फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल प्रधान का बड़ा बयान, जाति-धर्म के नाम पर चुनाव लड़ते है भाजपा विधायक

Mon, 16 Jan 2017 05:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 3
सपा नेता अतुल प्रधान
लावड़ के राजकीय इंटर कॉलेज में रविवार को सपा की ओर से सद्भावना रैली हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रुप में सरधना से प्रत्याशी अतुल प्रधान और जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान पहुंची। इस दौरान भारी संख्या में लोग रैली में पहुंचे और प्रदेश सरकार के पक्ष में जमकर नारे लगाए। रैली में अखिलेश भईया जिंदाबाद, अतुल भईया जिंदाबाद के जमकर नारे लगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

केवल झूठे वादे करते हैं भाजपा विधायक

2 of 3
सपा रैली
अतुल प्रधान ने बीजेपी और बसपा पर जमकर निसाना साधा। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी के विधायक क्षेत्र में कोई विकास नहीं करते है। वह जनता को गुमराह कर, केवल झूठे वादे करते हैं। जब विकास की बात आती है तो उनका कोई अता-पता नहीं होता है। हालांकि इतने पर ही अतुल नहीं रूके उन्होंने यह तक कहा कि बीजेपी के विधायक जाति व धर्म के नाम पर चुनाव लड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में बनेगी सपा की सरकार

3 of 3
सपा रैली
जनता को विकास का भरोसा दिलाते हुए अतुल प्रधान ने कहा कि समाजवादी पार्टी सूबे में दोबारा आएगी तो विकास की रफ्तार और तेजी से बढ़ेगी। इस बीच उन्होंने बसपा को भी आड़े हाथों ले लिया और जमकर हमला बोला। बसपा को निशाना बनाते हुए उन्होंने कहा कि वोट के नाम पर तो बसपा के विधायक लोगों के बीच नजर आते है, लेकिन जैसे ही सत्ता में आए वो कहीं दिखाई नहीं देते है। इस दौरान उन्होंने जनता से यह अपील की कि एक बार फिर से अखिलेश भईया को सत्ता में लाओ और प्रदेश का विकास पाओ।

पार्टी से टिकट मिलने के नाम पर अतुल प्रधान बोले कि मैं अखिलेश यादव के नेतृत्व में चुनाव लडूंगा। इस बीच उन्होंने जनता से वादा किया कि जीत के बाद मैं अपने क्षेत्र का सौ प्रतिशत विकास करूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें