सोशल मीडिया में कविता रस्तोगी के बारे में मुस्कान की सौतेली मां होने की चर्चाएं भी चलती रहीं। साथ ही चर्चा रही कि सौरभ ने मुस्कान की मां के खाते में एक लाख रुपये डाले थे, इस बारे में पूछने पर प्रमोद रस्तोगी ने कहा कि कविता ही मुस्कान की असली मां हैं।
मुस्कान के पिता प्रमोद रस्तोगी ने कहा कि बेटी मुस्कान हमारे लिए मर चुकी है। मैं उससे जेल में मिलने नहीं जाऊंगा और न ही उसके लिए कोर्ट में पैरोकारी करूंगा। मेरा मकसद अब सौरभ के परिवार को न्याय दिलाना है। इसके लिए मुस्कान और साहिल शुक्ला को सजा दिलवाई जाएगी।
ब्रह्मपुरी में सराफ की दुकान करने वाले मुस्कान के पिता प्रमोद रस्तोगी ने कहा कि, बेटी ने हमारी मर्जी के बिना सौरभ राजपूत से प्रेम विवाह किया था। कई साल तक दोनों से हमारा कोई संबंध नहीं रहा। बाद में सौरभ के व्यवहार को देखते हुए उसे दामाद में रूप में स्वीकार किया।
विज्ञापन
2 of 10
थाना ब्रह्मपुरी में बैठे हत्यारोपी मुस्कान के परिजन
- फोटो : संवाद
बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर तीन मार्च को उसकी हत्या कर दी। 18 मार्च को हत्याकांड की जानकारी हुई। इस दिन मुस्कान ने बताया कि सौरभ की हत्या की है। उसी दिन से वह हमारे लिए मर गई। हमने ही उसे पुलिस के हवाले कर हत्या की जानकारी दी थी। प्रमोद ने कहा कि नाती पीहू की परवरिश हम करेंगे।
विज्ञापन
3 of 10
थाना ब्रह्मपुरी में बैठे हत्यारोपी मुस्कान के परिजन
- फोटो : संवाद
कविता ही मुस्कान की मां
सोशल मीडिया में कविता रस्तोगी के बारे में मुस्कान की सौतेली मां होने की चर्चाएं भी चलती रहीं। साथ ही चर्चा रही कि सौरभ ने मुस्कान की मां के खाते में एक लाख रुपये डाले थे, इस बारे में पूछने पर प्रमोद रस्तोगी ने कहा कि कविता ही मुस्कान की असली मां हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कहा कि वे ही सौरभ की आर्थिक मदद करते थे। उधर, पुलिस का कहना है कि अभी जांच चल रही है।
4 of 10
आरोपी साहिल और मुस्कान
- फोटो : अमर उजाला
क्या बोले मुस्कान के पड़ोसी
ब्रह्मपुरी में घटनास्थल के पास रहने वाली राधा गोयल ने बताया कि मुस्कान यहां मकान में बेटी के साथ रहती थी। करीब ढाई साल से ये यहां किराये पर रहते थे। मुस्कान किसी से बात नहीं करती थी। बेटी को छोड़ने स्कूल जाती थी। सौरभ को फरवरी के आखिर में पहली बार देखा तो पता चला कि यह मुस्कान का पति है। हां, साहिल रोजाना यहां आता था। राधा के अलावा निशा तोमर, विकास आदि भी जघन्य हत्याकांड से हैरत में हैं।
विज्ञापन
5 of 10
आरोपी मुस्कान
- फोटो : अमर उजाला
खाना नहीं बनाती थी मुस्कान
इस हत्याकांड की पूरे क्षेत्र में दिन भर चर्चा रही। अमर उजाला संवाददाता ने पड़ोसी महिला से जब बात की तो उसने बताया कि वे कुछ दिन पहले ही मुस्कान का नाम जानने लगे थे। जब पति नहीं होता था तो साहिल उसके घर कई बार आता था। लेकिन जब पति होता था तो वह उसके घर नहीं जाता था। महिला के अनुसार मुस्कान के घर पर दिन में खाना ऑर्डर करने के लिए दिन में छह बार डिलीवरी बाॅय आते थे। फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
6 of 10
Meerut Murder
- फोटो : अमर उजाला
2021 में तलाक तक की आ गई थी नौबत
मकान मालिक ने साहिल और मुस्कान को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था और इसकी शिकायत फोन पर सौरभ से की थी। इस पर सौरभ ने मुस्कान को खरी खोटी सुनाई थी। उसने 2021 में तलाक के कागज भी तैयार करा लिए। हालांकि, बाद में दोनों के बीच सहमति बनी कि तलाक नहीं लेंगे और बेटी के जीवन को देखते हुए साथ-साथ रहेंगे। इसके बावजूद मुस्कान ने साहिल से मिलना नहीं छोड़ा। जब सौरभ यहां आता था तो वह साहिल से नहीं मिलती थी, लेकिन उसके जाते ही फिर मिलने लगती थी। इस बार साहिल दो साल बाद लंदन से मेरठ आया था।
विज्ञापन
7 of 10
आरोपी साहिल और मुस्कान
- फोटो : अमर उजाला
दोनों नशे के आदी हो गए
मुस्कान और साहिल शुक्ला नशे के आदी हो चुके थे। सौरभ की हत्या करने के बाद भी दोनों को पछतावा नहीं हुआ। वह जश्न मनाने के लिए हिमाचल में पहुंच गए। होली और दुल्हेंडी का जश्न भी मनाया। जश्न बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसकी जानकारी लगने पर ब्रह्मपुरी थाने की पुलिस जांच करने में जुट गई है। पता कराया जा रहा है कि हत्या करने के बाद दोनों कहां-कहां पर गए थे और उनके संपर्क में कौन था।
8 of 10
ब्रह्मपुरी में शास्त्री की कोठी के पास युवक सौरभ कुमार की हुई हत्या के बाद मौके पर पुलिस
- फोटो : संवाद
साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस की टीम हिमाचल प्रदेश रवाना
सौरभ हत्याकांड में साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस की एक टीम शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गई है। टीम वहां पर मुस्कान और साहिल शुक्ला के उन सभी ठिकानों पर जाएगी, जहां पर दोनों ठहरे थे। मुस्कान और साहिल 17 मार्च को हिमाचल से लौटे। 18 मार्च को मुस्कान ने अपनी मां कविता रस्तोगी और पिता प्रमोद रस्तोगी से झूठ कहा कि सौरभ की उसके परिजनों ने हत्या कर दी।
9 of 10
आरोपी साहिल और मुस्कान
- फोटो : अमर उजाला
मुस्कान और साहिल शुक्ला के खिलाफ हत्या का केस
पिता के बार-बार पूछने पर आखिरकार मुस्कान ने अपने गुनाह स्वीकार करते हुए बता दिया कि उसने साहिल के साथ मिलकर सौरभ की हत्या की है। इसके बाद परिजनों ने मुस्कान को साथ लेकर ब्रहमपुरी थाने पर जाकर हत्या की जानकारी दी। पुलिस ने ब्रहमपुरी की मास्टर कॉलोनी में रहने वाली साहिल शुक्ला को भी गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर ब्रहमपुरी में ही किराये के मकान से ड्रम में सौरभ का शव बरामद कर लिया। सौरभ के भाई बबलू कुमार की ओर से मुस्कान और साहिल शुक्ला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया।
मुस्कान और साहिल का जश्न मनाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है, जो कसोल मनाली का बताया गया है। पुलिस ने इसे जांच में शामिल कर लिया। एक टीम को शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश भेजा गया है। टीम शिमला, मनाली, कसोल वैली आदि जहां पर दोनों हत्यारोपी ठहरे थे, वहां से उनके साक्ष्य हासिल करेंगी। वहां से सीसीटीवी फुटेज आदि भी ली जाएगी। डा. विपिन ताडा, एसएसपी।