फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना उपचुनाव: मतदाताओं में भारी उत्साह, वोट डालने के लिए लगी लंबी लाइन, देखें तस्वीरें

Wed, 30 May 2018 12:40 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
1 of 5
वोट डालने के लिए लाइन में लगे मतदाता - फोटो : अमर उजाला
ईवीएम मशीन में खराबी की शिकायतों के बाद बुधवार को कैराना में पांच और सहारनपुर में 68 बूथों पर दोबारा से मतदान हो रहा है। खास बात यह है कि आज मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह सात बजे ही मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई। देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 5
वोट डालने के लिए लाइन में लगे मतदाता - फोटो : अमर उजाला
मौसम ने भी आज मतदाताओं का खूब साथ दिया। सुबह सात बजे से 9 बजे तक नकुड़ में 21 फीसदी और गंगोह में 22 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
विज्ञापन

3 of 5
वोट डालने के लिए लाइन में लगे मतदाता - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि आज भी एक बूथ केंद्र पर ईवीएम मशीन खराब होने की बात सामने आई थी, लेकिन अधिकारियों ने मशीन को तत्काल ठीक करा दिया। और फिर वोटिंग शुरू करा दी।

4 of 5
वोट डालने के लिए लाइन में लगे मतदाता - फोटो : अमर उजाला
इन सभी सीटों पर सोमवार को मतदान के दौरान वीवीपैट में खराबी की शिकायतें चुनाव आयोग को मिली थीं। इनमें 68 बूथ सहारनपुर और 5 बूथ शामली जिले में पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वोट डालने के लिए लाइन में लगे मतदाता - फोटो : अमर उजाला
जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि थानाभवन क्षेत्र के बूथ नंबर 327 प्राथमिक विद्यालय सोंता, शामली विधानसभा क्षेत्र के सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल कमरा नं. 3 के बूथ नं. 85, ब्रह्मखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक के बूथ नंबर 157, लिसाढ़ के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक के बूथ नंबर 170, इस्लामपुर घसौली गांव के प्राथमिक विद्यालय के बूथ नं. 73 पर पुनर्मतदान होगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें