सहारनपुर में हुए नृशंस हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मां, पत्नी और दोनों बेटों को चार-चार गोलियां मारी थीं। कमरे की दीवारों पर खून के छींटें थे। फर्श पर भी खून फैला था। संग्रह अमीन ने मां, पत्नी और दो बेटों की हत्या कर खुद भी जान दे दी थी।
विज्ञापन
1 of 16
Saharanpur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सहारनपुर में संग्रह अमीन अशोक राठी ने मां, पत्नी और दोनों बेटों के शरीर में 16 गोलियां मारी थीं। सभी को चार-चार गोली, जबकि खुद को दो गोली मारी थी। कमरे की दीवारें खून से सनी हुई थीं। फर्श पर भी खून बह रहा था। वहीं, गोली नहीं मिलने पर अशोक के शव के पोस्टमार्टम में करीब डेढ़ घंटा लगा। सभी गोलियां माथे, कनपटी और सीने में लगी हैं। इसका खुलासा बुधवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। वहीं, नशीले पदार्थ की पुष्टि के लिए विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
सरसावा की कौशिक विहार कॉलोनी में मंगलवार को नकुड़ तहसील के संग्रह अमीन अशोक राठी ने मां विद्यावती, पत्नी अंजिता, बेटे कार्तिक व देव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर जान दे दी थी। घर की दीवारों ने वह मंजर देखा, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।
विज्ञापन
2 of 16
सरसावा में पांच लोेगों की मौत पर विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलवार देर रात तक पांचों के शवों का पोस्टमार्टम हुआ। अब रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि अशोक ने मां, पत्नी और दोनों बेटों को चार-चार गोलियां मारी थीं। गोली सभी के माथे, कनपटी और सीने में मारी थी। जब अशोक ने खुद को सीने में गोली मारी तो वह कुछ देर के लिए जीवित रहा।
विज्ञापन
3 of 16
कौशिक विहार कॉलोनी में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद घर बाहर जमा भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीने में लगी गोली रीढ़ की हड्डियों में फंसी
इसके बाद उसने अपनी कनपटी पर गोली मार ली। अशोक के शव के पोस्टमार्टम में करीब डेढ़ घंटे का समय लगा। क्योंकि सीने में लगी गोली रीढ़ की हड्डियों में फंस गई थी, जबकि एक्सरे में गोली दिखाई दे रही थी।
4 of 16
एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद गमजदा बहन व परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमार्टम हाउस में कई बार करना पड़ा एक्स-रे
पोस्टमार्टम हाउस में पोर्टेबल और सामान्य एक्स-रे मशीन की सुविधा है। शुरुआती एक्स-रे जिला अस्पताल में होता है। अशोक, उसकी मां, पत्नी और दोनों बेटों का एक्स-रे कई बार करना पड़ा। अशोक को छोड़कर सभी को चार-चार गोली लगी थी। ऐसे में चिकित्सकों की टीम को पोस्टमार्टम करने में काफी समय लगा।
विज्ञापन
5 of 16
कौशिक विहार कॉलोनी में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद कमरे के बाहर जमा भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नशीले पदार्थ की पुष्टि के लिए भेजा विसरा
आशंका जताई जा रही थी कि अशोक ने हत्या करने से पहले सभी को नशीला पदार्थ दिया था। पोस्टमार्टम में पता चला है कि शरीर में कुछ पदार्थ था, लेकिन इसकी पुष्टि के लिए विसरा लैब में भेजा जाएगा। विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
6 of 16
शवों को लेकर जाती पुलिस और अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब तक की जांच में हत्या करने के बाद आत्महत्या सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में काफी गोलियां लगने की पुष्टि हुई है। हर बिंदु पर बारीकी से जांच चल रही है। अभिषेक सिंह, डीआईजी
विज्ञापन
7 of 16
गांव खारीबांस के श्मशान घाट में जलती अशोक के परिवार की चिताएं
- फोटो : ग्रामीण
गांव खारीबांस में एक साथ जलीं तीन पीढ़ियों की चिताएं
सरसावा की कौशिक विहार कॉलोनी में हुई दिल दहला देने वाली घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत से खारीबांस गांव में भी मातम है। मंगलवार देर रात खारीबांस के श्मशान घाट में एक ही कतार में तीन पीढ़ियों की चिताओं को मुखाग्नि दी गई। यह मंजर देख हर किसी की आंखें नम हो गई।
8 of 16
अशोक और उसके परिवार की मौत पर विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अशोक राठी मूलरूप से खारीबांस गांव का रहने वाला था। मंगलवार रात करीब 10:30 बजे अशोक राठी, उसकी मां, पत्नी और दोनों बेटों के शव गांव में पहुंचे। एक के पीछे एक पांच एंबुलेंस शवों को लेकर पहुंचीं और कुछ ही मिनटों में शवों को अर्थियों पर रखकर अंतिम यात्रा निकली, जिसमें पूरा गांव चीख पुकार से गूंज उठा।
9 of 16
सरसावा में हुई घटना के बाद मौके पर पहुंचे विधायक मुकेश चौधरी, डीएम, एसएसपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक कतार में लगाई गई पांचों चिताएं
गांव के श्मशान में एक कतार में पांचों चिताएं लगाई गई और रात करीब 11 बजे पांचों चिताओं को मृतक संग्रह अमीन अशोक कुमार के ताऊ के पोते अर्णव ने मुखाग्नि दी। यह मंजर देख वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गई।
10 of 16
अपनी मां विद्यावती और पत्नी अंजिता के साथ अशोक राठी। फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सबकी जुबान पर बस एक हो सवाल था, आखिर ऐसा क्यों हुआ। इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। लोगों का कहना था कि उन्होंने ऐसा खौफनाक मंजर पहले कभी नहीं देखा है।
11 of 16
सरसावा की कौशिक विहार कॉलोनी में इसी कमरे के अंदर मिले पांचों के शव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
सहारनपुर के सरसावा थाना इलाके की कौशिक विहार कॉलोनी में सोमवार की रात को दिल दहला देने वाली वारदात हुई। संग्रह अमीन अशोक राठी (40) मां विद्यावती (70), पत्नी अंजिता (35), बेटे कार्तिक (16) और देव (13) के शव एक ही कमरे में पड़े मिले। पुलिस की जांच में सामने आया कि रात में अशोक ने परिवार के सदस्यों को गोली मारकर खुद भी गोली मार ली। वह काफी समय से अवसाद में था।
12 of 16
सरसावा की कौशिक विहार कॉलोनी में इसी कमरे के अंदर मिले पांचों के शव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नकुड़ तहसील में संग्रह अमीन के पद पर तैनात थे अशोक राठी
पुलिस ने बताया कि अशोक राठी नकुड़ तहसील में संग्रह अमीन के पद पर तैनात थे। मूलरूप से नकुड़ के गांव खारीबांस निवासी अशोक राठी करीब दो साल से सरसावा में परिवार के साथ रह रहे थे। पहले सरसावा की टीचर कॉलोनी में रहते थे।
13 of 16
इसी सीढ़ी से चढ़कर मकान का दरवाजा खोला गया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सावन विहार कॉलोनी में रहती है बहन
बाद में कौशिक विहार कॉलोनी में अपने गांव के ही मांगेराम का मकान किराये पर लिया। वे ऊपर वाले तल में रहते थे, जबकि नीचे वाला हिस्सा खाली था। अशोक राठी की बहन पिंकेश सावन विहार कॉलोनी में रहती है।
14 of 16
सरसावा में घर के बाहर लगी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रसोई की खिड़की तोड़कर खोला दरवाजा
मंगलवार सुबह पिंकेश ने अशोक के मोबाइल पर फोन किया तो रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद पिंकेश ने अपने बेटे प्रीत को भाई के घर भेजा। प्रीत को मामा के घर का दरवाजा बंद मिला। इसके बाद प्रीत ने अपने पिता जयवीर को सूचना दी। दोनों ने सीढ़ी लगाकर अंदर प्रवेश किया और रसोई की खिड़की तोड़कर दरवाजा खोला।
15 of 16
सरसावा की कौशिक विहार कॉलोनी में इसी कमरे के अंदर मिले पांचों के शव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्तर में पड़े थे सभी के शव
अंदर का मंजर देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सभी के शव बिस्तर में पड़े थे। अशोक राठी के सीने और कनपटी में गोली लगी थी, जबकि बाकी के माथे पर सटाकर गोली लगने के निशान थे।
कौशिक विहार में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद शवो को पोस्टमार्टम के लिए ले जाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अशोक राठी के पास से तीन देसी पिस्टल मिली
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीने में भी गोली लगने की पुष्टि हुई है। अशोक राठी के पास से तीन देसी पिस्टल मिली हैं। मौके पर आठ से दस कारतूस के खोखे मिले हैं। डीआईजी अभिषेक सिंह, डीएम मनीष बंसल, एसएसपी आशीष तिवारी ने जांच की।