फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर डेथ मिस्ट्री में नया खुलासा: अशोक ने पिता की मौत के बाद किया था ये काम; अब जीजा ने बताई एक और सच्चाई

Thu, 22 Jan 2026 10:41 AM IST
शाहरुख खान संजीव शर्मा, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में डेथ मिस्ट्री में नया खुलासा हुआ है। पिता की मौत के बाद से संग्रह अमीन अवसाद में था। एक साल पहले भी संग्रह अमीन ने पूरे परिवार को नींद की गोलियां दे दी थीं। इस घटना के बाद डॉक्टरों ने परिवार को सजग किया था। अशोका का पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार चल रहा था। वहीं से अशोक दवाई लाते थे।
विज्ञापन
1 of 13
Saharanpur Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी के सहारनपुर में हुई चार हत्या और आत्महत्या कांड में एक और नया खुलासा हुआ है। करीब एक साल पहले संग्रह अमीन अशोक राठी ने जब अपने पूरे परिवार को नींद की गोलियां दे दी थीं, तब उपचार कर रहे डॉक्टरों ने उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए परिवार को सतर्क रहने के लिए कहा था।

हालांकि परिवार को जरा भी आभास नहीं था कि अशोक यह कदम उठा सकता है। यह भी सामने आया कि अशोक करीब चार साल पहले अपने पिता की मौत के बाद से अवसाद में चला गया था।
 
विज्ञापन

2 of 13
वारदात के बाद मौके पर पहुंची मृतक अंजिता की बहन दहाड़े मारकर रो रही थी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'मानसिक अवसाद में इस घटना को अंजाम दिया है'
इस घटनाक्रम के बाद खारीबांस गांव में पहुंचे बड़े बहनोई जयवीर सिंह ने बताया कि हत्या के पीछे अशोक की क्या मजबूरी रही होगी यह समझ से परे है। आशंका यही है कि अशोक ने मानसिक अवसाद में इस घटना को अंजाम दिया है। 

 
विज्ञापन

3 of 13
कौशिक विहार कॉलोनी में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद घर बाहर जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नए मकान के मुहूर्त की चल रही थी तैयारी
बताया कि वह गत रविवार को अशोक के घर गए थे, वहां पर एक फरवरी को होने वाले नए मकान के मुहूर्त की तैयारी चल रही थी। पूरा परिवार खुश था। खुद अशोक भी बाजार से सामान खरीदारी में लगा हुआ था। 
 

4 of 13
संग्रह अमीन अशोक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'पिता की मौत के बाद से ही तनाव में था अशोक'
जयवीर ने बताया कि परिवार में किसी तरह का कोई विवाद भी सामने नहीं आया था। उन्होंने बताया कि पिता की मौत के बाद से ही अशोक मानसिक तनाव में जरूर रहता था और पूर्व में भी वह पूरे परिवार को मुश्किल में डाल चुका था।

 
विज्ञापन

5 of 13
विद्यावती का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार के साथ गांव में बसना चाहता था अशोक
वह परिवार के साथ गांव में बसना चाहता था। जयवीर के अनुसार, अशोक ने अवसाद के कारण पहले भी परिवार को खत्म करने की कोशिश की थी, लेकिन वह सफल नहीं हुआ था। उसका चंडीगढ़ में इलाज भी चल रहा था।
 
विज्ञापन

6 of 13
सरसावा में पांच लोेगों की मौत पर विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़ से दवाई लाता था अशोक
वहीं से दवाई लेकर आता था। बताया कि डॉक्टरों ने भी परिवार को अशोक से बचकर रहने की सलाह दी थी। गांव में चर्चा यह भी थी कि अशोक कई बार पहले कह चुका था कि वह अपने पूर परिवार को खत्म करेगा। उसने अपने इस कथन को सत्य कर दिया और पूरे परिवार की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर ली। 

 
विज्ञापन

7 of 13
नकुड़ के गांव खारीबांस में पहुंचे पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी व अन्य लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव में पहुंचे जनप्रतिनिधि
खारीबास गांव में बुधवार को जनप्रतिनिधि पहुंचे। पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी व भाजपा नेता राजसिंह माजरा ने गांव में पहुंचकर परिजनों को इस दुख की घड़ी में सांत्वना दी और घटना की विषय में बात की।
 

8 of 13
सरसावा में घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
सहारनपुर के सरसावा थाना इलाके की कौशिक विहार कॉलोनी में सोमवार की रात को दिल दहला देने वाली वारदात हुई। संग्रह अमीन अशोक राठी (40) मां विद्यावती (70), पत्नी अंजिता (35), बेटे कार्तिक (16) और देव (13) के शव एक ही कमरे में पड़े मिले। पुलिस की जांच में सामने आया कि रात में अशोक ने परिवार के सदस्यों को गोली मारकर खुद भी गोली मार ली। वह काफी समय से अवसाद में था। 

 

9 of 13
अपनी मां विद्यावती और पत्नी अंजिता के साथ अशोक राठी। फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नकुड़ तहसील में संग्रह अमीन के पद पर तैनात थे अशोक राठी 
पुलिस ने बताया कि अशोक राठी नकुड़ तहसील में संग्रह अमीन के पद पर तैनात थे। मूलरूप से नकुड़ के गांव खारीबांस निवासी अशोक राठी करीब दो साल से सरसावा में परिवार के साथ रह रहे थे। पहले सरसावा की टीचर कॉलोनी में रहते थे।
 

10 of 13
सरसावा की कौशिक विहार कॉलोनी में इसी कमरे के अंदर मिले पांचों के शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सावन विहार कॉलोनी में रहती है बहन
बाद में कौशिक विहार कॉलोनी में अपने गांव के ही मांगेराम का मकान किराये पर लिया। वे ऊपर वाले तल में रहते थे, जबकि नीचे वाला हिस्सा खाली था। अशोक राठी की बहन पिंकेश सावन विहार कॉलोनी में रहती है।

11 of 13
इसी सीढ़ी से चढ़कर मकान का दरवाजा खोला गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रसोई की खिड़की तोड़कर खोला दरवाजा
मंगलवार सुबह पिंकेश ने अशोक के मोबाइल पर फोन किया तो रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद पिंकेश ने अपने बेटे प्रीत को भाई के घर भेजा। प्रीत को मामा के घर का दरवाजा बंद मिला। इसके बाद प्रीत ने अपने पिता जयवीर को सूचना दी। दोनों ने सीढ़ी लगाकर अंदर प्रवेश किया और रसोई की खिड़की तोड़कर दरवाजा खोला।
 

12 of 13
सरसावा की कौशिक विहार कॉलोनी में इसी कमरे के अंदर मिले पांचों के शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्तर में पड़े थे सभी के शव
अंदर का मंजर देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सभी के शव बिस्तर में पड़े थे। अशोक राठी के सीने और कनपटी में गोली लगी थी, जबकि बाकी के माथे पर सटाकर गोली लगने के निशान थे। 
विज्ञापन

13 of 13
सरसावा में हुई घटना के बाद मौके पर पहुंचे विधायक मुकेश चौधरी, डीएम, एसएसपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अशोक राठी के पास से तीन देसी पिस्टल मिली
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीने में भी गोली लगने की पुष्टि हुई है। अशोक राठी के पास से तीन देसी पिस्टल मिली हैं। मौके पर आठ से दस कारतूस के खोखे मिले हैं। डीआईजी अभिषेक सिंह, डीएम मनीष बंसल, एसएसपी आशीष तिवारी ने जांच की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें