हरियाणा की गायिका और डांसर सपना चौधरी के प्रशंसकों को झटका लगा है। जी हां आगामी चार जनवरी को जहां उनके फैंस सपना के ठुमके लाइव देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वहीं अब उनकी ये ख्वाहिश अधूरी रह गई है। आगे जानें आखिर क्या वजह है कि सपना चौधरी ने अपने फैंस का इस तरह दिल तोड़ दिया है:-
विज्ञापन
2 of 11
Sapna Chaudhary
मेरठ में आयोजित होने वाले सपना चौधरी के कार्यक्रम के लिए प्रशासन ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए अनुमति नहीं दी है। वहीं बिना अनुमति के प्रचार करने के मामले में आयोजक के खिलाफ सदर बाजार थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
3 of 11
डांसर सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी रणविजय सिंह के अनुसार, सपना चौधरी के चार जनवरी 2019 को भैंसाली मैदान में कार्यक्रम के आयोजन को लेकर जानकारी मिली थी। आयोजक ने इस कार्यक्रम का प्रचार भी करा दिया। प्रशासन को पता तो सामने आया कि कार्यक्रम की अनुमति के बिना ही टिकट भी बेचने शुरू कर दिए गये थे।
4 of 11
सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
मैसर्स श्रवार्ज कॉप्फ ओवरसीज प्रा.लि द्वारा सपना चौधरी तंदूरी नाइट कार्यक्रम का आयोजन चार जनवरी को सदर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत भैसाली मैदान में आयोजित किए जाने का प्रचार किया गया। एक हजार रुपये में स्टैंडिग टिकट, और तीन हजार रुपये में सोफे पर बैठने के फर्जी तरह से टिकट बेच दिए गए। कंपनी की तरफ से ही सभी व्यवस्था की बात कही गई थी।
विज्ञापन
5 of 11
sapna chaudhary
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी का कहना है कि प्रशासन ने कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी। जिसमें भी बताया गया कि पूर्व में कंकरखेड़ा के डाबका में बिना कार्यक्रम में असलहों पर ठुमके लगे थे। जिस पर काफी बखेड़ा हुआ और पुलिस को लाठी फटकारनी पड़ी थी।
विज्ञापन
6 of 11
एक्ट्रेस सपना चौधरी
डाबका गांव में आयोजक पर भी मुकदमा किया गया था। शहर संवेदनशील है, ऐसे में कानून व्यवस्था बिगड़ने का डर है। सदर बाजार थाने के दरोगा प्रमोद कुमार की तरफ से आयोजक विमल गोयल के खिलाफ धारा 188, 420, 291 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
7 of 11
डांसर सपना चौधरी
वहीं कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि बाईपास स्थित अमनतास रिजार्ट में 31 दिंसबर की रात्रि को होने वाले संगीत कार्यक्रम के लिए भी अनुमति नहीं दी गई है। आयोजक गोविंद शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि कंकरखेड़ा में भी थाईलैंड से बुलाई गई सेलेब्रेटी का कार्यक्रम तय कर दिया गया था, यह बिना अनुमति के कार्यक्रम तय करने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
8 of 11
Sapna Chaudhary
वैसे सपना चौधरी ने इस बवाल के बाद कभी मेरठ न आने का वादा किया था। यहां बवाल के दौरान लाइव शो बीच में ही छोड़ दिया था और कहा था कि मुझे नहीं पता था कि मेरठ वाले मुझे इतना प्यार करते हैं। इतनी भीड़ मैंने अपने जीवन में पहले कभी नहीं देखी। साथ ही उन्होंने कहा था कि अब मेरठ कभी नहीं आऊंगी।
9 of 11
सपना चौधरी
लेकिन सपना ने खुद ही अपना वादा तोड़ दिया और वह इसके बाद वह अपनी एक फिल्म की शूटिंग के लिए मेरठ के मवाना में आ चुकी हैं। यहां आकर उन्होंने कहा था कि मवाना शहर के लोग बहुत अच्छे हैं और उन्हें यहां आकर खुशी हुई।
10 of 11
Sapna Chaudhary
इस बाबत अभी प्रशासनिक अनुमति नहीं मिल पाई है। अगर यूं कहें कि मेरठ प्रशासन जानता है कि सपना चौधरी के डांस शो से फिर दोबारा से न हो कोई बवाल। इसलिए ये फैसला लेना थोड़ा मुश्किल तो है ही।
खैर! सपना के फैंस को उनकी लाइव परफॉर्मेंस देखने के लिए अभी और कितना इंतजार करना पड़ेगा यह तो नहीं कहा जा सकता लेकिन मेरठ प्रशासन सपना के प्रोग्राम को अनुमति देकर मुसीबत मोल नहीं लेना चाहता।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें