फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur Violence: 100 उपद्रवियों की संपत्ति पर चल सकता है बुलडोजर, साजिशकर्ताओं ने यूट्यूब से सीखे थे दंगे भड़काने के तरीके

Wed, 15 Jun 2022 04:47 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

शुक्रवार को हुए बवाल के मामले में शासन द्वारा भी रोजाना अपडेट लिया जा रहा है। उपद्रवियों पर कार्रवाई को लेकर पुलिस-प्रशासन सख्त है। इसको लेकर सभी कागजी कार्यवाही पूूरी की जा रही है।
विज्ञापन
1 of 7
सहारनपुर में बवाल के बाद आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala
सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद घंटाघर पर बवाल करने के मामले में पुलिस ने 100 उपद्रवियों की सूची तैयार कर ली है, जिनकी संपत्ति की नगर निगम और विकास प्राधिकरण जांच करेगा। इसके बाद यदि कोई कमी पाई गई तो इनकी संपत्ति पर नगर निगम और एसडीए का बुलडोजर चल सकता है। इसको लेकर पुलिस ने मंडलायुक्त और आईजी को भी रिपोर्ट भेज दी है। देखा जाएगा कि इन आरोपियों की संपत्ति अवैध है या वैध। मकान नक्शे पास करा कर बनाए गए हैं या नहीं। नगर निगम में मकान रजिस्टर्ड है या नहीं। 

शुक्रवार को हुए बवाल के मामले में शासन द्वारा भी रोजाना अपडेट लिया जा रहा है। उपद्रवियों पर कार्रवाई को लेकर पुलिस-प्रशासन सख्त है। इसको लेकर सभी कागजी कार्यवाही पूूरी की जा रही है। मुख्य आरोपियों पर जहां एनएसए लगाने को लेकर मंथन चल रहा है, वहीं अब 100 ऐसे आरोपियों की सूची तैयार की गई है, जिनके घरों और संपत्तियों की जांच विकास प्राधिकरण और नगर निगम करेगा।
विज्ञापन

2 of 7
Saharanpur Violence, सहारनपुर में बवाल - फोटो : amar ujala
जुमे की नमाज के बाद बवाल करने वाले आरोपियों के मकानों के नक्शे और नगर निगम की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं की भी जांच होगी। देखा जाएगा कि नगर निगम में आरोपियों की संपत्ति व मकान अंकित हैं या नहीं। इसके बाद पुलिस-प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
सूत्र बताते हैं कि विकास प्राधिकरण और नगर निगम द्वारा इन 100 आरोपियों के संपत्तियों की जांच के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। ये वे आरोपी हैं, जिनको पूरी तरह चिह्नित कर लिया गया और इनके बवाल में शामिल होने के साक्ष्य भी पुलिस को मिल गए हैं। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया सूूची तैयार कर ली गई है और मंडलायुक्त एवं आईजी को भेजी गई है। शासन के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 7
सहारनपुर हिंसा - फोटो : amar ujala
सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद घंटाघर, नेहरु मार्केट में उपद्रव मचाने के मामले में पुलिस के पास एक हजार वीडियो फुटेज हैं, जिसके आधार पर उपद्रव करने वाले आरोपियों की पहचान की जा रही है। इसके लिए साइबर सेल को भी लगाया गया है। पूरी तरह जांच पड़ताल के बाद पुलिस टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश डाल रही हैं। जुमे की नमाज के बाद घंटाघर पर बवाल करने के मामले में पुलिस अभी तक 84 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी हैै।

4 of 7
सहारनपुर हिंसा - फोटो : अमर उजाला
वीडियो, फोटो और मुखबिर तंत्र के माध्यम से पुलिस 225 आरोपियों को चिह्नित किया गया है। वहीं शहर से सटे गांव शेखपुरा में धार्मिक भावनाएं आहत करने के इरादे से पोस्टर चिपकाने वाले तीन और आरोपियों को देहात कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

 
विज्ञापन

5 of 7
सहारनपुर हिंसा - फोटो : amar ujala
डेढ़ हजार से अधिक फुटेज हुए एकत्र 
पुलिस ने बवाल के आरोपियों की सूचना व वीडियो फुटेज देने का अनुरोध लोगों से किया था। इसको लेकर साइबर सेल का नंबर भी जारी किया गया था। पुलिस के पास अभी तक डेढ़ हजार से अधिक वीडियो एकत्र हो गए हैं, जिनके आधार पर 225 आरोपियों की पहचान हो गई है। इसके साथ ही 84 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। 
विज्ञापन

6 of 7
Saharanpur Violence, सहारनपुर में बवाल - फोटो : amar ujala
मुजम्मिल और वाकीर को रिमांड पर लेगी पुलिस 
पुलिस की जांच सामने आ चुका है मुजम्मिल पुत्र अस्मत निवासी राहत कॉलोनी 62 फुटा रोड और अब्दुल वाकीर पुत्र बिलाल निवासी खाताखेड़ी ने बवाल की साजिश रची थी। इन्होंने ही भड़काऊ मेसेज वायरल लिए थे। इसके साथ ही यू-ट्यूब पर दूसरों जिलों में हुए बवाल के वीडियो देखकर दंगा भड़काने के तरीके भी सीखे थेे। पुलिस दोनों को जेल भेज चुकी हैै। अब इन दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेने की भी तैयारी की जा रही है। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सहारनपुर में गश्त करते अधिकारी - फोटो : amar ujala
जारी रहेगी कार्रवाई 
एसएसपी का कहना है कि 1500 से अधिक फुटेज पुलिस को मिल चुके हैं, जिसके जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस एक-एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। इसको लेकर कार्रवाई जारी रहेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें