फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur Violence: काले झंडे-नीली टोपी वाले युवक पुलिस के टारगेट पर, AIMIM के कार्यकर्ताओं की भी पड़ताल, खंगाली जा रहीं वीडियो

Sun, 12 Jun 2022 12:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

महानगर में हुए बवाल की घटना को लेकर बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने सर्वदलीय नेताओं के साथ डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी आकाश तोमर से मुलाकात की।
विज्ञापन
1 of 6
सहारनपुर हिंसा - फोटो : amar ujala
सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद महानगर में निकाले गए जुलूस में कुछ युवक नीली टोपी पहने और काले झंडे लिए हुए थे। ये युवक काफी उग्र हो रहे थे। इन युवकों के हाथ में कुछ पर्चे भी थे। बवाल के बाद ये युवक पुलिस प्रशासन के टारगेट पर हैं। पुलिस वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के जरिए इन्हें तलाश रही है। वहां यह भी चर्चा है कि जुलूस में कुछ बाहरी युवक भी शामिल थे, जिन्होंने बवाल के लिए भीड़ को उकसाया था। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि नीली टोपी वाले युवकों के भीड़ में शामिल होने की बात संज्ञान में आई है। 

जिनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इन सभी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि यह भी जांच की जा रही है कि पर्दे के पीछे से किसने भीड़ को उकसाया था। उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि इस बवाल में जिस भी नेता या अन्य की संलिप्तता पाई जाएगी वह बचेगा नहीं, निश्चित कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

2 of 6
सहारनपुर हिंसा - फोटो : amar ujala
एआईएमआईएम के कार्यकर्ता भी निशाने पर
बवाल की घटना को लेकर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के कार्यकर्ता भी जांच में पुलिस प्रशासन के निशाने पर हैं। उनकी भी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि ओवैसी की पार्टी के कार्यकर्ताओं की भी जांच की जा रही है। संलिप्तता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

3 of 6
सहारनपुर हिंसा - फोटो : amar ujala
उपद्रवियों के घरों पर बुलडोजर चलता रहेगा 
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि कानून के दायरे में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभी दो उपद्रवियों के घरों पर बुलडोजर चला है। बाकी उपद्रवियों के यहां भी यदि अवैध निर्माण पाया जाता है तो बुलडोजर फिर से चलेगा। बुलडोजर चलने की कार्रवाई जारी रहेगी।

4 of 6
सहारनपुर हिंसा के आरोपियों को गिरफ्तार करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
निर्दोष लोगों की नहीं हो गिरफ्तारी
महानगर में हुए बवाल की घटना को लेकर बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने सर्वदलीय नेताओं के साथ डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी आकाश तोमर से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इस मामले में निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी नहीं होनी चाहिए। बवाल में जो शामिल हैं उनकी गिरफ्तारी पर हमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन गली मुहल्लों की आपसी राजनीति से प्रेरित होकर किसी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। अफसरों ने कहा कि निर्दोष को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, मगर दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा।  
विज्ञापन

5 of 6
हिंसा के बाद बैठक करते अधिकारी - फोटो : amar ujala
बवाल कराने के सूत्रधार भी जेल भेजे जाएं
सहारनपुर महानगर में हुए बवाल की घटना को लेकर भाजपा सांसद, विधायकों और पदाधिकारियों ने अफसरों से मिल कर इसमें शामिल आरोपियों और सूत्रधार को गिरफ्तार कर जेल भेजने को कहा। जिस पर अफसरों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। भाजपा कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक राजीव गुंबर, मुकेश चौधरी, किरत सिंह, देवेंद्र निम, मेयर संजीव वालिया, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन शनिवार को कलक्ट्रेट में मंडलायुक्त लोकेश एम, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसएसपी आकाश तोमर से मिले। भाजपा नेताओं ने कहा कि शुक्रवार को दंगा फैलाने की साजिश थी। योजना बना कर बवाल किया गया। इनके आरोपियों के साथ ही सूत्रधार को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस फोर्स - फोटो : amar ujala
बवालियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश
देवबंद लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने जनपद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल में शामिल असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।  जुमे की नमाज के बाद जनपद में देवबंद समेत कई स्थानों पर वर्ग विशेष के लोगों ने भाजपा की निलंबित राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ की गई टिप्पणी के विरोध में प्रतिष्ठान बंद कर प्रदर्शन किया था।
 
इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ और दुकानों में लूटपाट का भी प्रयास किया था। इस मामले में राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने आईजी प्रीतिंदर सिंह और एसएसपी आकाश तोमर से असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने तथा चिह्नित कर मुकदमा दर्ज करने को निर्देशित किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें