फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखा प्यार: पक्षियों ने बदल दी RLD नेता की जिंदगी, बेटे की मौत से टूटा था गमों का पहाड़, तस्वीरें भी खास

Sat, 07 Jan 2023 06:51 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
सर्वेश पुंडीर - फोटो : amar ujala
जवान बेटे की मौत हुई तो मां पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जीने की आस भी धीरे-धीरे छूटने लगी। ऐसे में पक्षी प्रेम ने दोबारा से जीने की राह दिखाई। आज इस मां का जीवन इन पक्षियों के इर्द-गिर्द घूमता है। यह अनोखा प्यार मेरठ के पल्लवपुरम फेज-1 में देखने को मिला है। 

पल्लवपुरम फेज-1 की रहने वाली सर्वेश पुंडीर के जीवन में सब कुछ अच्छा चल रहा था। परंतु, एक दिन उन्हें सूचना मिली कि उनके जवान बेटे इंजीनियर नितेश पुंडीर की नोएडा में सड़क हादसे में मौत हो गई। यह सुनते ही सर्वेश पुंडीर पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन

2 of 9
सर्वेश पुंडीर - फोटो : amar ujala
बेटे की मौत का गम उनकी जिंदगी पर इस कदर हावी हुआ कि उन्होंने जीने की आस ही छोड़ दी। ऐसे में एक दिन बाजार में जाने के दौरान उन्हें एक मैना दिखाई दी। वह, मैना को खरीदकर घर ले आई और बेटे नितीश की तरह उसे प्यार करने लगी।
विज्ञापन

3 of 9
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
उन्होंने उसका नाम लैला रखा। उसके साथ वह सारे दिन बच्चों की तरह बात करती थी। लैला का प्यार इस कदर उन पर हावी होने लगा कि धीरे-धीरे उनमें फिर से जीने की आस बढ़ने लगी।

4 of 9
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
सर्वेश पुंडीर बताती हैं कि लैला कई आवाज में बात करती है, लैला पुंडीर को मां आ जाओ कह कर बुलाती है, परिवार और घर में काम करने वालों को भी आवाज देकर बुलाती है, नाश्ता मांगती है, आई लव यू कहती है, सीटी बजाती है, यहीं नहीं अगर बात का जवाब न दे तो डांटती है।
विज्ञापन

5 of 9
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
बताया कि इसके बाद वह एक जोड़ा तोते का लाई, उनका नाम प्रिंस और प्रिंसिस रखा। तभी एक पड़ोसी ने उन्हें अपना तोता दे दिया। जिसका, नाम उन्होंने शहजादे रखा। दोनों तोते गर्मी में ठंडा और सर्दी में चाय मांगते हैं।
विज्ञापन

6 of 9
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
बताती हैं कि लैला से बात करो तो दोनों तोते चिल्ला-चिल्ला कर शोर मचाते हैं और बच्चों की तरह आपस में लड़ते हैं। खाने पीने की चीजें कम ज्यादा होने पर नाराजगी भी जताते हैं।
विज्ञापन

7 of 9
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
बताया कि प्रंसिस का लव प्रिंस से कम होकर शहजादे से ज्यादा हो गया और वो प्रिंस को मारने लगी। जब देखा की वो शहजादे को लाइक करती है, तो उन्होंने प्रिंसिस को शहजादे के पिंजरे में रख दिया और प्रिंस अकेला रह गया। जब वो उदास होता है तो वह समझ जाती है और उससे कहती हैं, तेरी शादी अच्छी सी तोती से कराऊंगी। जिस पर वह खुश हो जाता है।

8 of 9
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
इससे पहले उन्होंने शहजादी नाम की एक डॉग को पाला था। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्विद्यालय में उसने डॉग शो में प्राइज भी जीता था।
विज्ञापन

9 of 9
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
वहीं पक्षियों के प्रति इस प्रेम की चर्चा पूरे क्षेत्र में है। यह लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। सर्वेश पुंडीर वर्तमान में रालोद की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें