जानकारी पुलिस करने की बात कह रही है। सौरभ हर महीने कभी पचास हजार तो कभी पच्चीस हजार रुपये मुस्कान को खर्चे के लिए देता था। जिसमें वह अपना और बेटी पीहू का खर्च चला सके। जब भी रकम मुस्कान के खाते में ट्रांसफर करता था तो वह साहिल को जानकारी देती थी। 

11 of 15
आरोपी प्रेमी साहिल शुक्ला - फोटो : संवाद
आईपीएल पर रकम लगाने की थी तैयारी
साहिल उन पैसों को क्रिकेट मैचे के सट्टे में लगाया करता था। बीते साल टी-20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्राफी में भी सट्टा लगाया था। इसके अलावा कई सालों से आईपीएल में भी मैचों पर भी सट्टा लगाया है। अब आईपीएल पर रकम लगाने की तैयारी थी। इससे पहले वह जेल चला गया। साहिल के आसपड़ोस में रहने वाले लोगों ने भी बताया कि साहिल कोई नौकरी नहीं करता था वह सट्टे में रकम भी लगाया करता था। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। 

12 of 15
meerut murder - फोटो : अमर उजाला
मुस्कान को हर महीने रकम देता था सौरभ राजपूत 
सट्टे से जीते रकम के पैसों से भी खुद और मुस्कान को मौजमस्ती कराता था। कई बार ऋषिकेश और देहरादून समेत पहाड़ी इलाके में मौजमस्ती करके आए है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि लंदन में जॉब के दौरान सौरभ मुस्कान को खर्च के लिए रुपये देता था। हत्या से पहले भी उसने एक लाख रुपये की रकम मुस्कान को दी थी। साहिल के जुए में रुपये लगाने की बात भी सामने आई है। रिमांड पर लेकर इन बिंदुओं को भी जांच में शामिल किया जाएगा।
 

13 of 15
मृतक सौरभ कुमार का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
लंदन से लौटे युवक की पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या
जानकारी के अनुसार, मेरठ में लंदन से लौटे सौरभ कुमार (29) की तीन मार्च की रात पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर हत्या कर दी। आरोपियों ने शव के 15 टुकड़े ड्रम में रखकर ऊपर से चिनाई कर दी। मुस्कान अपनी पांच साल की बेटी को मायके में छोड़कर प्रेमी के साथ चार मार्च की शाम को हिमाचल घूमने चली गई। वापस लौटकर मुस्कान ने अपने पिता को सौरभ की हत्या करने की जानकारी दी। 

 

14 of 15
आरोपी मुस्कान रस्तोगी - फोटो : संवाद
परिवार के साथ थाने पहुंची थी मुस्कान
मंगलवार को पिता प्रमोद कुमार मुस्कान के साथ ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे और पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर सौरभ शव को बरामद किया है। लंदन में नौकरी कर रहा ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर की मास्टर कॉलोनी निवासी सौरभ कुमार (29) 24 फरवरी को अपने घर लौटा। दरअसल, 25 फरवरी को उसकी पत्नी मुस्कान (26) का जन्मदिन था। इसी को मनाने के लिए वह वापस आया था, साथ ही 28 फरवरी को बेटी पीहू (5) का जन्मदिन था। 

यह भी पढ़ें: सौरभ हत्याकांड में एक और नया खुलासा: मुस्कान और साहिल को लेकर खुला चौंकाने वाला राज, पहले ही कर लिया था ये काम


 
विज्ञापन

15 of 15
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी - फोटो : संवाद
तीन मार्च की रात पूरी तरह बदल गई कहानी
दोनों का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इसके बाद तीन मार्च की रात यह कहानी पूरी तरह बदल गई। पत्नी मुस्कान ने रात के समय खाने में कोई नशीली चीज मिलाकर सौरभ को बेहोश कर दिया। इसके बाद पड़ोस में ही रहने वाले अपने प्रेमी साहिल शुक्ला (28) को घर बुलाया और चाकू घोंपकर सौरभ की हत्या कर दी, फिर धारदार हथियार से शव के 15 टुकड़े किए और प्लास्टिक के ड्रम में टुकड़े डालकर डस्ट और सीमेंट से घोल बनाकर ढक्कन को सील कर दिया।

यह भी पढ़ें: सौरभ हत्याकांड: जेल में मुस्कान और साहिल ने जताई ये इच्छा, बैरक में बदलते रहे करवटें; इन नौ लोगों से पूछताछ



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें