सहारनपुर हत्याकांड में आरोपी ने चौंकाने वाला राज खोला है। उसने कहा कि पत्नी के अवैध संबंध थे। जिस युवक से पत्नी का संबंध है, उसे श्याम कहकर बुलाती है। कई बार पत्नी को रोका कि यह भजन न गाए, लेकिन वह बार-बार भजन गा रही थी। इसको लेकर बहस हो गई।
सहारनपुर के सांगाठेड़ा में पत्नी और तीन बच्चों को गोली मारने वाले आरोपी बाप योगेश ने पुलिस को जो बताया वह बेहद हैरान कर देने वाला है। बताया कि उसकी पत्नी नेहा भजन गा रही थी कि मैं तो हूं राधा श्याम की। इतना सुनते ही वह बौखला गया और सबसे पहले पत्नी और फिर बच्चों को गोली मारी। क्योंकि उसकी पत्नी का जिससे संपर्क था उसे श्याम कहकर बुलाती थी।
दरअसल, इस जघन्य वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी योगेश को थाने लेकर जाकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि वह सुबह से घर पर ही था। उसकी पत्नी नेहा सुबह से बार-बार भजन गा रही थी कि मैं तो हूं राधा श्याम की।
विज्ञापन
2 of 13
भाजपा नेता योगेश रोहिला अपनी पत्नी नेहा के साथ
- फोटो : अमर उजाला
बार-बार भजन गा रही थी नेहा
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का जिस युवक से संपर्क है वह गांव का ही रहने वाला है। आरोपी को लगा कि यह भजन उसे सुनाकर श्याम के लिए गा रही है। कई बार पत्नी को रोका कि यह भजन न गाए, लेकिन नेहा बार-बार भजन गा रही थी। इसी भजन को लेकर दोपहर करीब दो बजे उनके बीच बहस हो गई थी।
विज्ञापन
3 of 13
पत्नी और बच्चों के साथ भाजपा नेता योगेश
- फोटो : अमर उजाला
योगेश ने चारों को मार दी गोली
इसी दौरान तैश में आकर आरोपी योगेश ने एक के बाद एक चारों को गोली मार दी। आरोपी के अंदर इतना गुस्सा था कि सभी के सिर में गोली मारी गई, जिससे बचने की कोई उम्मीद ही न रहे।
4 of 13
सांगाठेड़ा की घटना के बाद गंगोह के अस्पताल में इकट्ठा ग्रामीण
- फोटो : संवाद
कौन है श्याम, आरोपी की कहानी या फिर हकीकत
आरोपी ने पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद जो बातें बताई, पुलिस ने उस पर भी जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि यह श्याम कौन है। आरोपी ने कहानी बनाई है या फिर उसने सच्चाई बताई है। हालांकि आरोपी ने श्याम का असली नाम भी पुलिस को बताया है। पुलिस उससे भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
5 of 13
पत्नी और बच्चों के साथ बैठा योगेश
- फोटो : सोशल मीडिया
मम्मी का सपोर्ट करते थे बच्चे, इसलिए मारा
पुलिस पूछताछ में जब आरोपी से पूछा गया कि उसका विवाद तो पत्नी नेहा के साथ था, फिर तीन मासूम बच्चों को मौत के घाट क्यों उतारा। इस पर आरोपी ने बताया कि तीनों बच्चे अपनी मम्मी का सपोर्ट करते थे। जब भी दोनों के बीच झगड़ा होता था तब बच्चे कहते थे कि पापा आप गलत हो, मम्मी सही है। इसी वजह से गुस्से में आकर उन्हें भी गोली मार दी।
विज्ञापन
6 of 13
घायल नेहा को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज लेकर जाते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी बैठी हुई थी, तब ऊपर से सिर में मारी गोली
देर रात तक पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपनी पत्नी नेहा के सिर में ऊपर की तरफ से गोली मारी थी, जो उसके कान के पास से निकल गई। आशंका है कि गोली उस समय मारी गई जब पत्नी नीचे बैठी हो और आरोपी खड़ा हो। यह भी आशंका जताई जा रही है कि नेहा आरोपी के पैर पकड़कर गुहार लगा रही हो और तभी आरोपी ने गोली मार दी। हालांकि इस बिंदू पर पुलिस जांच कर रही है। इसके अलावा तीनों बच्चों को कनपटी पर गोली मारी गई। यह भी सामने आया है कि आरोपी ने पत्नी और दोनों बेटों को बाहर के कमरे में गोली मारी और बेटी दूसरे कमरे की चौखट के पास पड़ी हुई थी।
विज्ञापन
7 of 13
गांव सांगाठेड़ा में योगेश रोहिला के घर के बाहर जमा ग्रामीण
- फोटो : संवाद
तीसरे बच्चे पर था शक, कराना चाहता था डीएनए
पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी योगेश ने बताया कि उसे छोटे बेटे शिवांश को लेकर भी शक था कि वह उसका नहीं है। इसलिए वह डीएनए जांच कराना चाहता था। इसे लेकर भी कई बार पत्नी के साथ बहस हुई। आरोपी ने यह भी बताया कि उसे डर था कि पत्नी उसे जहर देकर मार सकती है। इसलिए उसने पहले ही यह कदम उठा लिया। हालांकि पत्नी और तीन बच्चों को गोली मारने के बाद हत्यारोपी योगेश के चेहरे पर किसी तरह की शिकन नहीं थी। चेहरा देखकर ऐसा लग रहा था कि उसने कुछ किया ही नहीं। जब पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने लेकर पहुंची, तब वह जाकर गुमशुम बैठ गया। पुलिसकर्मियों से बोला कि गलत हो गया है।
8 of 13
गंगोह सीएचसी में योगेश की पत्नी नेहा को उपचार के लिए स्टेचर पर लेकर जाते स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : संवाद
दो माह से कर रहा था पत्नी को परेशान
पुलिस के मुताबिक, योगेश ने पिस्टल का लाइसेंस 2013 में लिया था। वह दो माह से पत्नी को परेशान कर रहा था। गांव में योगेश ने बड़े नेताओं जैसा रौब गांठ रखा था। वह भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रह चुका है। उसे कई बार पार्टी से निष्कासित भी किया गया।
9 of 13
भाजपा नेता योगेश रोहिला
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेता ने पत्नी और तीन बच्चों के सिर में गोली मारी, तीनों बच्चों की मौत
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह के सांगाठेड़ा गांव में दिल दहला देने वाली वारदात हुई। भाजपा नेता योगेश रोहिला ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों के सिर में लाइसेंसी पिस्टल सटाकर गोली मार दी। इसमें श्रद्धा (8), देवांश (7) और शिवांश (4) की मौत हो गई, जबकि पत्नी नेहा (32) मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। योगेश ने खुद फोन करके पुलिस को वारदात की सूचना दी। पुलिस ने घर पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया। अभी तक जांच में सामने आया है कि आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसके चलते इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।
10 of 13
भाजपा नेता योगेश रोहिला का घर
- फोटो : अमर उजाला
कमरे से एक के बाद एक कई गोलियों की आवाज आई
योगेश रोहिला भाजपा में जिला कार्यसमिति का सदस्य है। दोपहर करीब डेढ़ बजे योगेश बाहर से आया और घर में जाकर कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। करीब दो बजे कमरे से एक के बाद एक कई गोलियों की आवाज सुनाई दी। इस पर उसी मकान के दूसरे हिस्से में रहने वाली योगेश की चाची मीना व अन्य परिजनों ने दरवाजा खटखटाया।
11 of 13
गांव सांगाठेड़ा में गोलीकांड के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : ग्रामीण
'मैंने पत्नी और तीनों बच्चों को गोली मार दी'
योगेश ने दरवाजा खोला और तेज आवाज में कहा कि मैंने पत्नी और तीनों बच्चों को गोली मार दी। यह सुनते ही परिजन हैरान रह गए। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो वहां चारों खून से लथपथ हालत में पड़े थे। श्रद्धा की मौत हो चुकी थी, जबकि पत्नी और अन्य दोनों बच्चे तड़प रहे थे। सभी के सिर में गोली मारी गई थी। इसी दौरान आरोपी ने एसएसपी, सीओ और कोतवाल को भी फोन कर कहा कि मैंने परिवार को मार दिया है।
12 of 13
गांव सांगाठेड़ा में गोलीकांड के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
'मैं खुद को भी गोली मार लूंगा, जल्दी आइए'
मैं खुद को भी गोली मार लूंगा, जल्दी आइए। पता चलते ही एसएसपी रोहित सिंह सजवाण और एसपी देहात सागर जैन समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। लाइसेंसी पिस्टल को भी जब्त कर लिया गया है। घायलों को जिला अस्पताल में लाया गया, जहां शिवांश और देवांश की भी मौत हो गई। नेहा को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
जिला अस्पताल में बच्चे को लेकर जाते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
पार्टी ने भी कई बार किया निष्कासित
योगेश के पिता अपने समय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय सदस्य थे, जिससे राजनीतिक परिवेश मजबूत रहा। इसी प्रभाव के चलते योगेश की भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से पहचान बनी। इसी आधार पर वह लंबे समय तक भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला उपाध्यक्ष पद पर रहा। हालांकि, इस दौरान कई बार पार्टी से निष्कासित किया गया, लेकिन हाईकमान की सिफारिश पर दोबारा भाजपा की जिला कार्यकारिणी समिति में शामिल किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरसेन कश्यप के अनुसार, वर्तमान में योगेश रोहिला पार्टी के किसी पद पर नहीं है। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर नरेंद्र मोदी को बधाई संदेश भेजा था। उनकी तरफ से धन्यवाद संदेश भी मिला था।