फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर ट्रिपल मर्डर: मां-बाप और बहनों की मौत में आरोपी था योगेश, पांचों को सुसाइड के लिए उकसाने का था आरोप

Sun, 23 Mar 2025 02:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के सांगाठेड़ा गांव में तीन बच्चों की हत्या करने वाले आरोपी योगेश रोहिला के पिता रमेश रोहिला, माता बाला और तीन बहनें मीना, सीमा और अन्नू की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हो गई थी। परिवार के पांच सदस्यों की मौत के बाद योगेश और कुछ ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई से पहले ही शवों का अंतिम संस्कार करने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन
1 of 7
Saharanpur Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के सांगाठेड़ा गांव में योगेश के परिवार में यह पहली घटना नहीं है। साल 2007 में उसके माता-पिता और तीन अविवाहित बहनों की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हो गई थी। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि उस समय योगेश पर भी आरोप लगा था और उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज हुआ था। 

2009 में सबूतों के अभाव में वह दोषमुक्त हो गया था। हालांकि शवों को खुर्द-बुर्द और पुलिस कार्य में बाधा डालने का केस अभी विचाराधीन है। दरअसल, करीब 17 साल पहले सांगाठेड़ा गांव में एक ही दिन में पांच लोगों की मौत ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। 
विज्ञापन

2 of 7
भाजपा नेता योगेश रोहिला - फोटो : अमर उजाला
माता-पिता और बहनों की जहर खाने से हुई थी मौत
योगेश रोहिला के पिता रमेश रोहिला, माता बाला और तीन बहनें मीना, सीमा और अन्नू की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हो गई थी। परिवार के पांच सदस्यों की मौत के बाद योगेश और कुछ ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई से पहले ही शवों का अंतिम संस्कार करने का फैसला कर लिया। ऐसे में पांचों के शवों को आनन-फानन श्मशान ले जाकर एक ही चिता रखकर आग लगा दी गई थी। 

 
विज्ञापन

3 of 7
गांव सांगाठेड़ा में गोलीकांड के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : ग्रामीण
योगेश समेत 38 लोगों के खिलाफ अब भी चल रहा है मामला
जब पुलिस पोस्टमॉर्टम के लिए शवों को कब्जे में लेने पहुंची, तो योगेश रोहिला और गांव वालों ने इसका कड़ा विरोध किया। इसके बाद ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इस मामले में योगेश समेत लगभग 38 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, जो अब भी चल रहा है। उस घटना को 17 साल बीत चुके हैं। योगेश पर भी आरोप था कि उसने आत्महत्या के लिए पांचों को उकसाया है।
 

4 of 7
गांव सांगाठेड़ा में गोलीकांड के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
भाजपा नेता ने पत्नी और तीन बच्चों के सिर में गोली मारी, तीनों बच्चों की मौत 
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह के सांगाठेड़ा गांव में दिल दहला देने वाली वारदात हुई। भाजपा नेता योगेश रोहिला ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों के सिर में लाइसेंसी पिस्टल सटाकर गोली मार दी। इसमें श्रद्धा (8), देवांश (7) और शिवांश (4) की मौत हो गई, जबकि पत्नी नेहा (32) मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। योगेश ने खुद फोन करके पुलिस को वारदात की सूचना दी। पुलिस ने घर पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया। अभी तक जांच में सामने आया है कि आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसके चलते इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। 

 
विज्ञापन

5 of 7
गांव सांगाठेड़ा में योगेश रोहिला के घर के बाहर जमा ग्रामीण - फोटो : संवाद
कमरे से एक के बाद एक कई गोलियों की आवाज आई
योगेश रोहिला भाजपा में जिला कार्यसमिति का सदस्य है। दोपहर करीब डेढ़ बजे योगेश बाहर से आया और घर में जाकर कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। करीब दो बजे कमरे से एक के बाद एक कई गोलियों की आवाज सुनाई दी। इस पर उसी मकान के दूसरे हिस्से में रहने वाली योगेश की चाची मीना व अन्य परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। 

 
विज्ञापन

6 of 7
गंगोह सीएचसी में योगेश की पत्नी नेहा को उपचार के लिए स्टेचर पर लेकर जाते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : संवाद
'मैंने पत्नी और तीनों बच्चों को गोली मार दी'
योगेश ने दरवाजा खोला और तेज आवाज में कहा कि मैंने पत्नी और तीनों बच्चों को गोली मार दी। यह सुनते ही परिजन हैरान रह गए। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो वहां चारों खून से लथपथ हालत में पड़े थे। श्रद्धा की मौत हो चुकी थी, जबकि पत्नी और अन्य दोनों बच्चे तड़प रहे थे। सभी के सिर में गोली मारी गई थी। इसी दौरान आरोपी ने एसएसपी, सीओ और कोतवाल को भी फोन कर कहा कि मैंने परिवार को मार दिया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जिला अस्पताल में बच्चे को लेकर जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
'मैं खुद को भी गोली मार लूंगा, जल्दी आइए'
मैं खुद को भी गोली मार लूंगा, जल्दी आइए। पता चलते ही एसएसपी रोहित सिंह सजवाण और एसपी देहात सागर जैन समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। लाइसेंसी पिस्टल को भी जब्त कर लिया गया है। घायलों को जिला अस्पताल में लाया गया, जहां शिवांश और देवांश की भी मौत हो गई। नेहा को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें: UP: 'पापा, प्लीज हमें मत मारो... मम्मी को अस्पताल ले चलते हैं', भाजपा नेता को पत्नी और बच्चों पर नहीं आया रहम




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें