फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: यूक्रेन से बिजनौर पहुंचेंगे छात्र-छात्राएं, मेरठ में घर लौटे रस्तौगी, बोले- भारतीयों को लाने के लिए ठोस कदम उठाए सरकार

Fri, 25 Feb 2022 06:56 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
यूक्रेन से मेरठ पहुंचे आधार रस्तौगी। - फोटो : amar ujala
यूक्रेन पर रूस के हमलों से दहशत में रह रहे मेडिकल छात्रों और उनके अभिभावकों को जल्द राहत मिलेगी। नजीबाबाद सहित जनपद बिजनौर और आसपास के विद्यार्थियों को लेकर जल्द चार्टर्ड विमान भारत के लिए रवाना होगा।

उधर, मेरठ के आधार रस्तौगी यूक्रेन से अपने घर लौट आए है। शुक्रवार को वह सिविल लाइंस क्षेत्र के टेलीफोन एक्सचेंज स्थित अपने आवास पर पहुंचे। रस्तौगी के लौटने पर परिवार ने खुशी जताई है। वहीं रस्तौगी ने बताया कि हमारे निकलते ही यूक्रेन में हमला हुआ। उन्होंने कहा सभी भारतीय छात्र सुरक्षित रहें। रस्तौगी ने कहा कि छात्रों को देश में वापस लाने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
यूक्रेन में फंसे बिजनौर के युवा। - फोटो : amar ujala
रूस द्वारा यूक्रेन पर हमलों के बाद से खौफ के साय में रह रहे मेडिकल छात्रों के चेहरों पर छाया खौफ धीरे-धीरे कम हो रहा है। यह सूचना पाकर छात्रों के अभिभावकों ने भी राहत की सांस ली है। नजीबाबाद के एआरपी मोबीन हसन का पुत्र माज हसन, शिक्षक मो. आबिद की पुत्री शारिबा जिया अंसारी, मुजफ्फर अली के पुत्र मोहम्मद जैदी, बिजनौर निवासी मोहम्मद उस्मान की पुत्री इमामा सहित जनपद और आसपास के कई विद्यार्थी यूक्रेन में फ्रेंक्वास्क नेशनल यूनिवर्सिटी के होस्टल में रहकर एमबीबीएस कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
यूक्रेन में फंसे बिजनौर के छात्र। - फोटो : amar ujala
यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से ही विद्यार्थी और परिजन खौफ जदा हैं। मेडिकल विद्यार्थियों के परिजन पल-पल अपने दिल के टुकड़ों से बात कर उनकी खैरियत ले रहे हैं। शिक्षक मोबीन हसन के बेटे माज हसन ने बताया कि जल्द ही पोलैंड से चार्टर्ड फ्लाइट भारत के लिए रवाना होगी।

4 of 5
बिजनौर के अम्मार के साथ अन्य छात्र। - फोटो : amar ujala
बताया गया कि छात्र-छात्राएं यूनिवर्सिटी की ओर से सुरक्षित मार्ग से बस द्वारा पोलैंड हवाई अड्डे तक पहुंचेंगे। वहीं इस खबर से तनाव झेल रहे अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। उम्मीद की जा रही है कि शनिवार को बड़ी संख्या में मेडिकल के छात्र-छात्राएं भारत के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिजनौर के छात्र यूक्रेन में फंसे। - फोटो : amar ujala
वीडियो कॉल से हालात पर नजर
यूक्रेन में रह रहे मेडिकल विद्यार्थियों के चेहरों पर अभी भी खौफ है। विद्यार्थी वीडियो कॉल के माध्यम से दिन में कई-कई बार परिजनों से संपर्क में हैं। यूक्रेन में रूसी हमलों से संबंधित अनेक वीडियो और फोटो विद्यार्थी परिजनों से शेयर कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें