फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में चार हत्या और सुसाइड में बड़ा खुलासा: संग्रह अमीन के साले ने खोला राज... एक साल पहले भी हुआ था ये काम

Wed, 21 Jan 2026 10:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

यूपी के सहारनपुर में चार हत्या और खुदकुशी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। संग्रह अमीन ने एक साल पहले भी परिवार को खत्म करने का प्रयास किया था। साथ ही खुदकुशी की भी कोशिश की थी। संग्रह अमीन अशोक के साले ने यह खुलासा किया है। 
विज्ञापन
1 of 19
Saharanpur family murder suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सहारनपुर के नकुड़ के सरसावा से पांचों शव पोस्टमार्टम के लिए चले जाने के बाद गांव खारीबांस पहुंचे मृतका अंजिता के हरियाणा के यमुनानगर जिले के गांव नंदगढ़ निवासी भाई राहुल ने बताया कि करीब एक साल पहले भी जीजा अशोक ने पूरे परिवार को नींद की गोलियां देकर मारने की कोशिश की थी। हालांकि गनीमत रही थी कि सभी सकुशल बच गए थे। राहुल ने बताया कि सरसावा का वह मंजर अभी भी उसके दिमाग में घूम रहा है। बताया कि शवों देखकर लग रहा है कि गोली मारने से पहले उन्हें नींद या नशीली गोलियां दी गई होंगी। क्योंकि सभी अपने बिस्तर पर थे और देखकर नहीं लग रहा था कि उनके साथ हाथापाई हुई हो।
 
विज्ञापन

2 of 19
सरसावा में पांच लोेगों की मौत पर विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक साल पहले हुई घटना से सभी सतर्क रहते थे
राहुल ने बताया कि जब करीब एक साल पहले वह घटना हुई थी तब से सभी सतर्क रहते थे। जीजा अशोक को देखकर नहीं लगता था कि इस बार इतना बड़ा और घातक कदम उठा लेंगे।

 
विज्ञापन

3 of 19
सरसावा में पांच लोेगों की मौत पर विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'अशोक करीब कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान'
गांव के पड़ोसी जितेंद्र राठौर ने बताया कि अशोक करीब कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान दिखाई दे रहा था। उसका चंडीगढ़ से इलाज भी चल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि करीब साढ़े तीन वर्ष पूर्व अशोक के पिता सुरेंद्र सिंह की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। 

 

4 of 19
संग्रह अमीन अशोक के परिवार की मौत के बाद नकुड़ तहसील में शोक प्रकट करते संग्रह अमीन व अन्य तहसीकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोरोना के समय अशोक ने आत्महत्या का प्रयास किया
उस समय रिटायरमेंट के पांच-छह दिन शेष थे। इसके बाद अशोक को मृतक आश्रित में यह नौकरी मिली थी। वहीं, यह भी बताया जा रहा है कि कोरोना के समय अशोक ने आत्महत्या का प्रयास किया था।

 
विज्ञापन

5 of 19
कौशिक विहार कॉलोनी में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद घर बाहर जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अशोक बेहद साधारण किस्म का व्यक्ति था
राजस्व संग्रह अमीन की परिवार सहित मौत की सूचना पर तहसील कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। संग्रह अमीन संघ व अन्य तहसील कर्मियों ने तहसील में शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखा। संघ के तहसील अध्यक्ष सुभाष चंद्र ने बताया कि अशोक बेहद साधारण किस्म का व्यक्ति था। 
विज्ञापन

6 of 19
एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद गमजदा बहन व परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वह केवल अपने काम से काम रखता था। बताया कि हत्या और आत्महत्या की बात हजम नहीं हो रही है, क्योंकि अशोक के ऊपर न तो विभाग के काम का कोई दबाव था और न ही कभी पारिवारिक कलह की बात सामने आई है। 

 
विज्ञापन

7 of 19
कौशिक विहार कॉलोनी में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद कमरे के बाहर जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साथी अमीन मनीष नामदेव ने बताया कि अशोक को दिसंबर माह में ही खेड़ा अफगान का हल्का मिला था, इससे पहले उसके पास सरसावा के निकटवर्ती गांव रायपुर का हल्का था।
 

8 of 19
सरसावा की कौशिक विहार कॉलोनी में इसी कमरे के अंदर मिले पांचों के शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जनप्रतिनिधियों ने बंधाया ढांढस
घटना के बाद सरसावा की कौशिक विहार कॉलोनी में जनप्रतिनिधि पहुंचे। सांसद इमरान मसूद, नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, एमएलसी शाहनवाज खान, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, चेयरमैन पति पति राजू पंवार, डीके चौधरी ने परिवार को ढांढस बंधाया। इनके अलावा डीआईजी अभिषेक सिंह, डीएम मनीष बंसल, एसएसपी आशीष तिवारी, एडीएम प्रशासन संतोष बहादुर सिंह ने पहुंचकर जांच की।

 

9 of 19
संग्रह अमीन अशोक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था अशोक राठी
संग्रह अमीन अशोक राठी इस कदर अवसाद में ग्रस्त था कि वह पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। थाना प्रभारी के अनुसार, आसपास के लोगों ने बताया कि कोरोना के समय आत्महत्या का प्रयास किया था। 

 

10 of 19
अपनी मां विद्यावती और पत्नी अंजिता के साथ अशोक राठी। फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार के लोग उसका पूरा ध्यान रखते थे, लेकिन उन्हें जरा भी आभास नहीं था कि वह ऐसा कदम उठा लेगा। यह घटनाक्रम दिन भर चर्चा का विषय बना रहा। 

11 of 19
इसी सीढ़ी से चढ़कर मकान का दरवाजा खोला गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना से कुछ घंटे पहले ही अपने घर गया था प्रीत 
कौशिक बिहार कॉलोनी से सावन विहार कॉलोनी सटी हुई है। बताया जाता है कि बहन पिंकेश का बेटा प्रीत सोमवार रात अपने मामा अशोक के घर गया था। घटना से कुछ घंटे पहले ही अपने घर लौट गया था। उसके बाद ही अशोक ने घटना को अंजाम दिया। एक ही कमरे में परिवार के सभी सदस्य सोए थे।
 

12 of 19
सरसावा में घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों के मोबाइल से खुलेगा वारदात का राज 
पुलिस ने घटनास्थल से एक-एक साक्ष्य को एकत्रित किया, ताकि जांच में कोई परेशानी न हो। अशोक व उसकी पत्नी के मोबाइलों को कब्जे में लिया है। अब पुलिस ने दोनों की कॉल डिटेल खंगालेंगी। दोनों के मोबाइल पर आखिरी फॉल किसने और कब की थी।

 

13 of 19
सरसावा में हुई घटना के बाद मौके पर पहुंचे विधायक मुकेश चौधरी, डीएम, एसएसपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संग्रह अमीन अशोक राठी को लेकर हुए घटनाक्रम का पता चला है। यह किसी बात को लेकर परेशान या दबाव में थे, इसकी कोई जानकारी कभी भी सामने नहीं आई। यह बेहद दुखद घटना है। सुरेंद्र सिंह, एसडीएम नकुड़

14 of 19
सरसावा की कौशिक विहार कॉलोनी में इसी कमरे के अंदर मिले पांचों के शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संग्रह अमीन ने मां, पत्नी और दो बेटों की हत्या कर खुद भी दी जान
सहारनपुर के सरसावा थाना इलाके की कौशिक विहार कॉलोनी में सोमवार की रात को दिल दहला देने वाली वारदात हुई। संग्रह अमीन अशोक राठी (40) मां विद्यावती (70), पत्नी अंजिता (35), बेटे कार्तिक (16) और देव (13) के शव एक ही कमरे में पड़े मिले। पुलिस की जांच में सामने आया कि रात में अशोक ने परिवार के सदस्यों को गोली मारकर खुद भी गोली मार ली। वह काफी समय से अवसाद में था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मां-पत्नी और दोनों बेटों के सिर के अलावा सीने में गोली लगने की पुष्टि हुई है। अशोक के सीने और कनपटी में गोली लगी है।

15 of 19
कौशिक विहार में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद शवो को पोस्टमार्टम के लिए ले जाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने बताया कि अशोक राठी नकुड़ तहसील में संग्रह अमीन के पद पर तैनात थे। मूलरूप से नकुड़ के गांव खारीबांस निवासी अशोक राठी करीब दो साल से सरसावा में परिवार के साथ रह रहे थे। पहले सरसावा की टीचर कॉलोनी में रहते थे। 

16 of 19
परिवार के पांच सदस्यों की मौत के बाद एक-दूसरे से लिपटकर रोते हुए परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सावन विहार कॉलोनी में रहती है बहन
बाद में कौशिक विहार कॉलोनी में अपने गांव के ही मांगेराम का मकान किराये पर लिया। वे ऊपर वाले तल में रहते थे, जबकि नीचे वाला हिस्सा खाली था। अशोक राठी की बहन पिंकेश सावन विहार कॉलोनी में रहती है।

17 of 19
शवों को लेकर जाती पुलिस और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रसोई की खिड़की तोड़कर खोला दरवाजा
मंगलवार सुबह पिंकेश ने अशोक के मोबाइल पर फोन किया तो रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद पिंकेश ने अपने बेटे प्रीत को भाई के घर भेजा। प्रीत को मामा के घर का दरवाजा बंद मिला। इसके बाद प्रीत ने अपने पिता जयवीर को सूचना दी। दोनों ने सीढ़ी लगाकर अंदर प्रवेश किया और रसोई की खिड़की तोड़कर दरवाजा खोला।
 

18 of 19
सरसावा की कौशिक विहार कॉलोनी में इसी कमरे के अंदर मिले पांचों के शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्तर में पड़े थे सभी के शव
अंदर का मंजर देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सभी के शव बिस्तर में पड़े थे। अशोक राठी के सीने और कनपटी में गोली लगी थी, जबकि बाकी के माथे पर सटाकर गोली लगने के निशान थे। 
 
विज्ञापन

19 of 19
सरसावा की कौशिक विहार कॉलोनी में इसी कमरे के अंदर मिले पांचों के शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अशोक राठी के पास से तीन देसी पिस्टल मिली
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीने में भी गोली लगने की पुष्टि हुई है। अशोक राठी के पास से तीन देसी पिस्टल मिली हैं। मौके पर आठ से दस कारतूस के खोखे मिले हैं। डीआईजी अभिषेक सिंह, डीएम मनीष बंसल, एसएसपी आशीष तिवारी ने जांच की।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें