अस्पताल में भर्ती घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के कस्बा गोंडा के मेन बाजार निवासी नरेंद्र वाशने (48) पुत्र ओमप्रकाश वाशने अपनी पत्नी रेखा के अलावा पुत्र नैतिक (10) व बेटी शजल के साथ अपने रिश्तेदार गांव धानपुर निवासी नवनीत वाशने पुत्र भारीमल वाशने तथा साढू थाना शब्ली गेट क्षेत्र के प्रीमीमर नगर, बैंक कॉलोनी निवासी कमल पुत्र महावीर प्रसाद, रेखा पत्नी कमल, गजल पुत्री कमल व लक्ष्य पुत्र कमल के साथ कार से मंगलवार की सुबह हरिद्वार में गंगा स्नान करने के लिए गए थे। मंगलवार की देर रात करीब 2.30 बजे कार सवार अपने घर लौट रहे थे। हाइवे पर सठेड़ी गंगनहर पुल के पास सड़क पर ऑक्सीजन सिलिंडरों से भरी खराब डीसीएम खड़ी हुई थी। कार की गति तेज होने के कारण चालक को रात के समय खड़ी डीसीएम दिखाई नहीं दी। कार सीधे डीसीएम के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि कार में सवार नरेंद्र वाशने और उसके बेटे नैतिक की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार महिलाओं और बच्चों समेत सभी आठ श्रद्धालुगण घायल हो गए।