फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur Violence: सुनियोजित था प्रदर्शन, सुबह से ही बंद थी कुछ दुकानें, खुफिया तंत्र हुआ विफल, भीड़ की अराजकता की गवाही दे रहीं तस्वीरें

Sat, 11 Jun 2022 05:49 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब पर टिप्पणी के विरोध में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन करने की योजना मुस्लिम समाज के लोगों ने पहले से ही बना रखी थी।
विज्ञापन
1 of 8
सहारनपुर में बवाल - फोटो : amar ujala
सहारनपुर में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब पर टिप्पणी के विरोध में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन करने की योजना मुस्लिम समाज के लोगों ने पहले से ही बना रखी थी। इसकी भनक किसी को नहीं लगने दी। यहां तक की पुलिस का खुफिया विभाग भी फेल साबित हो गया।

मुस्लिम समाज के लोगों ने शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद जिस तरह हजारों की संख्या में सड़कों पर उतर कर जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। उससे तो यही लग रहा है कि उन्होंने पहले से ही इसकी योजना बना रखी थी। इसी कारण शुक्रवार सुबह से ही लोहानी सराय, वुड कार्विंग मार्केट, नखासा बाजार बंद था। यहां तक की महानगर में इस क्षेत्र के सभी बाजारों में भी मुस्लिमों की दुकानें बंद थीं। जिससे चर्चा सुबह से ही आम हो गई थी। बाजारों के दुकानदार भी कुछ बवाल होने से आशंकित दिखाई दे रहे थे, मगर पुलिस प्रशासन और खुफिया विभाग इससे अनजान बना था।
विज्ञापन

2 of 8
सहारनपुर में बवाल - फोटो : amar ujala
नवाब गंज चौक और जामा मस्जिद के पास भीड़ को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात नहीं किया गया था। हालांकि मंडलायुक्त लोकेश एम और आईजी प्रीतिंदर सिंह पुलिस बल के साथ यहां पर नमाज से पहले भ्रमण कर चुके थे। दोपहर करीब 1.25 बजे जैसे ही जुमे की नमाज हुई, तभी पहले से निर्धारित कार्यक्रम के तहत गलियों से मुस्लिम समाज की भीड़ निकल कर जामा मस्जिद पर एकत्र हो गई।

 
विज्ञापन

3 of 8
सहारनपुर में बवाल - फोटो : amar ujala
यहां से कई हजार लोगों की भीड़ जबरदस्त प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए नवाबगंज मार्केट, चौक, श्रीराम चौक, नेहरू मार्केट होते हुए घंटाघर की ओर बढ़ गई। नवाब गंज पर मौजूद कम फोर्स भीड़ को रोकने में नाकाम रही। घंटाघर पर जाकर भीड़ ने जमकर प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। यहां आईजी प्रीतिंदर सिंह ने स्वयं मोर्चा संभाला और भीड़ को समझाने का प्रयास किया। मगर भीड़ नहीं मानी, तभी भीड़ में किसी ने पथराव कर दिया। वीडियो बना रहे सिपाही कुलदीप के घायल होने पर पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को यहां से खदेड़ दिया।

 

4 of 8
सहारनपुर हिंसा - फोटो : amar ujala
भीड़ ने घंटाघर जाकर आधे घंटे तक जम कर हंगामा किया। यहां की सभी पांचों सड़कों को जाम कर दिया। भीड़ में शामिल युवकों ने घंटाघर चौक में घुस कर भी तोड़फोड़ करनी शुरु की। जिस पर यहां मौजूद आईजी ने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए तो पुलिस कर्मियों ने युवको को खदेड़ा। इसी दौरान भीड़ ने पथराव कर दिया। सिपाही कुलदीप और पूर्व पार्षद पंकज उपाध्याय के घायल होने पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड़ को यहां खदेड़ा। इसके बाद भीड़ प्रदर्शन करते हुए नवाब गंज जामा मस्जिद की ओर लौटना शुरु हुई।
विज्ञापन

5 of 8
सहारनपुर में बवाल - फोटो : amar ujala
भीड़ ने नेहरु मार्केट में आते ही दुकानदारों को बनाया निशाना, दुकानदार घायल
घंटाघर से खदेड़ी गई भीड़ ने नेहरु मार्केट, श्रीराम चौक पर आकर दुकानदारों को अपना निशाना बनाना शुरु कर दिया। भीड़ ने पथराव किया, जिससे कपड़े विक्रेता राजेश ठकराल की दुकान के शीशे टूट गए। उत्पाद मचा रहे युवकों ने यहां खड़ी पुलिस की जीप पर भी पथराव किया। दुकानों के बाहर खड़े वाहनों को गिरा कर तोड़फोड़ की। सिटी प्लाजा मार्केट के गणेश मोबाइल, बजाज मोबाइल, चीफ क्रोकरी, मनोज बजाज, शिवम गुलाटी, नीलम साड़ी आदि की दुकानों के बाहर से रखा सामान उठा कर फेंक दिया। कुछ मोबाइल का सामान भी उठाकर ले गए। पथराव में दुकानदार नरेंद्र भूटानी को चोट लगी। मनोज बजाज के पैर में भी ईंट लगी।
विज्ञापन

6 of 8
सहारनपुर में बवाल - फोटो : amar ujala
बाजारों में भगदड़ मची, धडाधड शटर गिरे
लौटते भीड़ के सड़कों पर उतर कर बवाल मचाने पर घंटाघर, नेहरु मार्केट, नवाब गंग, नखासा बाजार, मोरगंज आदि बाजार बंद हो गए। धडाधड शटर गिरने लगे। दहशत में दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए।
विज्ञापन

7 of 8
सहारनपुर हिंसा - फोटो : amar ujala
ग्राहको ने भाग कर जान बचाई
जिस समय बवाल हुआ उस दौरान नेहरु मार्केट, सिटी मार्केट, नवाब गंग चौक बाजार में ग्राहक भी मौजूद थे। अचानक बवाल होने और भगदड़ मचने पर बाजारो में खरीदारी को आए ग्राहकों और महिलाओं ने मौके से भाग कर अपने को सुरक्षित किया। 
विज्ञापन

8 of 8
दुकान में हुई लूट के बाद महिला को मुआवजे का आश्वासन देते अधिकारी - फोटो : amar ujala
बिना अनुमति के निकाला जुलूस, पहले से नोटिस जारी किए थे
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि मुस्लिम समाज के लोगों ने बिना अनुमति के जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। इसके लिए कोई अनुमति नहीं दी गई। समाज के जिम्मेदार लोग पहले ही इस प्रकरण को लेकर ज्ञापन दे चुके थे। उन्हें नोटिस भेज कर हिदायत भी दी गई थी कि शुक्रवार को कोई प्रदर्शन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें