फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री महिमा चौधरी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, अलग-अलग अंदाज में देखें तस्वीरें

Wed, 08 Feb 2017 07:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
अभिनेत्री म‌हिमा चौधरी ने किया रोड शो
बड़ौत विधानसभा से सपा - कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी और अर्जुन एवार्डी पहलवान शोकेंद्र तोमर के समर्थन में फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी ने गौरीपुर से बड़ौत तक रोड शो निकाला।
विज्ञापन

अभिनेत्री महिमा चौधरी को देखने के लिए घर से बाहर आए लोग

2 of 7
रोड शो करतीं अभिनेत्री म‌हिमा चौधरी
महिमा को देखने और सुनने के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। गांव दर गांव महिलाओं ने अभिनेत्री का अभिनंदन किया। इस दौरान शोकेंद्र तोमर ने कहा यूपी में फिर से सपा - कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी। 
विज्ञापन

अभिनेत्री महिमा चौधरी का जोरदार स्वागत किया

3 of 7
गन्ना खाती महिमा चौधरी
मंगलवार को  सपा - कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी शोकेंद्र तोमर ने निवाड़ा में अभिनेत्री महिमा चौधरी का स्वागत किया। यहां से खुली गाड़ी में वह शोकेंद्र तोमर के साथ सिसाना, गौरीपुर जवाहरनगर, सरूरपुर, बड़ौली होते बड़ौत पहुंची।

बड़ौत में दिल्ली रोड से निकला रोड शो

4 of 7
अभिनेत्री महिमा चौधरी
इस दौरान ग्रामीणों ने अभिनेत्री महिमा चौधरी और शोकेंद्र तोमर का जोरदार स्वागत किया। बड़ौत में दिल्ली रोड से होते रोड शो कोताना रोड, फूंसवाली मस्जिद, नेहरू मूर्ति, संजय गांधी की मूर्ति, अग्रसेन भवन, सारंग रोड, नेहरू रोड, पंजाबी क्वार्टर, गुराना रोड, बड़का रोड होते  दिल्ली रोड से गुजरा।
विज्ञापन

कार्यकर्ता बाइकों पर अगवानी कर रहे थे

5 of 7
सपा प्रत्याशी के साथ महिमा
रोड शो के आगे कार्यकर्ता बाइकों पर अगवानी कर रहे थे। इनके पीछे एक खुली जीप में उप्र योजना आयोग के सदस्य ओमवीर तोमर , हाजी तराबुद्दीन भी चलेे।
विज्ञापन

महिमा को देखने के लिए महिलाएं और युवतियों की भारी भीड़ जमा

6 of 7
सपा के लिए प्रचार करती महिमा
महिमा को देखने के लिए महिलाएं और युवतियों की भारी भीड़ जमा थी। रोड शो में शोकेंद्र तोमर ने कहा  यूपी में फिर से  सपा - कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में  पिछले पांच साल में सरकार ने प्रदेश में कई सराहनीय कार्य किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने घर आई तो लिया गन्ने का स्वाद

7 of 7
अभिनेत्री महिमा चौधरी
महिमा चौधरी मूल रूप से बागपत के ककड़ीपुर गांव की रहने वाली है। मंगलवार को वह अपने जिले में पहुंची तो गन्ने की याद आई। प्रत्याशी शोकेंद्र तोमर ने गन्ना मंगाया, इसके बाद खुली जीप में महिमा ने गन्ने का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें