फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैश आतंकियों की गिरफ्तारी के पीछे का राज, देना चाहते थे बड़ी वारदात को अंजाम

Fri, 22 Feb 2019 03:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 10
आतंकी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
यूपी एटीएस की टीम ने गुरुवार देर रात जैश के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आतंकी देवबंद में काफी लंबे समय से रह रहे थे। बताया गया कि यह दोनों आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन आतंकियों की साजिश को नाकाम कराने में एक जागरूक छात्र ने टीम का सहयोग किया है। आगे जानिए कैसे हुई दोनों आतंकियों की गिरफ्तारी:-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
आतंकी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
जागरूक छात्र ने सूचना दी थी कि कई युवक देवबंद में बिना एडमिशन के पढ़ाई की आड़ में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के लिए आतंकियों को भर्ती करने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 10
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते डीजीपी - फोटो : अमर उजाला
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीजीपी ओपी सिंह ने आईजी एटीएस असीम अरुण को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद एटीएस ने देवबंद में सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें उन्हें बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

4 of 10
आतंकी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि एटीएस की टीम को शाहनवाज अहमद तेली और आकिब मलिक पर शक हुआ। इसके बाद दोनों के कमरे की तलाशी ली गई तो उनके कमरे से कई संदिग्ध सामान मिले हैं। फिर जांच होने पर पता चला कि दोनों जैश के इशारे पर आतंकियों की भर्ती कराने का काम कर रहे थे।
विज्ञापन

5 of 10
सहारनपुर से दो आतंकी हुए गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
जानिए पूरा मामला-
यूपी एटीएस ने सहारनपुर जिले से जैश के दो आतंकी गिरफ्तार किए हैं। इनमें एक आतंकी शाहनवाज अहमद तेली और आकिब मलिक को गिरफ्तार किया है। ये दोनों जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। दोनों के पास से एक- एक पिस्टल और कुछ कारतूस भी बरामद किए गए है। वहीं दोनों के मोबाइल फोन से जिहादी चैट, वीडियो और कुछ फोटो प्राप्त हुए हैं। फिलहाल टीम मोबाइल के चैट बॉक्स और वीडियो को खंगाल रही है।
विज्ञापन

6 of 10
आतंकी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि गिरफ्तार दोनों आतंकियों को सहारनपुर पुलिस लाइन से कोर्ट भेजा गया है। वहां से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद एटीएस इन दोनों आतंकियों को अपने साथ पूछताछ के लिए ले जाएगी।
विज्ञापन

7 of 10
आतंकी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में डीजीपी ने प्रेस कॉन्प्रेंस में बताया कि कल मिली जानकारी के आधार पर दो संदिग्ध आतंकियों को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया। दोनों जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से जुड़े हुए हैं और यह दोनों कश्मीर के रहने वाले हैं। शहनवाज, कुलगम का और आकिब पुलवामा का निवासी है।

8 of 10
आतंकी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
शाहनवाज ग्रेनेड बनान का एक्सपर्ट बताया गया। डीजीपी ने कहा कि हम इसकी जांच कर रहे हैं कि यह दोनों कश्मीर से कब आए, इनको पैसे कहां से मिले और इनका लक्ष्य क्या था। इसके लिए हम जम्मू कश्मीर की पुलिस से बात कर रहे हैं।

9 of 10
आतंकी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी यूपी में एटीएस का बड़ा ऑपरेशन जारी है। इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के जरिए इन पर नजर रखी गई। इसके बाद इनपर शिकंजा कसा गया। एटीएस की टीम ने गुरुवार देर रात देवबंद के मोहल्ला खानकाह के निकट नाज मंजिल में छापेमारी की। यहां से दुकानदार समेत दो कश्मीरी छात्र और पांच ओडिशा के छात्रों को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन

10 of 10
आतंकी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
आरोपी शाहनवाज की निशानदेही पर देवबंद सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ समेत कई जनपदों में एटीएस ने छापेमारी शुरू कर दी है। कई संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है। इन सभी से पूछताछ जारी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें