मेरठ में यूपी पुलिस से सेवानिवृत्त दरोगा लल्लू सिंह (68) और उनकी पत्नी संतोष (65) के शव बुधवार को फंदे पर लटके मिले। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है और सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी और न ही आत्महत्या करने का कारण बताया।
विज्ञापन
1 of 13
सेवानिवृत्त दरोगा लल्लू सिंह और उनकी पत्नी संतोष ने की खुदकुशी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ के गंगानगर थाना इलाके के मवाना रोड रक्षापुरम सेक्टर-4 स्थित घर में सेवानिवृत्त दरोगा लल्लू सिंह और उनकी पत्नी संतोष के शव फंदे पर लटके मिलने के बाद पुलिस गहनता से जांच कर रही है। दंपती के शव पंखे के एक ब्लेड पर दुपट्टे के दो छोर से लटके हुए थे। संतोष के पैर स्टूल को छू रहे थे। पुलिस और फोरेंसिंक टीम ने मौके पर पहुंचकर गहनता से जांच पड़ताल की व साक्ष्य जुटाए। डीवीआर व सीडीआर की मदद से पुलिस जांच में जुटी है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से दंपती की मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
2 of 13
सेवानिवृत्त दरोगा और पत्नी के शवों को लेकर जाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के मुताबिक, दंपती का इकलौता बेटा संदीप, पत्नी रविता व बच्चों के साथ कुछ दूरी पर स्थित गंगाधाम कॉलोनी में रहता है। घरेलू सहायिका ने पड़ोसियों को घटना की जानकारी और पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद संदीप व रविता दोनों मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
3 of 13
सेवानिवृत्त दरोगा लल्लू सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रशिक्षु आईपीएस बजरंग प्रसाद और एसपी देहात अभिजीत कुमार ने मौका मुआयना किया। परिजनों ने आत्महत्या करने का कोई कारण नहीं बताया। पड़ोसियों व रिश्तेदारों का कहना था कि लल्लू सिंह व्यवहार कुशल थे। वह रोजाना सुबह पत्नी के साथ सुबह घूमने जाते थे।
4 of 13
संतोष की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शाम को संतोष दूध लेने जाती थीं। पड़ोसियों ने उन्हें कभी परेशान नहीं देखा। दंपती के इस कदम से पड़ोसी व रिश्तेदार हैरत में थे। हालांकि घटना के बाद घरेलू विवाद में जान देने की भी चर्चा रही। दंपती के घर से 50 मीटर की दूरी पर मेडा वीसी का आवास भी है।
विज्ञापन
5 of 13
सेवानिवृत्त दरोगा और पत्नी की खुदकुशी के मामले में जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चौंकाने वाला था कमरे का दृश्य...उठे सवाल
दंपती के कमरे का दृष्य चौंकाने वाला था। दो दुपट्टों को गांठ बांधकर जोड़ा हुआ था। एक छोर पर लल्लू सिंह और दूसरे पर संतोष लटके हुए थे। दंपती के शव पंखे के जिस ब्लेड पर लटके हुए थे। दोनों शव के वजन से वह ब्लेड अधिक नहीं मुड़ा था। उनके नीचे रखा स्टूल भी गिरा नहीं था बल्कि उस पर संतोष के पैर थे।
विज्ञापन
6 of 13
सेवानिवृत्त दरोगा और पत्नी की खुदकुशी के मामले में जानकारी देती घरेलू सहायिका
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लल्लू सिंह के पैर हवा में झूल रहे थे। कमरे में बुधवार का अखबार भी खुला रखा था। जिसे देखकर लग रहा था कि अखबार पढ़कर उसे ऐसे ही छोड़ दिया था। इसे देखकर लोग सवाल खड़े कर रहे थे और कयास भी लगा रहे थे।
विज्ञापन
7 of 13
सेवानिवृत्त दरोगा और पत्नी की खुदकुशी के मामले में गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलवार शाम बेटे के साथ गांव से लौटे थे
दरोगा के भांजे सतेंद्र चौधरी के अनुसार, लल्लू सिंह की ददायरा गांव में जमीन है। मंगलवार को गांव में कोई कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए लल्लू सिंह बेटे के साथ बाइक से ददायरा गांव गए थे। शाम को छह बजे वहां से चले और करीब साढ़े आठ बजे उनका बेटा उन्हें घर छोड़कर अपने परिवार के पास चला गया। जबकि संतोष घर पर हीं थीं।
8 of 13
सेवानिवृत्त दरोगा और पत्नी की खुदकुशी के मामले में गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पड़ोसियों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले
लल्लू सिंह के घर के बराबर वाले दो घरों के बाहर सीसीटीवी लगे हैं। घटना के बाद पुलिस ने दोनों घरों की डीवीआर को कब्जे में लिया है। फुटेज में कोई भी बाहर आता दिखाई नहीं दिया। सुबह हॉकर अखबार डाल कर गया। इसके बाद घरेलू सहायिका रेखा मकान में जाती हुई दिखाई दी। पुलिस का कहना है कि दंपती ने बुधवार सुबह ही आत्महत्या की है। हालांकि परिजनों ने पूछताछ में किसी से विवाद न होने की बात कही। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
9 of 13
सेवानिवृत्त दरोगा और पत्नी की खुदकुशी के बाद जमा भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वर्ष 2020 में हुए थे सेवानिवृत्त
हापुड़ जिले के ददायरा गांव के रहने वाले लल्लू सिंह यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक थे। वह करीब 15 वर्षों से गंगानगर के रक्षापुरम सेक्टर-4 में रह रहे थे। मुजफ्फरनगर जिले में तैनाती के दौरान वह वर्ष 2020 में सेवानिवृत्त हुए थे। इकलौता बेटा संदीप एयरफोर्स में मैकेनिकल पद से 2022 में सेवानिवृत्त हुआ था। उनकी बेटी नीतू की शादी 2017 में सिमरौली हापुड़ निवासी सौरभ से हुई। सौरभ भारतीय सेना में हैं और राजस्थान में तैनात हैं।
10 of 13
सेवानिवृत्त दरोगा का घर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घरेलू सहायिका बोली-खुले थे दरवाजे
न्यू मीनाक्षीपुरम निवासी घरेलू सहायिका रेखा ने बताया कि वह कुछ महीने से लल्लू सिंह के यहां काम कर रही है। वह सुबह नौ बजे लल्लू सिंह के घर पहुंची तो मुख्य गेट से लेकर अंदर तक सभी दरवाजे खुले थे। जैसे ही उसने लॉबी में झाड़ू लगाना शुरू किया तो देखा कमरे में दोनों के शव लटके थे। वह डर गई और बाहर भागी। रास्ते में पड़ोसी सोनू मिला और उसे जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। रोजाना इस समय अंकल (लल्लू सिंह) अक्सर छत पर धूप में रहते थे। आंटी (संतोष) नहाने और पूजा में लगी रहतीं थीं। इसके चलते उसकी दोनों से कभी अधिक बातचीत नहीं हुई थी।
11 of 13
रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर लल्लू सिंह की फाइल फोटो और घर में लगी भीड़ व पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
सेवानिवृत्त दरोगा और पत्नी के शव फंदे पर लटके मिले
मेरठ के गंगानगर थाना इलाके के रक्षापुरम सेक्टर-4 स्थित घर में यूपी पुलिस से सेवानिवृत्त दरोगा लल्लू सिंह (68) और उनकी पत्नी संतोष (65) के शव बुधवार को फंदे पर लटके मिले। सुबह करीब नौ बजे घरेलू सहायिका रेखा साफ-सफाई करने पहुंची तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस का कहना है कि दंपती ने आत्महत्या की है। हालांकि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है और सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
12 of 13
सेवानिवृत्त दरोगा लल्लू सिंह और उनकी पत्नी संतोष ने की खुदकुशी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि मूल रूप से जनपद हापुड़ के ददायरा गांव निवासी सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर लल्लू सिंह चौधरी अपनी पत्नी संतोष के साथ रह रहे थे। बुधवार सुबह नौ बजे लल्लू सिंह के घरेलू सहायिका रेखा पहुंची तो रोजाना की तरह दरवाजे खुले थे। उसने देखा कमरे में पंखे से दो दुपट्टों से बने फंदे से पंखे पर लल्लू सिंह और उनकी पत्नी संतोष के शव लटके हुए थे। यह देखकर रेखा घबरा गई।
सेवानिवृत्त दरोगा लल्लू सिंह और उनकी पत्नी संतोष की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसने शोर मचाकर पड़ोस में रह रहे लोगों को जानकारी दी। पड़ोसियों ने उसके बेटे संदीप और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और बेटा संदीप, पत्नी रविता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। परिजनों ने तहरीर नहीं दी और न ही आत्महत्या करने का कारण बताया। पुलिस जांच में जुटी है।