सर्विस रोड पर जलभराव होने से यातायात बाधित
- फोटो : अमर उजाला
जब धन ही नहीं है तो ऐसे में क्या करें विभाग: सहायक अभियंता
सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता धनंजय सिंह का कहना है कि उन्होंने तटबंध के लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा था। जिसे सरकार ने अस्वीकार कर दिया। जब सरकार से कटाव निरोधक कार्य कराने को धन का आवंटन नहीं हुआ तो वह अब इसमें क्या कर सकते हैं। विभाग के स्तर से एक बार फिर से प्रस्ताव शासन को भेजेंगे। गांव में टीम भेजकर ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराने का प्रयास करने की बात कही है।