फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों में आंसू और हर तरफ छाया मातम... भावुक कर देंगी ये 9 तस्वीरें

Fri, 08 Feb 2019 09:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 9
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
यूपी के सहारनपुर शहर में देखते ही देखते ऐसा कोहराम मचा कि हर तरफ मातम छा गया। एक बाद एक लाशें देखकर लोग सिहर उठे। मौत का सिलसिला शुक्रवार सुबह शुरू हुआ। नागल थाना क्षेत्र के चार गांवों में जहरीली शराब पीने से 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई दर्जन लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। भावुक कर देंगी ये 9 तस्वीरें:-
विज्ञापन

2 of 9
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
वहीं एसबीडी जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सुबह सवा आठ बजे से शराब पीने से बिगड़ी हालत के मरीज पहुंचना शुरू हो गए थे। दो लोगों की मौत की पुष्टि होने के बाद परिजनों की चीख-पुकार शुरू हो गई। सुबह सवा आठ बजे से शाम तक यहां अफरातफरी का माहौल रहा। अपराह्न साढ़े तीन बजे तक कुल 24 लोग इमरजेंसी में पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 9
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
स्टाफ और डॉक्टरों की टीम के साथ ही सीएमओ और सीएमएस समेत सभी चिकित्साधिकारी जिंदगी बचाने में जुटे नजर आए।

4 of 9
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
इमरजेंसी में सुबह सवा आठ बजे सबसे पहले उमाही गांव निवासी 40 वर्षीय बबलू और 45 वर्षीय राजकुमार को लेकर एंबुलेंस पहुंची। इनके बाद पहुंचे 42 वर्षीय राजू निवासी उमाही को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम मच गया। राजू के साथ पहुंची महिलाएं और बच्चे विलाप करते रहे। कुछ ही देर बाद पहुंचे दीपचंद को भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद तो एंबुलेंस एक के बाद एक मरीज को लेकर पहुंचती रही।
विज्ञापन

5 of 9
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
चिकित्सा विभाग ने डॉक्टरों की टीम के साथ ही स्टाफ ब्वाय और फार्मेसिस्ट को ड्यूटी में लगाया। सीएमएस डॉ. एसके वार्ष्णेय ने भी इमरजेंसी में बीमारों को देखा और व्यवस्था बनवाई।
विज्ञापन

6 of 9
अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला
सीएमएस डॉ. बीएस सोढी पहले संबंधित गांवों में पहुंचे इसके बाद एडीएम-प्रशासन एसके दूबे के साथ इमरजेंसी पहुंचे और मरीजों का इलाज कराया। घटना को लेकर विभाग के इंतजाम दुरुस्त नजर आए। इमरजेंसी के बाहर स्ट्रेचर लगे नजर आए। साथ ही इमजेंसी की बगल में बने रैन बसेरे तक में चार बेड की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

7 of 9
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
जिले भर में रेड अलर्ट जारी किया
शराब से हुई मौतों के तुरंत बाद सीएमओ डॉ. बीएस सोढी ने जिले भर में रेड अलर्ट जारी किया। सभी एएनएम और आशाओं को अपने अपने गांवों की स्थिति पर नजर रखने को कहा। साथ ही कोई भी घटना होने पर तुरंत विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश दिए गए। हालाकि देर शाम तक जनपद के अन्य किसी गांव से शराब की वजह से किसी मौत की सूचना विभाग के पास नहीं आई।

8 of 9
अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला
दहशत में पहुंचे कई मरीज  
उमाही और सलेमपुर में जैसे ही शराब पीने से जैसे ही लोगों की मौतें होना शुरू हुईं तो अन्य ऐसे शराबियों में भी दहशत फैल गई। इनकी हालत सामान्य थी। घटना के बाद जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भी करीब आधा दर्जन मरीज ऐसे थे, जिनकी हालत खराब नहीं थी, मगर दहशत की वजह से वह और उनके परिजन परेशान नजर आए।
विज्ञापन

9 of 9
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
मेडिकल कालेज भी पहुंचे बीमार  
एसबीडी जिला अस्पताल के साथ ही कई बीमारों को मौलाना महमूद उल हसन मेडिकल कालेज में भी ले जाया गया। जिनमें से कुछ को तो वहीं भर्ती कर लिया गया, जबकि गंभीर हालत वालों को निजी अस्पताल रेफर किया गया। सीएमओ डॉ. बीएस सोढी ने मेडिकल कालेज में एंबुलेंस भेजकर गंभीरों केे निजी अस्पताल भिजवाया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें