फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना चौधरी ने लगाए ठुमके, इस बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंची मेरठ, देखें ताजा तस्वीरें

Sun, 02 Sep 2018 07:54 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
सपना चौधरी
जी हां इन दिनों मेरठ के मवाना में एक बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग चल रही है। खास बात यह है कि हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी इस फिल्म के एक आईटम सॉन्ग पर ठुमके लगाती नजर आएंगी। आईटम सॉन्ग की शूटिंग के लिए सपना चौधरी शनिवार को मेरठ शहर में थी जहां देर रात शूटिंग स्थल पर उनका आईटम सॉन्ग फिल्माया गया। जानें अब किस बॉलीवुड फिल्म में अपने डांस का धमाल मचाती नजर आएंगी सपना चौधरी:-
विज्ञापन

इस फिल्म में आएंगी नजर

2 of 8
सपना चौधरी
मेरठ के मवाना में इन दिनों अभिनेता राजपाल यादव के अभिनय वाली फिल्म ‘जाको राखे साईयां’ की शूटिंग की जा रही है। मवाना निवासी प्रोड्यूसर डी कुमार के आग्रह पर बालीवुड फिल्म ‘जाको राखे साईयां’ की शूटिंग मवाना के ढिकौली में शुरू हुई थी। 
विज्ञापन

शुक्रवार को शुरू हुई थी फिल्म की शूटिंग

3 of 8
सपना चौधरी
शुक्रवार देर रात हस्तिनापुर रोड स्थित गऊ शाला और नहर पर हुई। फिल्म में अभिनेता राजपाल यादव लीड रोल निभा रहे हैं। जबकि अभिनेता टीनू आनंद और डॉ. अनीता सहगल अभिनेत्री समीक्षा भटनागर के माता-पिता की भूमिका में इस फिल्म में नजर आएंगे। 

देर रात हुई गाने की शूटिंग

4 of 8
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
जाको राखे साईयां फिल्म की चल रही शूटिंग में देर रात हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी के आइटम सांग को फिल्माया गया। सपना को देखने के लिए शूटिंग स्थल के बाहर भारी भीड़ जमा रही। 
   
विज्ञापन

इस गाने पर किया परफॉर्म

5 of 8
सपना चौधरी
सपना चौधरी गहरे पीले रंग के सूट  सलवार और नारंगी दुप्पटे और हाथों में चूड़ियां पहनकर एकदम देसी अंदाज में शूटिंग स्थल पर पहुंची। जहां उन्होंने 'मन के सभी को कन्फयूज करके,सब की बतिया गुल करके...'आईटम सॉन्ग पर डांस प्रस्तुत किया। देर रात तक शूटिंग जारी रही।
विज्ञापन

राजपाल यादव अभिनीत कॉमेडी फिल्म है यह

6 of 8
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
इस समय गांव ढिकौली तथा नगर के विभिन्न इलाकों में जाको राखे साईयां फिल्म की शूटिंग चल रही है। जानकारी के मुतातिबक यह एक हास्य फिल्म है। इस फिल्म में राजपाल यादव, टीनू आनंद, समीक्षा भटनागर आदि अभिनेता काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

मोनू ठेकेदार के जन्मदिन का फिल्माया गया सीन

7 of 8
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
शनिवार देर शाम हुई आईटम सॉन्ग की शूटिंग  गार्डन सिटी मंडप में की गई। जिसमें मोनू ठेकेदार के जन्म दिन के उपलक्ष में पार्टी का आयोजन फिल्माया गया। इसी कार्यक्रम में सपना चौधरी ने आइटम सांग पेश किया। यानी फिल्म में सपना चौधरी मोनू ठेकेदार के जन्मदिन की पार्टी में ठुमके लगाती नजर आएंगी। 
  
विज्ञापन

पास धारकों को ही मिल सका प्रवेश

8 of 8
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
सपना चौधरी के गाने की शूटिंग कार्यक्रम के लिए आसपास की थानों की पुलिस फोर्स के साथ पीएसी तथा भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही। यहां केवल पास धारकों को ही शूटिंग देखने के लिए प्रवेश मिल सका।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें