सहारनपुर हिंसा
- फोटो : amar ujala
सोमवार को बवाल के आरोपियों की गिरफ्तारी को नगर कोतवाली और क्राइम ब्रांच के अलावा पुलिस की तीन टीमों ने पुरानी मंडी, 62 फुटा रोड, खाताखेड़ी, नदीम कॉलोनी, आजाद कॉलोनी, कंबोह का पुल, रांघड़ों का पुल, चिलकाना रोड, एकता कॉलोनी, सिराज कॉलोनी, मोहल्ला छत्ता जंबूदास आदि क्षेत्रों में दबिश देकर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए।
पुलिस ने दस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कई अन्य आरोपी अपने घरों से फरार मिले हैं। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। अभी तक 84 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। करीब 130 को चिह्नित कर लिया गया है। सभी आरोपियों जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।