मेरठ में शाबुद्दीन की मौत के बाद एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक युवती कह रही है कि तीन दिन पहले प्लानिंग करके उसके भाई पर हमला बोला गया। देर रात पुलिस ने आरोपी पक्ष के एक युवक को हिरासत में लिया है। जिससे पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।
शाबुद्दीन की सगी बहन ने पुलिस को बताया कि उसके भाई और उसकी पत्नी में विवाद का कारण भी ताऊ की बेटी थी। शाबुद्दीन से तहेरी बहन लगातार फोन पर बात करती थी। वह तीन महीने से उनके यहां पर रहता था। इसके बारे में युवती के परिजनों को भी जानकारी थी। अब उसे मारने की पूरी प्लानिंग बनाई और फिर बुलाकर मार डाला। इस प्लानिंग में युवती का पूरा परिवार शामिल था। उधर, पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।