फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइना नेहवाल का यूपी से है खास नाता, पी कश्यप से ऐसे हुई मुलाकात, फोटोशूट से नहीं हटेंगी निगाहें

Sat, 15 Dec 2018 01:01 PM IST
अंशुल तलमले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 10
साइना नेहवाल
भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल शुक्रवार को बैडमिंटन स्टार पी परूपल्ली कश्यप के साथ सात जन्मों के बंधन में बंध गईं। दोनों ने साधारण रुप से शादी की लेकिन हैरानी की बात यह है कि किसी को भी साइना के प्यार की भनक तक नहीं लगी। वहीं शादी के बारे में जानने के लिए बेहद उत्सुक भी हैं। जी हां, हम आज आपको बता रहे हैं आखिर कैसे साइना को पी कश्यप से हुई मोहब्बत और आपको दिखा रहे हैं उनके प्री वैडिंग फोटोशूट की कुछ तस्वीरें जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे कि यही है परफेक्ट 'मैच ऑफ द ईयर' : -
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
साइना नेहवाल
दरअसल साइना मूल रूप से यूपी के मेरठ से सटे मुरादनगर की रहने वाली हैं। वह मुरादनगर के ढिंडार गांव निवासी हरवीर सिंह की पुत्री हैं। ग्राम प्रधान दिनेश चौधरी ने बताया कि साइना का परिवार काफी पहले यहां से शिफ्ट हो गया था। इस शादी में बेहद करीबी लोगों को आमंत्रित किया गया था। हालांकि गांव के लोगों में जहां साइना की शादी को लेकर खुशी है वहीं न्यौता नहीं मिलने से मलाल भी है। साइना की शादी की खबर भी ग्रामीणों को मीडिया से ही मिली।
विज्ञापन

3 of 10
साइना नेहवाल
गौरतलब है कि साइना देश की सबसे बड़ी बैडमिंटन स्टार हैं। वर्तमान में वह दुनिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं तथा इस मुकाम तक पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला हैं। साथ ही एक महीने में तीसरी बार प्रथम वरीयता पाने वाली भी वह अकेली महिला खिलाड़ी हैं। लंदन ओलंपिक 2012 मे साइना ने इतिहास रचते हुए बैडमिंटन की महिला एकल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। वह वर्ल्ड रैंकिंग में 9वें नंबर पर हैं। 2010 के कॉमवेल्थ गेंम्स में उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

 

4 of 10
साइना नेहवाल
साइना भारत सरकार द्वारा पद्म श्री और सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हो चुकीं हैं। साइना के नाम इस समय कुल 23 टाइटल हैं। साइना कई बार रैंपवॉक भी कर चुकी हैं और कई बड़े ब्रांड के लिए मॉडलिंग करती हैं।
विज्ञापन

5 of 10
साइना नेहवाल
यूं तो खेल जगत में साइना और कश्यप के अफेयर के चर्चे समय-समय पर उठते रहे हैं। मगर दोनों ने खुलकर कभी अपने इस रिश्ते को कबूला नहीं था। हालांकि परूपल्ली कश्यप इस कई बार सफाई देते नजर आए कि दोनों अच्छे दोस्त से ज्यादा कुछ भी नहीं हैं। बहरहाल, अब दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं।
विज्ञापन

6 of 10
साइना नेहवाल
साइना और पी कश्यप दोनों ही हैदराबाद में रहते हैं। दोनों के रिश्ते की बात करें तो पिछले दस साल से एक दूजे के साथ रिलेशनशिप में हैं। एक ट्रेनिंग के दौरान साइना की मुलाकात पी कश्यप से हुई थी। दरअसल साल 2005 में दोनों ने कोच पुलेला गोपीचंद से प्रशिक्षण लेना शुरू किया था, यहां दोनों एक साथ प्रैक्टिस करते थे। बस यहीं से शुरू हुई दोनों की मोहब्बत की दास्तां।

 
विज्ञापन

7 of 10
साइना नेहवाल
खेल का मैदान हो या फिर डिनर टेबल खास बात यह है कि पी कश्यप हमेशा ही हर कदम पर साइना के साथ खड़े नजर आए हैं। साइना के इंस्टाग्राम पर नजर डालें तो उनकी ढेर सारी तस्वीरें हैं जो इस बात की गवाह हैं कि दोनों के परिवारों में तालमेल कितना शानदार है। 

8 of 10
साइना नेहवाल
परूपल्ली कश्यप की गिनती देश के सर्वश्रेष्ठ पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ियों में की जाती है। उन्होंने 2014 में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था, उसके बाद ऑस्ट्रिया ओपन जैसे कई बड़े टूर्नामेंट वे अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने 2012 में इंडिया ओपन ग्रांड प्रिक्स गोल्ड, 2015 में इंडिया ओपन ग्रांड प्री गोल्ड अपने नाम किया था।

9 of 10
साइना नेहवाल
अपनी शादी से पहले साइना नेहवाल और पी कश्यप ने एक फोटोशूट कराया या यूं कहें कि एक मैच खेला। इस दौरान दोनों की जोड़ी बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही है। इस फोटोशूट मैच की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए साइना ने लिखा  'मेरे जीवन का सर्वश्रेष्ठ मैच।' 
विज्ञापन

10 of 10
Saina Nehwal and Parupalli Kashyap
बड़ी धूमधाम से होने वाली यह शादी काफी सादगी में निपट गई और किसी को कानों कान खबर तक नहीं लगी। अचानक हुई इस शादी के बारे में तब पता लगा, जब साइना ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो फोटो पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें